बॉबी रुड से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें

08-58-04-36639-1503837287-500

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन लाइव पर जब ऐडन इंग्लिश के प्रोमो को एक जानी पहचानी म्यूजिक से काटा गया तब सभी रैसलिंग प्रसंशक खुश होकर NXT चैंपियन के स्वागत में उठ खड़े हुए। काफी समय से उनके वापसी की उम्मीद की जा रही थी। रुड के लोकप्रिय थीम सॉन्ग को सभी ने मिलकर गाया। बॉबी रुड ने TNA में सिंगल और टैग टीम रैसलर के रूप में अच्छा काम किया और पिछले साल NXT डैलस में शानदार डेब्यू किया। उनके बैकस्टेज थोड़ी बातों को लेकर समस्या है लेकिन उम्मीद है कि स्मैकडाउन लाइव में उसमें सुधार हो सकता है। खबरें हैं कि WWE को बॉबी रुड से काफी उम्मीद है और वो कंपनी में ऊंचाई तक जाएंगे। ये रही बॉबी रुड से जुड़ी 5 मजेदार बातें:

Ad

उनकी एक इच्छा अधूरी है

कई प्रोफेशनल रैसलर्स ने बॉबी रुड के करियर की तुलना 'मिस्टर परफेक्ट' कर्ट हेनिंग से की है। रुड ने भी आगे बढ़कर ये बताया की हेनिंग ने उनके करियर पर कितना प्रभाव डाला और AWA के बाद से रुड उन्हें फॉलो करने लगे थे। रुड की एक इच्छा अधूरी है। वो स्क्वायर रिंग में कभी अपने आइडल का सामना नहीं कर पाएं। बिल्ली गन जैसे सुपरस्टार्स ने बताया है कि रुड का काम हेनिंग से कितना मिलता जुलता है।

youtube-cover
Ad

ये एक ऐसा ड्रीम मैच है जो कभी पूरा नही हुआ।

उनका थीम म्यूजिक NXT के विरोधी के लिए बनाया गया था

08-58-15-0c2a4-1503838006-500

रुड के किरदार की सबसे खास बात है उनका थीम म्यूजिक। रैसलिंग ऑब्ज़र्बर न्यूज़लेटर के अनुसार ये थीम म्यूजिक पहले उनके NXT प्रतिद्वंदी शिंस्के नाकामुरा के लिए तैयार की गई थी। लेकिन फिर जब नाकामुरा ने इसे सुना तो उन्हें लगा कि ये उनके किरदार पर सूट नहीं करेगा। इसके बदले उन्होंने 'द राइजिंग सन' थीम सॉन्ग चुना। उस थीम सॉन्ग में 'ग्लोरियस' शब्द का इस्तेमाल हुआ था और इसलिए रुड ने उसे चुना। हैरानी की बात है कि रुड और नाकामुरा के थीम सॉन्ग यूट्यूब के सबसे लोकप्रिय थीम सॉन्ग में से एक हैं।

2001 में उन्होंने WWE के लिए काम किया था

08-58-34-c2707-1503839417-500

कईयों का मानना है कि बॉबी रुड WWE के लिए बने हैं लेकिन ये सुनकर आपको हैरानी हो सकती है कि वो साल 2001 में कंपनी से जुड़े थे। उस समय उन्होंने ना केवल रॉ और स्मैकडाउन के लिए मैचे लड़े बल्कि वेलोसिटी और संडे नाइट हीट का हिस्सा भी थे। ये रहा वेलोसिटी पर बिल्ली किडमैन के साथ हुए उनके मैच का वीडियो।

youtube-cover
Ad

उस समय उन्होंने कईयों को अपने प्रदर्शन से आकर्षित किया लेकिन उनसे कहा गया कि उनके लिए टीम में जगह नहीं है। फिर रुड TNA से जा जुड़े जहां समय के साथ वो लम्बे चैंपियन बने।

वो NXT लॉकर रूम के लीडर थे

08-58-56-0c006-1503840029-500

लॉकर रूम का लीडर बनने एक सम्मान की बात है। ऐसा सभी लोग आपसे आपकी राय जानने के लिए बात करते हैं। एक समय पर ये स्थान अंडरटेकर के पास था और अब उस जगह पर रोमन रेन्स हैं। करीब एक साल पहले बॉबी रुड NXT लॉकर रूम के लीडर थे और सभी रैसलर्स उनसे राय लेने आते थे। चैनल गाइड मैगज़ीन के इंटरव्यू में उन्होंने इसे सबसे अच्छी बात बताई। ये किसी के लिए भी बहुत खास बात होगी।

वो हॉकी में लगभग करियर बना चुके थे

08-59-52-f9574-1503840469-500

बॉबी रुड बचपन से रैसलिंग फैन तो थे ही, साथ ही साथ उनके रगों में कैनेडियन खून भी बह रहा था और इसलिए उन्हें हॉकी से प्यार था और वो एक प्रोफेशनल हॉकी खिलाड़ी बनना चाहते थे। 19 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि वो हॉकी नहीं खेल सकते और इसलिए उन्होंने रैसलिंग की ओर अपना ध्यान किया।

youtube-cover
Ad

कॉल्ट कबाना के पॉडकास्ट पर उन्होंने बताया कि वो कानून प्रवर्तन अधिकारी भी बनने का विकल्प खोलें रखे थे। लेकिन उनके ज़िन्दगी की गाड़ी उन्हें रैसलिंग की ओर लेकर आई। हमे खुशी है कि ऐसा हुआ।

लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications