रैसलमेनिया 33 पर रोमन रेंस से हारने के बाद अंडरटेकर ने रिंग के बीच में अपने दस्ताने, कोट और टोपी उतार कर अपने रिटायरमेंट के संकेत दिए। अंडरटेकर के करीब 27 साल के करियर का आखिर में अंतिम समय आ गया। सबसे बड़े शो पर अंडरटेकर ने प्रो-रैसलिंग से रिटायरमेंट ले ली। फैंस इस बात से सरप्राइज नहीं थे लेकिन अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट से फैंस को चकित करके छोड़ दिया, हम इस पल के बारे में जानते थे लेकिन इस समय यह पल होगा यह नहीं जानते थे।
लेकिन अभी तक WWE ऑफिशयल की तरह से इसकी आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं कि गई है।, क्या रैसलमेनिया 33 पर सच में उन्होंने अलविदा कह दिया? या फिर WWE ने भविष्य में अंडरटेकर की वापसी के लिए दरवाजे खोल रखे हैं।
अंडरटेकर के रिटायरमेंट की आधिकारिक पुष्टि न होने पर हमारे मन में कई सवाल हैं, जैसे कि क्या अंडरटेकर फिर से रिंग में वापसी करेंगे या WWE ने उनके लिए कुछ अलग प्लान बनाया है। हम कह सकते हैं कि आधिकारिक पुष्टि न होने की वजह से हम मान सकते हैं कि भविष्य में अंडरटेकर वापसी कर सकते हैं, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम उनकी वापसी के 5 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे WWE उन्हें वापस ला सकता है।