WWE के 5 पूर्व सुपरस्टार्स जिनके 'लुक' में काफी बदलाव आया है

सीएम पंक ने अपने लोकप्रिय 'पाइप बॉम्ब' प्रोमो में कहा था कि WWE का हर सुपरस्टार गाड़ी के पहिए की तरह है जिसके बिना गाड़ी रूकेगी नहीं, बल्कि नए पहिए को लगाकर WWE की गाड़ी चलते रहेगी। हाल ही में WWE में एक बड़ा बदलाव देखा गया है जहां जॉन सीना की जगह रोमन रेंस कंपनी के टॉप स्टार बनकर उभरे हैं।

WWE की रंगीन गलियां ज्यादा दिनों तक नहीं टिकतीं और कभी-कभार पूर्व सुपरस्टार्स अपने करियर के खत्म होने के बाद शारीरिक रूप से बिखर जाते है लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी हैं जो WWE में औसतन ही दिखते थे लेकिन अब उनका गठन काफी मजबूत हो गया है और वे डानव की तरह दिखते हैं।

आइए नजर डालते है ऐसे ही 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स पर :

#5 एल स्नो

J.O.B स्क्वाड और अपने बिजनेस में अपने योगदान के लिए मशहूर पूर्व WWE यूरोपीयन और हार्डकॉर चैंपियन एल स्नो पहले से काफी अलग दिखते हैं। WWE छोड़ने के बाद स्नो के वजन और उनके शरीर के आकार में काफी बदलाव आया है।

ECW और WWE में स्नो की शारीरिक स्थिति बुरी नहीं थी लेकिन 50 के हो चुके स्नो अपने जीवन के सबसे बेहतरीन शारीरिक स्थिति में हैं।

#4 अहमद जॉनसन

अगर आपको पहचानने में परेशानी हो रही है तो हम आपको बता दें कि उपर दी गई तस्वीर में दिख रहे पूर्व रैसलर और कोई नहीं बल्कि अहमद जॉनसन है - जोे अपने शारीरिक गठन के लिए जाने जाते थे।

1996 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने वाले जॉनसन को अफवाहों के मुताबिक एक बड़ा पुश दिया जाना था लेकिन चोट लगने के कारण उनके पुश को रद्द करना पड़ा। जॉनसन का आखिरी WWE अपीयरेंस 1998 को था। अपने रिटायरमेंट के बाद उन्होंने काफी वजन बढ़ा लिया है।

#3 व्लादिमीर कोज़लोव

व्लादिमीर कोज़लोव को WWE छोड़े हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन फैन्स "द मॉस्को मौलर" को संभवत: भूल चुके हैं। अपने WWE रन में अपने शारीरिक गठन के लिए मशहूर कोजलोव ने 2012 में रैसलिंग को अलविदा कहा।

रैसलिंग छोड़ने के बाद व्लादिमीर कोज़लोव ने अपना पूरा ध्यान और समय अपनी प्रोडक्शन कंपनी क्सार एंटरटेनमेंट पर केंद्रित किया है और जॉन विक और फास्ट एंड फ्यूरियस सहित कई फिल्मों में स्टंटमैन का काम किया हैं।

#2 बफ बैगवेल

बफ बैगवेल को उनके WCW करियर के लिए जाना जाता है लेकिन 2001 में उन्होंने WWE के लिए भी काम किया था। उनका कैरेक्टर एक बड़े बफ आदमी का था जिसके कारण वह कभी मिड कार्ड से ऊपर नहीं उठ पाए।

फुल-टाइम रैसलिंग से रिटायर होने के बाद बैगवेल के शारीरिक स्थिति में काफी बदलाव आया है और उन्हें अपने प्रभावशाली गठीले शरीर से हाथ धोना पड़ा हैं।

#1 जीन स्नित्स्की

इस लिस्ट को हम जीन स्नित्सकी से खत्म कर रहे हैं। स्नित्सकी कोे उनके कैचफ्रेज़ "it wasn't my fault!" और बलिष्ठ शरीर के लिए जाना जाता था। अपने WWE करियर के आखिरी पड़ाव में स्नित्सकी ने जॉन सीना और रॉब वैन डैम जैसे सुपरस्टार्स के का सामना किया था। 2008 में उन्हें WWE ने रिलीज किया।

स्नित्सकी को उनके करियर में एक भयभीत करने वाले रैसलर के रूप में जाना जाता था, लेकिन WWE छोड़ने के बाद वह अपने शरीर को एक दूसरे ही स्तर पर ले गए हैं। इसका अंदाजा आप उपर दिए गए तस्वीर से लगा सकते हैं।

लेखक - निकोलस ईस्टवुड , अनुवादक - संजय दत्ता