WWE इतिहास के 5 सबसे शानदार डैब्यू

Ent

WWE लाइव टेलीविजन में आप की पहली झलक आपके करियर को बना और खत्म कर सकती है। आपको फैंस की तरफ से चीयर या तो नफरत मिलेगी। यह सब आपके व्यक्तित्व और प्रदर्शन पर निर्भर करता है। पहला इंप्रेशन किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे जरूरी पहलू होता है। प्रोफेशनल रैसलिंग में खराब इंप्रेशन को ठीक करना काफी मुश्किल होता है। एक खराब रैसलिंग डैब्यू आपके करियर को बनने से पहले ही खत्म कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ, एक शानदार डैब्यू से सुपरस्टार का करियर ऊंचाइयों को छू सकता है। आज हम जानेंगे 5 WWE सुपरस्टार के शानदार डैब्यू के बारे में, जिनसे सुपरस्टार को काफी अच्छा पुश मिला।

#5 गोल्डबर्ग

31 मार्च 2003 को WCW के मशहूर स्टार गोल्डबर्ग WWE में आए। रैसलमेनिया 19 के मेन इवेंट को जीतने के बाद द रॉक ने 'रॉक एप्रिसिएशन नाइट' को होस्ट किया और उन्होंने यह बताया कि उनके पास अब कुछ साबित करने के लिए नहीं बचा है। इसलिए वह कंपनी को छोड़ रहे हैं। जैसे ही वह जाने वाले होते हैं गोल्डबर्ग का म्यूजिक बजता है और स्क्रीन पर हमें गोल्डबर्ग बैकस्टेज से अपनी एंट्री करते हुए नजर आते हैं। रिंग में आकर वह द रॉक पर चिल्लाते हैं 'तुम अगले हो' और द रॉक को एक स्पीयर दे देते हैं। उनका WWE करियर भले ही छोटा रहा हो लेकिन उनके डैब्यू ने फैंस के मन में एक छाप छोड़ दी थी।

#4 फिन बैलर

<p>

फिन बैलर NXT के सफल रैसलर्स में से एक हैं। मेन रोस्टर में आने से पहले भी उनके फैंस की संख्या ज्यादा थी। उनके नाम 292 दिनों तक NXT टाइटल को होल्ड करने का रिकॉर्ड भी है, जिसे उन्होंने समोआ जो, केविन ओवंस और शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ डिफेंड भी किया था। फिन बैलर के डैब्यू की रात को स्टेफनी मैकमैहन और रॉ के जनरल मैनेजर मिक फोली ने दो फैटल 4 वे मुकाबले करवाए। इन मुकाबलों का विजेता यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटैंडर मैच में शामिल हो जाता। आखिरकार फिन ने रुसेव को पिन कर अपनी जगह नंबर वन कंटैंडर टूर्नामेंट के फाइनल में बना ली। फिर एक चौंकाने वाले निर्णय के तहत उन्होंने उसी रात रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटैंडर स्पॉट को कंफर्म भी किया।

#3 रोंडा राउजी

E

रोंडा राउजी के डैब्यू से काफी समय पहले WWE के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के बारे में अफवाहें आ रही थी। WWE में उनकी नजर आने और हंटर के साथ उनके डिनर करने के बाद फैंस को लगा कि अब वह कंपनी में अपना डैब्यू करने वाली हैं। पहले विमेंस रॉयल रंबल की घोषणा के बाद, काफी फैंस ने अनुमान लगा लिया था कि राउजी आखिरी एंट्रेंट के तौर पर आएंगी लेकिन आखिरी स्पॉट ट्रिश स्ट्रेटस को दे दिया गया और फैंस को लगा कि यह बस अफवाह थी। लेकिन रॉयल रम्बल में असुका के जीतने के बाद एक अजीब सा थीम सॉन्ग प्ले हुआ और रोंडा राउजी नजर आयीं। काफी फैंस परेशान थे क्योंकि उन्हें ऐसा लगा कि रोंडा राउजी ब्रॉक लैसनर की तरह ही कम्पनी में काम करेंगी। लेकिन रैसलमेनिया 34 में अपने पहले मैच के बाद राउजी ने उन सभी का मुंह बंद कर दिया था।

#2 क्रिस जैरिको

1999 के दौरान क्रिस जैरिको प्रो रैसलिंग में सबसे शानदार रैसलर्स में से एक थे और उनकी माइक स्किल्स के कारण वह WCW के सबसे मनोरंजक रैसलर बन गए। आखिरकार, उन्होंने 9 अगस्त को द रॉक के खिलाफ अपना डैब्यू किया। WCW ने जैरिको का इस्तेमाल काफी गलत तरीके से किया और उन्हें कभी ठीक तरह से कभी पुश किया ही नहीं गया था। WWE में आने के बाद उन्होंने अपने आप को सबसे शानदार रैसलर्स में से एक बना लिया।

#1 केनKan

1997 में अंडरटेकर को पॉल बेयरर के साथ दुश्मनी में डाला गया। पॉल चाहते थे कि द अंडरटेकर अब उनके साथ वापस आ जाएं और अगर उन्होंने इसे नकारा तो वह उनका सबसे बड़ा राज सबके सामने ला देंगे। आखिरकार, बेयरर ने द अंडरटेकर के भाई केन की पहचान सबसे कराई, जिसे अंडरटेकर ने आग में जला दिया था। जब उन्होंने WWE में कदम रखा तब WWE फैंस किसी हॉरर मूवी पहुंच गए थे। जब अंडरटेकर शॉन माइकल्स के साथ अपने पहले हैल इन ए सैल मैच को खत्म करने वाले थे, पूरा एरीना लाल रंग में बदल गया और वहां से आग निकलने लगी तभी केन आते हैं और अपने हाथों से अंडरटेकर पर हमला करते हैं। उनके डैब्यू का असर काफी समय तक रहा और इसी कारण इसे टॉप पर रखा गया है। लेखक- पलाश शर्मा अनुवादक- आरती शर्मा