5 भारतीय जो WWE द्वारा कंपनी में शामिल किए जाने चाहिए

भारत देश जिसकी आबादी 1.2 अरब से भी ज्यादा है और अगर तुलना करें अमेरिका की आबादी की, तो यहां से तो यह 4 गुना है, और अभी तक भारत की ओर केवल द ग्रेट खली ही एक ऐसे रैसलर है जो भारत के प्रतिनिधि रहे हैं। जैसा कि सब लोग जानते हैं कि WWE का भारत में सबसे बड़ा मार्केट में से एक है। पूरी दुनिया में से भारत उन देशों में से हैं, जहां WWE सबसे ज्यादा देखा और पंसद किया जाता है। भारत में लाखों लोग WWE के फैन है इस बात से WWE भी इनकार नही कर सकता है। लेकिन सवाल यह है कि भारत में WWE की इतनी लोकप्रियता के बाद भी और रैसलरों को शामिल क्यों नही किया गया। हमें लगता है कि WWE को भारत में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए औऱ लोगों को शामिल करना चाहिए। इस लेख में आज हम उन लोगों के बारें में बात करेंगे जिन्हें WWE को उनको शामिल करना चाहिए, आपको बता दें इस लिस्ट में दिग्गज, स्टार भी शामिल हैं, तो आइए बिना किसी देरी के शुरुआत करते हैं कि वह 5 भारतीय आखिर कौन है जिन्हें WWE को शामिल करना चाहिए।

Ad

अंगार टीवी से सागर

youtube-cover
Ad

इस लिस्ट की शुरुआत करने से पहले हम एक विशेष उल्लेख करने जा रहे हैं। हम जानते है कि WWE में सीरियस रैसलरों की जरुरत होती है औऱ साथ ही मजबूत, लेकिन आज हम जिनकी बात कर रहे हैं वह भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूब चैनल अंगार टीवी की है। वह काफी मंनोजरक है। आपको बता दें यह यूट्यूब चैनल भारत में रैसलिंग का एकमात्र लोकप्रिय चैनल है। अगर आप इनके बारें में जानते है तो आप इनका वीडियो देख सकते हैं। इस चैनल की वीडियों में अंगार टीवी WWE मैचों को अपने हिसाब से डब करती है। इस चैनल के सबसे लोकप्रिय रैसलर की बात करें तो वह सागर है। उनका स्टाइल्स लूचा लिब्रा की तरह है और कैरेक्टर सिनकारा जैसा है। हमें ऐसा लगता है कि वह एक जिम्मेदार रैसलर हैं और उनके कुछ मूव वाकई प्रेरणादायक है। हमें लगता है कि WWE को उन्हें साइन करना चाहिए।

गीता फोगाट

104942988-geeta-of-india-holds-emily-bensted-of-gettyimages-1488981305-800

भारत के लिए गीता फोगाट एक ऐसा चेहरा है जिन्हें शायद ही ऐसा कोई हो जो ना जानता हो। गीता भारत की एक फ्रीस्टाइल रैसलर हैं, और वह भारत की पहली ऐसी महिला है जिन्होंने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में रैसलिंग में गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद गीता ने कई मैच और मेडल जीते और देश का नाम गर्व से ऊंचा किया। उनकी स्टोरी पर भारत में एक फिल्म बनी जिसका नाम दंगल है, पूूरे भारत समेत बाहर भी इस फिल्म ने काफी धूम मचाई। हमें लगता है कि गीता की प्रतिभा और लोकप्रियता को देखते हुए WWE को उनको साइन करने में देरी नही करनी चाहिए।

हरकेश कुमारharkesh-1488982864-800

हमने इस सूची में सबसे पहले पेशेवर रैसलर और, फ्री स्टाइल रैसलर और एक आने वाले बच्चे का उल्लेख किया है। अब समय आ गया है कि उस रैसलर की बात करें जो कि शारिरिक रुप से दूसरों के ऊपर हावी होने की क्षमता रखते है, उनका नाम हरकेश कुमार है। हरकेश कुमार को बड़ा खली के नाम से भी जाना जाता है। हरकेश 6 फिट 4 इंच लंबे, वजन 290 पाउंड और 22 इंच बाईसेप्स है। उनका शरीर WWE के बड़े रैसलर ब्रॉक लैसनर और द रॉक से मिलता है। हरकेश का शरीर अविश्वसनीय रूप से मजबूत शरीर है और जब भी वह किसी भी प्रतिद्वंदी के खिलाफ कदम बढ़ाते हैं तब हावी हो जाते है। हमें लगता है कि WWE को इनको साइन करने में देरी नही करनी चाहिए।

सुशील कुमार

452891936-sushil-kumar-of-india-on-his-way-to-beating-gettyimages-1488982917-800

सुशील कुमार भारत के फ्री स्टाइल चैंपियन रैसलर हैं। उन्होंने भारत समेत पूरी दुनिया में दर्जनों मेडल जीते है। भारत की ओर से सुशील कुमार सबसे अच्छे रैसलर है। सुशील कुमार ने भारत के लिए ओलंपिक पदक जीते है उसमें एक सिल्वर और ब्रांज मेडल शामिल है। इसके अलावा सुशील कुमार ने राष्ट्रमंडल खेल को मिलाकर 8 गोल्ड मेडल जीते। सुशील कुमार भारत की खेल हस्तियां में सबसे पॉपुलर है और WWE उन्हें साइन करता है तो निश्चित ही WWE भारत में और फैंस को आकर्षित करेगी।

वरिंदर सिंह घुम्मन

varinder-singh-ghuman-111-1488985003-800

घुम्मन एक चैंपियन बॉडीबिल्डर और रैसलर हैं। उनकी लंबाई 6 फिट 3 इंच और 300 पाउंड है। घुम्मन उन चुनिंदा रैसलर में से है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। घुम्मन केवल बॉडी बिल्डर और रैसलर है बल्कि वह एक एक्टर हैं। उन्होंने कई रीजनल फिल्मों में भी काम किया है। अफवाह यह भी है कि जल्द ही वह बॉलीवुड में डैब्यू करने वाले है। इन सब के अलावा इस लिस्ट में शामिल लोगों में घुम्मन ऐसे रैसलर है जिनकी अग्रेंजी अच्छी है। वह प्रोमो काटने में खुद सक्षम है। हमें लगता है कि WWE को उन्हें जल्द ही साइनअप कर लेना चाहिए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications