5 पूर्व WWE Superstars जिन्हें कंपनी में रहते हुए वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनना चाहिए था

Neeraj
तीन बार NXT चैंपियन रह चुके हैं एडम कोल
तीन बार NXT चैंपियन रह चुके हैं एडम कोल

2020 और 2021 में WWE ने बजट में कटौती के नाम पर कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया था। कुछ सुपरस्टार कंपनी से निकाले गए तो वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया। जिन सुपरस्टार्स को रिलीज किया गया उनमें ब्रे वायट (Bray Wyatt), ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman), जैफ हार्डी (Jeff Hardy), बिग शो (Big Show) और कुछ अन्य पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस भी शामिल थे।

Ad

इससे यह पता चलता है कि WWE ने कैसे बड़े सुपरस्टार्स को भी अच्छे से इस्तेमाल नहीं किया। सालों से WWE सुपरस्टार्स के क्षमता को अनदेखा करती आई है। कंपनी हमेशा इस बात को स्वीकार करती रही है कि वे टैलेंटेड परफॉर्मर्स को भी कम मौके देते हैं। कई ऐसे सुपरस्टार रहे हैं जिनके पास में अच्छा काम करने की क्षमता थी, लेकिन उन्हें यह मौका कभी नहीं दिया गया।

एक नजर डालते हैं WWE द्वारा रिलीज किए जा चुके पांच सुपरस्टार्स पर जिन्हें चैंपियन होना चाहिए था।

#) पूर्व WWE सुपरस्टार एलिस्टर ब्लैक

Ad

एलिस्टर ब्लैक ने WWE में शानदार काम किया था। हालांकि, जून 2021 में WWE द्वारा रिलीज किए जाने के बाद उन्होंने AEW ज्वाइन कर लिया था। NXT में काम करते हुए ब्लैक को टॉप स्पॉट दिया गया था। वह 238 दिनों तक NXT चैंपियन भी रहे थे, लेकिन फरवरी 2019 में शुरू होने वाला ब्लैक का मेन रोस्टर का सफर NXT की तरह सफल नहीं रहा।

ब्लैक के पास काफी अधिक क्षमता थी और उनकी गिमिक भी फैंस को काफी पसंद आई थी, लेकिन कंपनी ने उन्हें पर्याप्त मौके नहीं दिए। उनके पास खुद को दिखाने की एक बेहतरीन ताकत थी। तमाम लोगों ने उम्मीद लगाई थी कि ब्लैक वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे लेकिन WWE ने उन्हें रिलीज करने का फैसला लिया। वर्तमान समय में वह अपनी हाउस ऑफ ब्लैक वाली गिमिक के साथ AEW में दमदार काम कर रहे हैं और लोगों की पसंद बने हुए हैं।

#4 रुसेव

Ad

रुसेव 2015 में अपने करियर के पीक पर थे और तीन बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन चुके थे। WWE में जॉन सीना के साथ उनकी फिउड काफी चर्चित रही थी। रुसेव डे गिमिक के दौरान उन्होंने फैंस के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी। WWE से जाने के बाद उन्होंने AEW ज्वाइन किया और इतिहास के सबसे दमदार TNT चैंपियन बने। टोनी खान के प्रमोशन में उन्हें वह चीज मिल रही है जिसके वह हकदार हैं।

#3 समोआ जो

Ad

समोआ जो के लिए WWE करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। वह उन बेहद कम सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें एक ही साल में दो बार रिलीज किया गया। वह तीन बार के NXT और दो बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इतनी बेहतरीन फिजिक के बावजूद WWE ने उन्हें कभी मेन इवेंट स्टार नहीं समझा।

#2 सिजेरो

Ad

यह कहा जा सकता है कि रुसेव WWE के सबसे अंडररेटेड सुपरस्टार रहे हैं। फरवरी 2022 में उन्होंने 11 साल काम करने के बाद WWE छोड़ा है। इतने बड़े करियर में उन्हें केवल एक बार WrestleMania में हिस्सा लेने का मौका मिला था। सिंगल्स मैच में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराया था। 2021 में उन्होंने WrestleMania Backlash में रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। उन्हें कभी भी वर्ल्ड टाइटल के लिए अच्छी फिउड नहीं दी गई।

#1 एडम कोल

एडम कोल उन बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं जिनका फायदा WWE नहीं ले पाई। कोल NXT ट्रिपल क्राउन चैंपियन बनने वाले दूसरे रेसलर हैं। NXT में उन्होंने कई बेहतरीन मुकाबले लड़े थे। उन्हें मेन रोस्टर में कीथ ली के मैनेजर के रूप में डेब्यू करना था, लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने AEW ज्वाइन कर लिया और अब AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हैंगमैन पेज को चैलेंज करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications