5 सबसे शानदार चीजें जिनके मालिक विंस मैकमैहन हैं

Enter caption

यह कहना बिल्कुल सही होगा कि विंस मैकमैहन प्रोफेशनल रैसलिंग के सबसे बड़े लैजेंड हैं। दशकों पहले अपने हाथों में WWF (वर्तमान में WWE) की कमान संभालने वाले विंस मैकमैहन ने प्रोफेशनल रैसलिंग में WWE (पहले WWF) को सबसे टॉप पर लाकर खड़ा कर दिया है।

विंस मैकमैहन ने जिस तरह से कंपनी को आगे को बढ़ाया है वह वाकई काबिले तारीफ है। बिजनेस के मामले में भी WWE बाकी प्रोफेशनल रैसलिंग कंपनियों से कहीं आगे हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विंस मैकमैहन कितने अमीर होंगे। फोर्ब्स की लिस्ट में WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की नेट वर्थ 3.3 बिलियन डॉलर दिखाई गई है।

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विंस मैकमैहन दुनिया की लगभग हर ऐशो आराम वाली चीजें खरीद सकते हैं। हालांकि कई लोगों को शायद ये अंदाजा भी नहीं होगा कि विंस ने अपने लिए सारी शानदार चीजें भी खरीद रखी हुईं जिसके बारे में शायद काफी कम लोगों को पता है।

इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 5 शानदार चीजों के जिनके मालिक WWE चैयरमैन विंस मैकमैहन हैं।


रैसलमेनिया 1 की रिंग

Enter caption

सबसे पहला रैसलमेनिया कंपनी के लिए करो या मरो प्रोजेक्ट जैसा था। अगर WWE का ये प्रोजेक्ट फेल हो जाता है शायद कंपनी आज जिस मुकाम पर है वहां पर नहीं होती। WWE के सबसे बड़े पीपीवी के रूप में रैसलमेनिया इतना हिट हुआ कि 6 महीने बाद अब हमें रैसलमेनिया 35 का गवाह बनने का मौका मिलेगा।

कई रिपोर्ट्स के मुताबकि यह कहा गया है कि 1985 में पहली बार हुए रैसलमेनिया के साथ विंस मैकमैहन की यादें जुड़ी हुई हैं और उन्होंने रैसलमेनिया 1 की रिंग अपने पास संभाल कर रखी है।

पहली बार हुए रैसलमेनिया में कई बड़े दिग्गज सुपरस्टार्स इसका हिस्सा बने। इस रैसलमेनिया का ना केवल रैसलर हिस्सा बने बल्कि सेलिब्रिटी भी इस ऐतिहासिक पीपीवी के पहले संस्करण का हिस्सा बने।

अपनी खुद की तस्वीर

Enter caption

WWE टीवी पर विंस मैकमैहन एक अलग रूप में नज़र आते हैं, जहां वह अपनी ताकतों का इस्तेमाल करते हैं और खतरनाक रूप में दिखते हैं। लेकिन विंस मैकमैहन ऑफ स्क्रीन बिल्कुल अलग हैं। विंस मैकमैहन ने अपने घर में अपनी खुद की एक तस्वीर लगा रही है जिसमें वह काफी यंग लग रहे हैं।

विंस की ये तस्वीर काफी साल पहले सामने आई थी। इस तस्वीर में विंस अपने डॉग के साथ आराम फरमाते हुए किताब पढ़ रहे हैं और उनके पीछे दिवार पर उनकी एक तस्वीर लगी हुई है। इस तस्वीर में विंस मैकमैहन पूरे सफेद कपड़ों में नज़र आ रहे हैं। बताया जाता है कि ये तस्वीर WWE चैयरमैन विंस मैकमैहन के काफी करीब है।

बॉस के रूप में WWE टीवी के सामने भले ही विंस का एक अलग रूप देखने को मिलता हो लेकिन असल जिंदगी में वह इससे काफी अलग है।

एक कॉरपोरेट जेट

Enter caption

WWE के चेयरमेन यह अच्छी तरह से जानते हैं कि एक इंसान के लिए ट्रेवल करना कितना महत्वपूर्ण है। ऐसे में विंस मैकमैहन ने अपने आराम और सुविधा के लिए एक एक कॉरपोरेट जेट अपने लिए रखा है। ये कॉरपोरेट जेट ना केवल उन्हें आरामदायक सफर का अनुभव कराता है बल्कि उनकी सीईओ की पोजिशन को देखते हुए बिल्कुल फिट बैठता है।

खास बात यह है कि यह जेट ना केवल विंस मैकमैहन के यूज के लिए है बल्कि कुछ WWE सुपरस्टार्स जैसे शॉर्लेट फ्लेयर, रोमन रेंस भी इसका यूज कर चुके हैं। इसके अलावा कई मौको पर ट्रिपल एच भी इस जेट का यूज कर चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबकि इस जेट का नाम बॉम्बार्डियर ग्लोबल 5000 है जिसकी कीमत लगभग 27 मिलियन डॉलर है। हालांकि अब जेट का अपग्रेड वर्जन भी आ चुका है। हमारे ख्याल से विंस मैकमैहन को इस पर विचार करना चाहिए।

WWE रूल बुक

Enter caption

कुछ साल पहले विंस मैकमैहन के करियर के दौरान एक स्टोरी वायरल हुई थी। विंस का मानना था कि कई स्टोरीलाइन बिना किसी तुक के चल रही है जिनसे वह नाखुश थे और वह उसमें बदलाव करना चाहते थे। इस बीच कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा कि वह मुकाबला खत्म होने के बाद मैच के रूल्स तोड़ देगा।

इस बात से विंस मैकमैहन काफी परेशान थे। उन्होंने उस कर्मचारी से इस बात की मांग की वह WWE मैचों के नियमों की एक बुक बनाए। इसके बाद विंस मैकमैहन को रूल बुक मिला लेकिन उन्होंने उसे कुछ ही पल में कूड़े में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने इसे खुद बनाने का फैसला किया।

दिलचस्प बात यह है कि कुछ साल पहले WWE रूल बुक को रिलीज करने वाला था जिसे WWE यूनिवर्स खरीद सकता था। खैर इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि विंस मैकमैहन का कंपनी में दिया योगदान अतुलनीय है।

डायनासोर के सिर का प्रतिचित्र

Enter caption

विंस मैकमैहन के पास डायनासोर का असली सिर नहीं बल्कि उसका प्रतिचित्र (डुप्लीकेट) है। हालांकि विंस मैकमैहन ने इसे खुद नहीं खरीदा है। विंस मैकमैहन को ये उनके सन इन लॉ (दामाद) ट्रिपल एच ने गिफ्ट के रूप में भेंट किया था।

ट्रिपल एच ने इसे एक फिल्म के सेट पर देखा था जिसके बाद उन्होंने इसे खरीदने का विचार किया। ट्रिपल एच को पता था कि उनके फॉदर इन लॉ (सुसर) को यह काफी पसंद आएगा। वैसे आप इसकी कीमत जानकर हैरान जाएंगे क्योंकि ट्रिपल एच ने इसे केवल 6000 डॉलर में खरीदा था। हमारे ख्याल से ये विंस का सबसे सस्ता उपहार होगा लेकिन एक गिफ्त की अहमयित पैसों ने नहीं तय की जा सकती है।

विंस मैकमैहन को ट्रिपल एच का यह गिफ्ट काफी पसंद आया था जिसका नतीजा यह है कि विंस ने इसे अपने ऑफिस में रखा है।

लेखक: थॉमस लोउसन, अनुवादक: अंकित कुमार

Quick Links