5 सुपरस्टार्स जिनका WrestleMania 34 से पहले किरदार में बदलाव हो सकता है

रैसलमेनिया के सफर में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं, जिसकी वजह से पीपीवी को लेकर उत्साह और भी बढ़ जाता है। इस बार भी रैसलमेनिया 34 की काफी जोरदार तैयारियां चल रही हैं, खासकर रॉ में, जिसे देख लगता है कि फैंस को आज से लेकर अप्रैल तक कई सारे सरप्राइज देखने के मिलेंगे। दरअसल सबसे बड़ा सरप्राइज अगर फैंस के लिए WWE में कुछ है तो वो है हील फेस वाले सुपरस्टार्स का बेबीफेस में टर्न होना और बेबीफेस वाले स्टार्स का हील रूप में आना। जाहिर तौर पर लगता है कि इस बार भी कई सारे सुपरस्टार्स अपना करेक्टर जरूर बदलेंगे। इस में, हम उन स्टार्स के बारे में बताएंगे, तो ऑर्लींस के शो ऑफ शो में जाने से पहले हील और बेबी का रूप ले सकते हैं।

नाया जैक्स

नाया जैक्स हाल ही के कुछ महीने में हील रूप की जगह बेबीफेस के रूप में नजर आईं थी, खासकर की एंजो अमोर के साथ और जब उन्होंने रॉ के पिछले हफ्ते में एलेक्सा ब्लिस द्वारा कुछ अच्छी और बुरी बातें सुनी, तो वो रो पड़ी थीं। दरअसल अगर रिपोर्ट को सच माना जाए, तो WWE इस बार रैसलमेनिया के रॉ विमेंस चैंपियनशिप में नाया जैक्स और एलेक्सा ब्लिस का मैच करा सकती है, तो कोई एक जरूर बेबीफेस रूप में नजर आ सकता है, लेकिन वो एलेक्सा ब्लिस नहीं होंगी। नाया जैक्स टैक्नीकली हील रूप में हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते असुका को भी बैरीकेट से बुरी तरह फेक दिया था। लेकिन अगर उनका रैसलमेनिया में एलेक्सा ब्लिस के साथ सामना हुआ, तो वो जरूर बेबीफेस का रूप ले सकती हैं।

टाय डिलिंजर

टाय डिलिंजर सिर्फ दो टेलीविज़न मैचों में नजर आए हैं, जिसमें से एक वो दिसंबर 2017 में जिंदर महल द्वारा और दूसरा जनवरी 2018 में कॉर्बिन द्वारा हार गए थे। दरअसल वो हाल ही में हुए लाइव इवेंट में हील रूप में नजर आए थे। रैसलमेनिया 34 में अगर इस बार आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल हुआ, तो इस बार के शो ऑफ शो में टाय को एक नए किरदार में वापसी करने का मौका मिल सकता है।

बॉबी रूड

स्मैकडाउन लाइव में काफी समय बाद अगर कोई दूसरा मुख्य सुपरस्टार है जो हील का रूप ले सकता है तो वो हैं बॉबी रूड, जिन्होंने खुद कहा कि ऐज और क्रिस्चियन के बेबीफेस पोडकास्ट को देख परेशान हो गए हैं।

द ग्लोरियस वन गुड गाय की जगह बैड गाए रूप में अच्छे लगते हैं, फिलहाल उनका रूप NXT के व्यक्तित्व के रूप में लगता है। दरअसल अगले साल ऑर्टन बैड गाय जरूर बन जाएंगे, लेकिन अगर WWE उन्हें न्यू ऑलीन्स में हील के रूप में देखना चाहती हैं, तो शायद रूड हील का रूप ले सकते हैं।

रूसेव

दरअसल अगर आपको दिसंबर 2017 का क्लैश ऑफ चैंपियन याद है, तो आपने रूसेव और एडैन इंग्लिश का रिएक्शन जरूर देखा होगा, जिसके चलते लगता है कि WWE इस डुओ को स्मैकडाउन लाइव में टॉप बेबीफेस टैग टीम के रूप में जरूर प्रमोट करेगी। रूसेव के पिछले क्राउड का रिएक्शन देख तो साफ जाहिर होता है कि द बलगेरियन ब्रूट और उनकी सिंगिंग साइडकिक आने वाले समय में हील के रूप में ही नजर आएंगे। लेकिन WWE यूनिवर्स इसे ज्यादा समय तक सेहन नहीं कर पाएगी, क्योंकि स्मैकडाउन के हाल ही के एपिसोड में रूसेव डे रैंडम सैगमेंट काफी चिल्लाते हुए नजर आए थे। लेकिन हमें लगता है कि रैसलमेनिया 34 के समय पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बेबीफेस का रूप जरूर ले सकते हैं।

साशा बैंक्स

WWE के मेन रोस्टर में साशा बैंक्स और बैली की दोस्ती को दो साल हो गए हैं। साशा ने रॉयल रंबल में अपनी फ्रैंड को एलिमिनेट कर दिया था, जिसके बाद वो एलिमिनेशन चैंबर में भी उनके खिलाफ गई थी। लेकिन इस हफ्ते के रॉ के एपिसोड में बेली को द बॉस ने हग किया था। दरअसल अगर रैसलमेनिया तक इन दोनों के बीच विवाद रहा, तो दोनों सुपरस्टार्स हील के रूप में नजर आ सकती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा आसार हील रूप लेने के जिसके लग रहे हैं वो बेली हो सकती हैं। लेखक- डैनी हार्ट, अनुवादक- मोहिनी भदौरिया