5 प्रसिद्ध चीज़ें जो विंस मैकमैहन ने WWE के बाहर की हैं

es1qkkl-1496346256-800

विंस मैकमैहन को WWE के मौजूदा और पूर्व सुपरस्टार्स द्वारा दुष्ट लेकिन बुद्धिमान कहा जाता है। वे सोते, जागते, खाते, रहते WWE हैं, और ऐसा पिछले तीन दशक से चलता आ रहा है। लेकिन WWE के बाहर भी विंस ने कई चीज़ें की है, जिनपर पब्लिक की नज़र पड़ी है। हालांकि उनके द्वारा की हुई प्रसिद्ध चीज़ों का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने हमेशा 'अच्छी' चीज़ें की है। इनमें से कुछ चीज़ें नकरात्मक भी हो सकती हैं, लेकिन यह आपकी पुरानी यादें जरूर वापस लाएंगी। आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही 5 चीज़ों पर, जिसे विंस मैकमैहन ने WWE के बाहर किया है...


#1 XFL

XFL अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग के विकल्प के रूप में खोला गया था। विंस मैकमैहन की पावर काफी बढ़ गई थी और वे उसका फायदा उठाकर दूसरे खेलों में इंवेस्टमेंट करना चाहते थे। हालांकि उन्होंने सपोर्ट को अलग बनाने के लिए कुछ अजीबों-गरीब नए नियम निकाले। लेकिन XFL को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया और उसे बंद करना। विंस मैकमैहन को $100 मिलियन का नुक्सान हुआ।

#2 मसल और फिटनेस

rqdc1lc-1496346362-800

विंस मैकमैहन एक डरावने व्यक्ति हैं, लेकिन वे इसलिए भी डरावने दिखते हैं क्योंकि वे 71 साल की उम्र में अभी भी बॉडी बिल्डिंग करते हैं। 11 साल पहले, 2006 में विंस ने मसल और फिटनेस मैगज़ीन के कवर के लिए पोज़ किया था। उनकी शानदार फिटनेस देखकर सभी चकित रह गए थे और कई लोगों का मानना था कि उनके सर को किसी अन्य रैसलर की बॉडी में फोटोशॉप किया गया है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था।

#3 बैन्वा इंटरव्यू

https://www.youtube.com/watch?v=MaQtBLMSR6c चेयरमैन ऑफ़ बोर्ड विंस WWE.com के बाहर इंटरव्यू देते नज़र नहीं आते। जिसका मुख्य कारण है कि वे कठिन सवाल किए जाने पर दबाव में खुद को ठीक से हैंडल नहीं कर पाते। ऐसा ही कुछ हुआ जब क्रिस बैन्वा की मौत हुई। विंस टेलीविज़न में लाइव गए और एक इंटरव्यू में भाग लिया और पूरे डिबेट को स्टेरॉइड्स का बना दिया। महिला रिपोर्टर भी विन्स को जवाब के खत्म होने के पहले ही उनसे सवाल करना शुरू कर देती थीं।

#4 हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फेम

zlhsr5v-1496346574-800

विन्स मैकमैहन सिर्फ WWE के लैजेंड नहीं है, बल्कि पॉप कल्चर में भी उनकी काफी लोकप्रियता है। 80 और 90 के दशक में रैसलिंग को बढ़ावा देने के चलते विन्स काफी फेमस हैं। विन्स को हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फेम में स्टार से नवाजा गया था। उस इवेंट में विन्स की पूरी फैमिली मौजूद थी, जिसमे ट्रिपल एच भी शामिल थे। यह विन्स मैकमैहन की सबसे फेमस फॅमिली फोटोज़ में से एक थी।

#5 WBF

bc68c91ad221f292f4fc37e148341118_crop_exact-1496346790-800

90 के दशक की शुरुआत में बॉडी बिल्डिंग का काफी क्रेज हुआ करता था। बॉडी बिल्डिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विन्स ने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग फेडेरशन की नई कंपनी खोल दी। उनका ऑर्गेनाईजेशन तीन साल तक चला। उन्होंने IBFF से सीधी टक्कर ली, जिसके लिए उन्होंने WBF बॉडी स्टार्स के नाम से टीवी शो भी चालू किया। हालांकि अंत में यह असफल हुआ। लेखक : हैरी कैटल, अनुवादक : मनु मिश्रा

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now