गोल्डबर्ग के रिंग में 5 यादगार लम्हे

साल 1998 में टीवी की सबसे लोकप्रिय चीज़ थी रैसलिंग। हर मंडे नाईट रॉ और नाइट्रो के बीच रेटिंग को लेकर लड़ाई होती थी। जहाँ एटीट्यूड एरा पुरे जोर-शोर से चल रही थी, वहीँ WCW भी अच्छे मैचेस के साथ रॉ को टक्कर दे रही थी। WCW के फेस थे बिल गोल्डबर्ग और उनकी जिस तरह से बुकिंग हुई थी, वैसी बुकिंग और किसी रैसलर की नहीं हुई होगी। कहा जाता है कि उनके नाम 173 मैच लगातार जीतने का रिकॉर्ड है। जब उनकी म्यूजिक बजती और वे आतिशबाजी के बीच से बाहर आते तो सभी दर्शकों की नज़र उनपर गड़ जाती थी। भले ही ये दिखावटी हो, लेकिन गोल्डबर्ग को देखकर ये कहा जा सकता है कि वे अपने विरोधी को पूरी तरह से तबाह कर देंगे। गोल्डबर्ग ने चैंपियनशिप जीती, WWE में शानदार काम किया और फिर रैसलिंग को काफी पहले अलविदा कह दिया। इस साल 10 अक्टूबर को गोल्डबर्ग ने मंडे नाईट रॉ पर वापस आने की खबर दी। अब हम उनके शो पर आने की राह देख रहे हैं, तो क्यों न उनके रिंग में के कुछ खास लम्हों पर एक नज़र दौड़ाई जाए। #5 US हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रैवेन को हराया ravengoldberg-1476164896-800 बुकर टी का US चैंपियनशिप WWE में लाने से पहले ये WCW का दूसरा सबसे बड़ा खिताब हुआ करता था। 20 अप्रैल 1998 को यह खिताब प्रसिद्ध रैसलर रैवेन के पास था। रैवेन के काफी प्रसंशक थे जिन्हें 'द फ्लॉक' कहा जाता था। गोल्डबर्ग उस समय कंपनी के सबसे लोकप्रिय बेबीफेस थे और उनके नाम 74-0 का रिकॉर्ड था। इसलिए उन्हें पहली बार ख़िताब के लिए मुकाबला करने का मौका मिला एयर वो भी रैवेन के खिलाफ। इस मैच में काफी दखल देखने मिले, लेकिन गोल्डबर्ग ने द फ्लॉक के हर सदस्य का सामना किया और फिर रैवेन को स्पीयर किया। उस समय गोल्डबर्ग को जो प्रतिक्रिया मिली वैसी प्रतिक्रिया आज के किसी मैच में नहीं मिलती। 75-0 के साथ ही गोल्डबर्ग WCW के US चैंपियन बन गए थे। #4 WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतना picview_tmpgoldberg-hogan-nitro-1476165951-800 6 जुलाई 1998 को वापस नाइट्रो पर (गोल्डबर्ग टीवी पर काफी खिताब जीत रहे थे) हॉलीवुड हल्क हॉगन को WCW हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। इस समय तक nWo, nWO हॉलीवुड और द वुल्फपैक ऐसे दो गुटों में बंट चूका था। nWo हॉलीवुड के अध्यक्ष, हॉगन ने गोल्डबर्ग के सामने ये शर्त रखी की उन्हें उसी रात स्कॉट हॉल के खिलाफ अपना US खिताब बचाना पड़ेगा। गोल्डबर्ग ने हॉल से मुकाबला कर के ख़िताब बचाया और फिर हॉगन को हराकर WCW हैवीवेट चैंपियन बने। उन्होंने इस ख़िताब को कई फिउड्स के दौरान बचाया, लेकिन फिर स्टारकेड 98 (WCW के सबसे बड़ा इवेंट) पर हार गए। यहाँ पर उनका स्ट्रीक भी टुटा और इसे केविन नैश ने तोड़ा। गोल्डबर्ग के चैंपियन बनने पर जो दर्शकों का उत्साह था उसकी आवाज आज भी मेरे कानों में गूंज रही है। #3 स्टारकेड 98 पर स्ट्रीक टुटा goldberg-streak-end-1476167238-800 हर अच्छी चीज़ का एक अंत होता है। गोल्डबर्ग ने लगातार 173 मैच जीतकर रैसलिंग जगत को चौंका दिया हो, लेकिन फिर केविन नैश ने स्टारकेड 98 पर गोल्डबर्ग को हराया उनसे WCW ख़िताब जीता और उनका स्ट्रीक तोडा। जैसी खबर पता चली है कि इस मैच के लिए केविन नैश ने खुद को बुक नहीं किया, बल्कि बुकिंग केविन सुलिवान ने की थी। लेकिन शुक्र है कि यहाँ पर नैश ने साफ़ तौर पर मैच नहीं जीता बल्कि उनकी मदद की स्कॉट हॉल ने। स्कॉट हॉल ने यहाँ पर गोल्डबर्ग को स्टन गन से चौंकाया। इस मैच के बाद गोल्डबर्ग की स्ट्रीक टूटी और उनका ख़िताब गया। यहाँ से WCW के रेटिंग में भी गिरावट शुरू हो गयी। #2 गोल्डबर्ग का WWE डेब्यू goldberg-5-1476167948-800 रैसलमेनिया की रात हमेशा खास होती है। रैसलमेनिया 19 पर द रॉक ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को हराया (उस समय दर्शकों को मालूम नहीं था) ये स्टोन कोल्ड का आखरी मैच था। उसके अगली रात "रॉक की तारिफोंवाली" रात थी। लेकिन अगली रात अचानक से रॉक का सामना किस से होता है? WCW के चेहरे से। ये वो बाउट था जिसे दर्शक काफी समय से देखना चाहते थे और इसे पूरा होते देख सभी का सपना साकार हुआ। गोल्डबर्ग ने बैकलैश 2003 पर द रॉक को हराया। #1 द जाइंट के साथ मुकाबला goldberg-giant-1476170994-800 पॉल वाइट उर्फ़ बिग शो, WCW पर 'द जाइंट' के नाम से जाने जाते थे। और WWE में आने से पहले अपने विशाल शरीर के कारण द जाइंट दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके थे। बीस्ट्स के बीच हुए एक बाउट में गोल्डबर्ग, द जाइंट से भिड़े और सभी को चौंकाते हुए उन्होंने मॉन्स्टर को जैकहैमर कर दिया। भले ही गोल्डबर्ग के रैसलिंग काबिलियत पर सवाल खड़े किये जाएँ, लेकिन उनकी ताकत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। इसे गोल्डबर्ग के कमाल के करियर का सबसे यादगार लम्हा माना जाता है। गोल्डबर्ग ने जैकहैमर को अपनी फिनिशिंग मूव की तरह इस्तेमाल किया लेकिन 550 पाउंड के बिग शो पर करेंगे, इसकी किसी को कल्पना नहीं थी। इस लम्हे ने हमे रैसलमेनिया III की याद दिला दी जहाँ पर हल्क हॉगन का आंद्रे द जाइंट के साथ मुकाबला हुआ था। ईस् मैच में दर्शकों का उत्साह और उनकी प्रतिक्रिया इस बात का सबूत थी। ये मैच स्टारकेड 1998 तक गयी जहाँ पर गोल्डबर्ग का स्ट्रीक टुटा। लेखक: रिजु दासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications