5 दिग्गज WWE Superstars जो विमेंस Royal Rumble 2023 मैच में चौंकाने वाली वापसी कर सकती हैं 

Ujjaval
WWE Royal Rumble में दिग्गजों की वापसी हो सकती हैं
WWE Royal Rumble में दिग्गजों की वापसी हो सकती हैं

Royal Rumble: WWE में कुछ सालों पहले ही विमेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच की शुरुआत हुई है। हर साल Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में मेंस के साथ ही विमेंस सुपरस्टार्स के बड़े मैच का आयोजन होता है। विमेंस Royal Rumble मैच की विजेता को रेसलमेनिया (WrestleMania) में रॉ (Raw) या स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस टाइटल के लिए मैच मिलता है।

WWE हर साल इस मुकाबले में कई सारे सरप्राइज रिटर्न प्लान करता है और इस बार भी वैसा ही देखने को मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 दिग्गज विमेंस सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे जो WWE के विमेंस Royal Rumble मैच के दौरान चौंकाने वाली वापसी कर सकती हैं।

5- WWE दिग्गज बेथ फीनिक्स

बेथ फीनिक्स को विमेंस रेसलिंग इतिहास की सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। वो हमेशा ही रिंग में अपनी जबरदस्त ताकत दिखाने के लिए जानी जाती हैं। बेथ पिछले कुछ सालों से काफी एक्टिव हैं। वो समय-समय पर WWE में लड़ते हुए नज़र आती हैं। साथ ही वो Royal Rumble मैचों का पहले भी हिस्सा बन चुकी हैं।

बेथ फीनिक्स को इस समय जजमेंट डे और मुख्य रूप से रिया रिप्ली से बदला लेना है। ऐसे में वो विमेंस Royal Rumble मैच में वापसी कर सकती हैं और यहां रिया रिप्ली को एलिमिनेट करते हुए दुश्मनी फिर शुरू कर सकती हैं। दोनों के बीच बाद में WrestleMania में सिंगल्स मैच हो सकता है।

4- शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर को रिंग में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फ्लेयर ने WWE में रहते हुए अपना बड़ा नाम बना लिया है। 13 बार की विमेंस चैंपियन को दिग्गजों में गिना जाता है। वो WrestleMania Backlash में आखिरी बार नज़र आई थीं और इसके बाद से वो ब्रेक पर हैं।

फैंस उन्हें Royal Rumble मैच में अपना सरप्राइज रिटर्न करते हुए देखना चाहेंगे। वो इस मैच में आकर किसी सुपरस्टार के साथ अपनी दुश्मनी की शुरुआत कर सकती हैं। फ्लेयर को वापसी पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है और वो हमेशा की तरह विमेंस Royal Rumble मैच को डॉमिनेट कर सकती हैं।

3&2- निकी बैला और ब्री बैला (बैला ट्विंस)

निकी और ब्री बैला की जोड़ी को हमेशा ही फैंस ने पसंद किया है। अपने WWE करियर में दोनों ही सुपरस्टार्स ज्यादातर समय साथ नज़र आई हैं। बैला ट्विंस Royal Rumble 2022 में नज़र आई थीं और उन्होंने अपने रिटर्न से फैंस को चौंका दिया था। इस बार भी दोनों की वापसी देखने को मिल सकती है।

दोनों ही सुपरस्टार्स यहां सिर्फ एक अपीयरेंस के लिए नहीं आ सकती हैं। वो इस मैच का हिस्सा बन सकती हैं और बाद में डैमेज कंट्रोल फैक्शन के साथ दुश्मनी की शुरुआत कर सकती हैं। WrestleMania में निकी और ब्री बैला को विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए लड़ते हुए देखना खास रहेगा।

1- ट्रिश स्ट्रेटस

ट्रिश स्ट्रेटस की हर साल Royal Rumble मैच में वापसी की फैंस उम्मीद करते हैं लेकिन अंत में सभी को निराशा ही मिलती है। आपको बता दें कि ट्रिश स्ट्रेटस WWE इतिहास के सबसे पहले विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बनी थीं। इसके बाद वो कभी इस तरह के मुकाबले का हिस्सा नहीं बनी हैं।

साथ ही पूर्व विमेंस चैंपियन ने अपना आखिरी मुकाबला भी बहुत सालों पहले लड़ा था। वो SummerSlam 2019 में आखिरी बार एक्शन में नज़र आई हैं। फैंस अब उन्हें एक बार फिर लड़ते हुए देखना चाहते हैं। वो विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री करके सभी को चौंका सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।