रोमन रेंस को मॉडर्न एरा का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जा सकता है। WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की नजरों में रोमन अगले जॉन सीना हैं। ल्यूकीमिया को हराने के बाद से ही क्रिएटिव टीम ने द बिग डॉग को बड़ा पुश देना बंद कर दिया है।
रेंस ने 2012 की सर्वाइवर सीरीज में द शील्ड में सदस्य के रूप में डेब्यू किया था, जिसके बाद से ही वह WWE का अहम हिस्सा बन गए। 7 साल लंबे WWE करियर में उन्होंने हर एक चीज़ हासिल कर ली है, जिसे एक रैसलर को हासिल करना चाहिए।
WWE में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, IC चैंपियनशिप, US चैंपियनशिप और टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने 2015 रॉयल रंबल मैच को भी जीता था, साथ ही उन्होंने लगातार 4 बार रैसलमेनिया मेन इवेंट किया है।
रेंस सिर्फ दूसरे ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अंडरटेकर को रैसलमेनिया में हराया है। अंडरटेकर के अलावा उन्होंने जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, क्रिस जैरिको, एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन और ट्रिपल एच जैसे टॉप स्टार से साथ भी मैच लड़े हैं।
हम बात करने वाले हैं 5 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में, जिनके साथ रोमन रेंस ने अभी तक मैच नहीं लड़े हैं।
#5 गोल्डबर्ग
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/734de-15592432743915-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/734de-15592432743915-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/734de-15592432743915-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/734de-15592432743915-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/734de-15592432743915-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/734de-15592432743915-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/734de-15592432743915-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/734de-15592432743915-800.jpg 1920w)
प्रो रैसलिंग के इतिहास में गोल्डबर्ग को सबसे ज्यादा खतरनाक रैसलर माना जाता है। उन्होंने 2004 में WWE को छोड़ दिया था लेकिन 2016 में उन्होंने एक बार फिर से रिंग में वापसी की। फिलहाल वह 2 सालों के अंतराल के बाद सुपर शोडाउन में अंडरटेकर के साथ मैच लड़ने वाले हैं।
कुछ सालों पहले रॉ के एक एपिसोड में रोमन रेंस और गोल्डबर्ग आमने-सामने आए थे, जिसके बाद से सारे फैंस इन दोनों के बीच मैच देखना चाहते हैं।
अब गोल्डबर्ग ने एक बार फिर से वापसी कर ली है, इसलिए WWE भविष्य में दोनों के बीच जबरदस्त मैच बुक कर सकती है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 रे मिस्टीरियो
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b4f89-15592430545170-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b4f89-15592430545170-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b4f89-15592430545170-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b4f89-15592430545170-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b4f89-15592430545170-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b4f89-15592430545170-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b4f89-15592430545170-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/b4f89-15592430545170-800.jpg 1920w)
रे मिस्टीरियो फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने रोमन के साथ टैग टीम में काम किया है लेकिन कभी भी दोनों ने सिंगल्स मैच नहीं लड़ा है।
कुछ समय पहले रे मिस्टीरियो ने WWE में फुल टाइमर के रूप में वापसी भी की थी। अगर WWE रोमन का मैच एक और दिग्गज रैसलर के साथ करवाना चाहती है, तो हमें मिस्टीरियो बनाम रेंस का मैच देखने को मिल सकता है।
#3 जैफ हार्डी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d57b8-15592431406341-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d57b8-15592431406341-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d57b8-15592431406341-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d57b8-15592431406341-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d57b8-15592431406341-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d57b8-15592431406341-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d57b8-15592431406341-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d57b8-15592431406341-800.jpg 1920w)
जैफ हार्डी रैसलिंग जगत के सबसे अच्छे हाई-फ्लाइंग रैसलर्स में से एक हैं। रोमन रेंस की तरह उन्होंने भी WWE में बहुत नाम कमाया है। उन्हें कभी भी रोमन के साथ मैच लड़ने का मौका नहीं मिला।
फिलहाल हार्डी चोटिल हैं लेकिन वह जल्द ही रिंग में वापसी कर सकते हैं। जैफ हार्डी ने कई सारे इंटरव्यू में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने की ख्वाइश जताई है। इसलिए WWE उनकी रिटायरमेंट से पहले इन दोनों के बीच मैच बुक कर सकती है।
#2 शिंस्के नाकामुरा
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2761-15592428534112-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2761-15592428534112-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2761-15592428534112-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2761-15592428534112-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2761-15592428534112-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2761-15592428534112-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2761-15592428534112-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/d2761-15592428534112-800.jpg 1920w)
WWE ने अपनी खराब बुकिंग से नाकामुरा को जॉबर बना दिया है लेकिन मेन रोस्टर में आने से पहले वह काफी अच्छे रैसलर थे। हर NXT फैन रोमन और नाकामुरा के बीच मैच देखना चाहता था।
कंपनी ने अभी तक इन दोनों के बीच सिंगल्स मैच बुक नहीं किया है। रेंस और नाकामुरा दोनों ही स्मैकडाउन का हिस्सा हैं। WWE भविष्य में नाकामुरा को बरकरार रखने के लिए दोनों ही दिग्गज रैसलर्स के बीच मैच करवा सकती है।
#1 द रॉक
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c70a0-15592430055062-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c70a0-15592430055062-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c70a0-15592430055062-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c70a0-15592430055062-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c70a0-15592430055062-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c70a0-15592430055062-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c70a0-15592430055062-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c70a0-15592430055062-800.jpg 1920w)
WWE ने भी कई बार अपने यूट्यूब चैनल पर दोनों के मैच को टीज किया है। द रॉक और रोमन रेंस एक ही परिवार के हैं।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, WWE रैसलमेनिया 35 में द रॉक और रोमन रेंस के बीच मैच प्लान कर रही थी लेकिन रोमन की बीमारी के चलते इस प्लान को रद्द कर दिया गया। WWE आने वाले समय में दिनों भाइयों के बीच रैसलमेनिया में मैच करवा सकती है।