स्टैफनी मैकमैहन ने इस हफ्ते रॉ में एक ऐतिहासिक घोषणा में 28 अक्टूबर को नसाउ कॉलिसियम में WWE की महिला रैसलर्स के लिए एक स्पेशल पे-पर-व्यू के आयोजन की बात कही।
इस ऐतिहासिक पीपीवी में ट्रिश स्ट्रैटस, लीटा और बेथ फीनिक्स जैसी हॉल ऑफ फेमर्स के साथ साथ तीनों ब्रैंड्स की महिला रैसलर्स इसमें आएंगी, लेकिन ये ज़रूरी नहीं कि हर महिला रैसलर कम्पनी के साथ दोबारा जुड़ना चाहे।
इसकी दो वजहें हैं: पहला, कुछ महिला रैसलर्स ने कम्पनी अच्छे टर्म्स पर नहीं छोड़ी थी और दूसरा, कुछ महिला रैसलर्स अब वैसी नहीं है जैसी वो पहले थीं।
इन बातों को ध्यान में रखकर हम आपको उन 5 महिला रैसलर्स के बारे में बताने वाले हैं जो WWE के इस एवोल्यूशन शो का हिस्सा नहीं होंगी#5 सेबल
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/dad7c-15389828355759-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/dad7c-15389828355759-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/dad7c-15389828355759-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/dad7c-15389828355759-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/dad7c-15389828355759-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/dad7c-15389828355759-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/dad7c-15389828355759-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/dad7c-15389828355759-800.jpg 1920w)
सेबल भले ही WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर की पत्नी हों लेकिन 2004 में कम्पनी छोड़ने वालीं सेबल ने 14 सालों से कम्पनी में कदम नहीं रखा है।
इस पूर्व प्लेबॉय गर्ल ने कंपनी से दूर रहकर दो बच्चों ड्यूक और टर्क को जन्म दिया और अब वो अपना समय सिर्फ परिवार को देतीं हैं। उन्हें UFC में देखा गया है पर WWE में उनका आना मुश्किल है।:
#4 डेबरा मार्शल
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/53fb3-15389828356339-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/53fb3-15389828356339-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/53fb3-15389828356339-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/53fb3-15389828356339-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/53fb3-15389828356339-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/53fb3-15389828356339-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/53fb3-15389828356339-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/53fb3-15389828356339-800.jpg 1920w)
डेबरा ने ज़्यादातर एक रैसलिंग मैनेजर की तरह काम किया है। उनकी स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ शादी हुई और उसी साल डिवोर्स भी हुआ क्योंकि कुछ व्यक्तिगत बातें थीं।
उसके बाद से वो ऐसे लोगों की मदद कर रहीं हैं जो डोमेस्टिक वायलेंस से जूझ रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी अंगूठी भी बेच दी। स्टोन कोल्ड ने कई बार WWE में एंट्री की है लेकिन डेबरा के साथ ऐसा नहीं है और इतने सालों के बाद वो शायद ही अब WWE का हिस्सा बनेंगी।
#3 सनी
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/ee2ea-15389828355690-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/ee2ea-15389828355690-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/ee2ea-15389828355690-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/ee2ea-15389828355690-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/ee2ea-15389828355690-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/ee2ea-15389828355690-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/ee2ea-15389828355690-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/ee2ea-15389828355690-800.jpg 1920w)
2011 में हॉल ऑफ फेम और रैसलमेनिया 25 में मिस रैसलमेनिया का हिस्सा रहीं सनी पहली WWE डीवा थीं। इनके पुराने अनुभव कुछ खास अच्छे नहीं थे। इस समय कम्पनी डीवा से ध्यान हटाकर विमेंस रैसलिंग पर फोकस करना चाहती है जिसके चलते इनके आने की सम्भावनाएं कम हैं।
#2 एजे ली
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/84930-15389828355706-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/84930-15389828355706-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/84930-15389828355706-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/84930-15389828355706-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/84930-15389828355706-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/84930-15389828355706-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/84930-15389828355706-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/84930-15389828355706-800.jpg 1920w)
एजे ली WWE में सबसे लंबे समय तक डीवाज़ चैंपियन रहीं। सर्वाइकल स्पाइन इंजरी उनके रिटायरमेंट का कारण बनी। 2015 में पेज के साथ रैसलमेनिया 31 में बैला ट्विन्स से जीतने के कुछ दिन बाद ही वो कम्पनी से चली गईं।
उसके बाद से वो न्यूयॉर्क की बेस्ट सेलिंग लेखिका बन गईं और वो अब इसे एक टीवी सीरीज़ में बदलने वाली हैं। इसकी वजह से उनका एवोल्यूशन में होना मुमकिन नहीं है।
#1 गेल किम
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/bb282-15389828355677-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/bb282-15389828355677-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/bb282-15389828355677-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/bb282-15389828355677-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/bb282-15389828355677-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/bb282-15389828355677-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/bb282-15389828355677-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/bb282-15389828355677-800.jpg 1920w)
गेल किम ने रॉ के एक एपिसोड में खुद को बैटल रॉयल से बाहर किया था और वो तबसे WWE के साथ नहीं रही हैं। वो अपनी परेशनियों को लेकर एकदम स्पष्ट हैं और उन्होंने ये बताया है कि अगर उन्हें कभी वापसी करनी भी पड़ती है तो वे सिर्फ इम्पैक्ट रैसलिंग के साथ ही रहेंगी। इसका मतलब वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगी।
लेखक: फिलिपा मैरी; अनुवादक: अमित शुक्ला