कोविड-19 की वजह से इस पूरी दुनिया में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। इसके अलावा दुनिया के कई बड़े देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसका असर अब डब्लू डब्लू ई (WWE) पर भी दिखाई देने लगा है। कंपनी को हो रहे नुकसान की वजह बचने के लिए अब उन्होंने ने भी अपने बजट में कटौती की है। इस वजह से उन्होंने कई बड़े स्टार्स को रिलीज कर दिया है।
इस लिस्ट में कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज़, कर्ट एंगल और एरिक रोवन जैसे कई बड़े नाम हैं। कयास लगाए जा रहा है कि कंपनी आने वाले समय में और स्टार्स को रिलीज कर सकती हैं। इसी कड़ी में आइये जानते हैं कि हाल में ही रिलीज किये गए एरिक रोवन आने वाले समय में अपने करियर में कौन से 5 बड़े कदम उठा सकते हैं:
#5 AEW से जुड़ सकते हैं और एक बार फिर से ब्रॉडी ली (ल्यूक हार्पर) जुड़ सकते हैं
WWE में ये दोनों ही स्टार्स टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा हाल में ही एरिक रोवन कंपनी के दो बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ फ्यूड में शामिल हो चुके हैं। जिसमे डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस जैसे बड़े नाम हैं। इस फ्यूड के दौरान उन्होंने साबित किया था कि वो रिंग में किसी भी स्टार्स के साथ फैन्स के सामने एक सॉलिड मैच रख सकते हैं। इसके अलावा ब्रॉडी ली (ल्यूक हार्पर) के AEW से जुड़ने के बाद अब वो भी इस कंपनी से जुड़ सकते है।
उनके ली के साथ जुड़ने से जहां उनके करियर को फायदा होगा, वहीं वो भी कंपनी के बड़े नाम में शामिल हो सकते हैं। हाल में ही ली ने भी विंस के खिलाफ कई प्रोमो किये हैं। ऐसे में वो भी कंपनी में डेब्यू के दौरान विंस के खिलाफ ही प्रोमो कर सकते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं