5 मज़ेदार चीज़ें जो विंस मैकमैहन अपनी रिटायरमेंट के पहले कर सकते हैं

#2 रिटायर होने के बाद अंडरटेकर को हॉल ऑफ फेम में शामिल करें

रैसलिंग का हर फैन अंडरटेकर को पसंद करता है। कई लोगों ने इन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के रूप में सम्मानित किया है।इनका किरदार अब तक विंस की सबसे बड़ी रचना बना हुआ है। हालांकि अब समय आ गया है कि द अंडरटेकर रिटायर हो जायें और अपनी ज़िंदगी खुशी से जिएं। इस बात में कोई शक नहीं है कि अंडरटेकर आने वाले समय में हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे और हो सकता है कि खुद विंस उन्हें इंडक्ट करे।