हाल ही में WWE और क्रिकेट के बीच फैंस को थोड़ी नोंकझोंक देखने को मिली। ऐसा तब हुआ जब ट्विटर पर पॉल हेमन और ICC के बीच मज़ेदार बातचीत हुई। बातचीत का विषय थे भारतीय क्रिकेट के मिस्टर कूल कहलाये जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी। ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए वनडे मैच में धोनी की मैच जिताने वाली पारी के बाद ICC ने "Eat - Sleep - Finish Games - Repeat" का प्रयोग करते हुए MSD की तारीफ की।
अब आप सभी जानते ही हैं कि ये तरीका और किसी का नहीं बल्कि ब्रोक लैसनर का है। इस पर चुटकी लेते हुए लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन ने ICC से रॉयल्टी की मांग कर दी। ICC ने भी हेमन के ट्वीट का जवाब देते हुए वर्ल्ड कप की टिकटों की पेशकश कर दी। पूरी बातचीत मज़ाकिया बेशक थी लेकिन इसने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस, खासतौर पर क्रिकेट फैंस और WWE फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इस छोटे से कनेक्शन से जब इतना धमाका हो सकता है तो ज़रा सोचिये अगर कुछ भारतीय सेलिब्रिटी आपको WWE में दिखाई दें तो क्या होगा। भारतीय क्रिकेट, बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत में कुछ ऐसे दिग्गज हैं जो अगर WWE में आ जाएं तो लंबे समय से चल रही कंपनी की रेटिंग की समस्या पर 'फुल स्टॉप' लग जाएगा। आइए बताते हैं आपको वो पांच नाम जिन्हें फैंस WWE में ज़रूर देखना चाहेंगे।
#5 महेंद्र सिंह धोनी
हर समय तनावपूर्ण रहने वाले WWE समीकरणों में अगर धोनी की एंट्री हो जाए तो माहौल देखते ही बनेगा। धोनी अपने तेज़ दिमाग, विकेटों के पीछे शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। WWE में अगर धोनी आते हैं तो ये देखने दिलचस्प होगा कि भरी-भरकम रैसलर्स का सामना वो बल से करेंगे या अपने जाने माने अंदाज़ में विरोधी को अपने दिमाग से ही चित कर देंगे।
WWE के प्रोमोज़ से तो आप सभी वाक़िफ़ हैं। क्या होगा अगर धोनी के हाथों में माइक होगा और वो अपने स्वभाव से बिलकुल उलट विरोधी को अग्रेशन के साथ ललकार रहे होंगे। धोनी और WWE के इस अटपटे मेल की वजह से धोनी हमारी टॉप 5 की सूची में शामिल हैं। और वैसे भी बीते दिनों ट्विटर पर हुई बहस के बाद लैसनर और धोनी को रिंग में आमने-सामने हर कोई देखना चाहेगा।
Get WWE News in Hindi Here