आम दर्शकों के लिए अक्टूबर 9 एक सादे दिन की तरह होता होगा, लेकिन रैसलिंग के पुराने दर्शकों के लिए ये दिन बेहद ही खास है। रैसलिंग के कट्टर दर्शकों के लिए ये दिन स्वर्गीय एडी ग्युरेरो का जन्मदिन है। एडी ग्युरेरो को उनके क्षेत्र में सबसे महान माना जाता था और उन्होंने कई यादगार मैचों के लिए याद किया जाता है। खासकर नो वे आउट 2004 में कर्ट एंगल के खिलाफ WWE चैंपियनशिप जीतने पर। उसके अगले महीने रैसलमेनिया XX पर उन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपना ख़िताब बचाया। ग्युरेरो केवल एक बार साल 2004 में चैंपियनशिप जीते थे और अगर नवंबर 2005 में उनकी अकस्मात मृत्यु न होती तो वे और कई ख़िताब जीत चुके होते। पुरे रैसलिंग जगत को आज भी एडी के बिछड़ने का गम है। आज के कई रैसलर्स एडी को अपना प्रेरणाश्रोत मानते हैं और उन्ही के कारण उन्होंने रैसलिंग अपनाई। अगले साल वापस अक्टूबर 9 को हम उदास होकर अपने चहिते सुपरस्टार को याद करेंगे।