5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिनके बारे में शायद आपको नहीं पता कि वो अभी भी रैसलिंग करते हैं

897d5-1501835710-800

प्रोफेशनल रैसलिंग के बिजनेस में शामिल होना जितना कठिन है उतना ही इसे छोड़ पाना मुश्किल भी है। प्रोफेशनल रैसलिंग में एक प्रो-रैसलर की स्किल्स को बदला नहीं जा सकता हैं, हां ऐसा जरुर हो सकता है कि वह मूवीज और टेलीविजन पर आने लगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे है कि क्योंकि ओल्ड रैसलर या फिर टीवी पर नज़र आ रहे है या फिर मूवीज में, लेकिन क्या आप जानते है कि WWE के कुछ पूर्व रैसलर जो आज भी किसी न किसी रुप में रिंग में नज़र आ रहे हैं। आइए आपको बताते है उन 5 पूर्व WWE स्टार के बारें में जो अभी भी रैसलिंग कर रहे हैं।

Ad

टाका मिचिनोकु

WWF जब WCW से रैसलिगं को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा था तभी विंस मैकमैहन ने लाइट हैवीवेट डिवीजन की शुरुआत की जो कि NXT पर क्रू़ज़वेट डिवीजन के रुप में काफी तेजी से बढ़ा। कंपनी के सबसे पहले चैंपियन टाका मिचिनोकु बने। वह एक यंग जापानी फ्लायर थे। उन्होंने 2002 में कंपनी छो़ड़ दी और वापस जापान का रुख किया। फिलहाल वह न्यू जापान प्रो रैसलिंग रोस्टर पर रैसलिंग कर रहे हैं। आरवीडी 78f15-1501836430-800 इस बात से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि रॉब वेन डम WWF/WWE में सबसे पॉपुलर रैसलर्स में से एक हैं। इसके पीछे उनका शानदार करियर और शानदार कैरक्टर रहा हैं। इसलिए आप को शायद इस चीज से आश्चर्य नहीं होना चाहिए की वह 2017 में भी रैसलिंग कर रहे हैं। रॉब वेन डम WWE में आखिरी बार 2014 में दिखे थे। उनकी हेल्थ उन्हें आज भी रिंग में समय बिताने की मंजूरी देती है। वर्तमान में वह इंडिपेंडेंट सर्कित पर रैसलिंग कर रहे हैं। गैंग्रेल 0c636-1501837228-800 हमें लगता है कि अगर WWE एटीट्यूड एरा के फैंस को अगर याद हो कि गैंग्रेल को द ब्रूड के रुप मे भी जाना जाता था, तो हमें नहीं लगता है कि हमें अब उनकी क्षमता के बारें में बताने की जरुरत है। गैंग्रेल जिन्हें वास्तिवक जीवन में डेविड विलियम हेल्थ के नाम से जानते हैं। WWE में 1998 में वापसी करने से पहले वह ECW और WCW के लिए रैसलिंग कर चुके थे। डेविड विलियम हेल्थ फिलहाल यूएस और यूरोपियन इंडिपेंडेंट सर्किट पर रैसलिंग करते देखें जाते हैं। पिछले कुछ सालों से वह लगातार एक लैजेंड के रुप में रैसलिंग कर रहे हैं।द हांकी टांक मैन e8da4-1501838006-800 80 के दशक में WWF में सबसे कलरफुल और कार्टूनिश गिमिक के कारण हांकी टांक मेन सबसे पॉपुलर रैसलर्स में से एक हुआ करते थे। इसलिए उन्हें WWE में न देखना काफी दुखद है। आपको बता दें कि हांकी टांक ने WWE के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप का खिताब रखने का रिकॉर्ड बनाया है। WWE में 1997,2008,2013 में वापसी करने के अलावा वह साल 2000 में इंडिपेंडेंट सर्किट पर एक्टिव हुए। हाल ही में वह इम्पैक्ट रैसलिंग के प्रोमोशन में नज़र आए थे।

बिली गन

eb50e-1501843779-800 (1)

जैसा की अब 50 साल की उम्र में रैसलिंग करना कोई अचंभे की बात नहीं है, लेकिन फिर भी रैसलिंग करना आसान नहीं होता है। एटीट्यूड एरा के एक और लैजेंड रैसलर बिली गन जो कि NJPW के साथ काफी व्यवहारिक हैं, उनके मूव देखकर ऐसा लगता है कि वह 1997 वाले मूव एक बार फिर करते हुए नज़र आ रहे हैं। WWE छोड़ने के बाद उन्होंने कुछ समय TNA में बिताया। साल 2009 में वह इंडिपेंडेंट सर्किट पर नज़र आने शुरु हो गए। वर्तमान में गन NJPW के लिए रैसलिंग करते हुए देखें जाते हैं। लेखक:डेनियल क्रंप, अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications