इस समय WWE में हील और बेबीफेस के बीच की लाइन इतनी धुंधली हो गयी है जितनी इससे पहले कभी नहीं हुई। बेशक, कंपनी के पास शिंस्के नाकामुरा और सैमी जेन जैसे सुपरस्टार्स हैं जो साफ़ तौर पर फैंस फेवरेट हैं और साथ ही जिंदर महल और समोआ जो जैसे विलेन भी हैं। लेकिन हर गुजरते साल के साथ फैंस उन्हें चीयर कर रहे हैं जिन्हें वे पसंद करते हैं, फिर चाहे वो एक हील हो या फेस। कई मामलों में, जिस स्टार को WWE एक हील के रूप में बढ़ावा देता है, वो इतना अच्छा प्रदर्शन करने लगता है कि वो फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय होता चला जाता है। जब ऐसा होता है, तब WWE के पास दो ऑप्शन होते हैं - या तो उस सुपरस्टार को हील ही बने रहने के लिए मजबूर किया जाये या फैंस के रुझान को देखते हुए उसे बेबीफेस में बदल दिया जाये। कुछ सुपरस्टार्स के मामले में तो इसके बावजूद कि WWE विलेन के रूप में ही उनकी भूमिका तय कर चुका रहता है, फैंस की प्रतिक्रियाएं WWE को बुरे कैरेक्टर को अच्छा बनाने के लिए बहुत ज्यादा मजबूर कर देती हैं। यहां ऐसे ही इस समय के 5 हील्स की बात कर रहे हैं जिन्हें फेस में बदलने के लिए फैंस WWE को मजबूर कर देंगे।