5 हील रैसलर्स जिन्हें SummerSlam 2018 के पहले बेबीफेस बन जाना चाहिए

WWE रैसलर्स इस बात का जिक्र कई बार कर चुके हैं कि उन्हें हील प्ले करना ज़्यादा पसंद है, क्योंकि उसमें ज़्यादा संभावनाएं हैं जबकि बेबीफेस में बंदिशें हैं। इस समय मेन रॉस्टर पर काफी हील्स हैं और इसलिए डेनियल ब्रायन और बॉबी लैश्ले के आने के बावजूद मेन रॉस्टर पर बेबीफेसेज़ की ज़रूरत है, जिसे ये 5 रैसलर्स फेस टर्न करके पूरा कर सकते हैं:

Ad

#5 कैविन ओवंस

2017 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद कैविन ओवंस ने शेन मैकमैहन और एजे स्टाइल्स के साथ लम्बे फिउड्स किए।वो एक ऐसे हील हैं जो अपनी बातों को फैंस द्वारा को मनाने का माद्दा रखते हैं। अगर WWE उन्हें मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीतने नहीं देती तो वो उन्हें बेबीफेस बनाकर एक नई कहानी की शुरुआत कर सकती है, जिसमें वो फैंस का सम्मान प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।

#4 एलेक्सा ब्लिस

आप शायद इस बात से इत्तेफाक ना रखें कि WWE एक इतनी अच्छी महिला हील को भला बेबीफेस क्यों बनाए, लेकिन अगर आपको याद हो तो अप्रैल 2017 से अप्रैल 2018 तक ब्लिस रॉ विमेंस चैंपियन रहीं थी, और उनको मिलने वाले रिएक्शन की बानगी नीचे दिए वीडियो से साबित हो जाती है। वो हील और बेबीफेस दोनों ही तरीकों से एकदम परफेक्ट हैं:

youtube-cover
Ad

#3 इलायस

इनका किरदार ऐसा है जिसे ज़्यादा बदलाव किए बिना ही फैंस से लाउड रिएक्शन मिलता हैं, फिर चाहे वो हील वाले हों या बेबीफेस वाले। वो एक हील की तरह रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन और बॉबी रूड से लड़ चुके हैं, तो अब आगे की लड़ाई के लिए एक बेबीफेस ही अच्छा तरीका है।

#2 रुसेव

रुसेव 2017 के क्लैश ऑफ़ चैंपियंस पर एक बेबीफेस की तरह नज़र आए थे और तब ऐसा लगा कि वो एक बेबीफेस बन जाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि हमें जल्द ही रुसेव का नया रूप देखने मिल सकता है। ऐसी खबरें भी आई कि लाना, रुसेव को दोबारा मैनेज कर सकती हैं। लेकिन अगर कंपनी रुसेव को इस समय हील की जगह बेबीफेस नहीं बनाती है तो वो एक बहुत बड़ा मौका खो देगी। ।

#1 सिजेरो

पिछले 6 सालों में सिजेरो एक ज़बरदस्त रैसलर रहे हैं, लेकिन विंस मैकमैहन का ये मानना है कि वो फैंस के साथ कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें वो मौके नहीं मिले, जो वो चाहते थे। द बार का सदस्य बनने के बाद से वो फैंस के प्रिय हो चुके हैं और अब अगर इस समय पर वो शेमस से अलग होकर एक सिंगल्स रैसलर की तरह काम करते हैं तो ये उनके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें समोआ जो, नाकामुरा और डेनियल ब्रायन सरीखे रैसलर्स से लड़ने का मौका मिलेगा। लेखक: डैनी हार्ट; अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications