#3 एंजो और कैस के हमलावरों का खुलासा
WWE को रहस्मई स्टोरीलाइन चलाने के लिए जाना जाता है और इस समय वो ये काम दोनों ब्रैंड पर कर रहे हैं। शायद ग्रेव्स को मालूम हो कि एंजो और कैस पर किसने हमला किया। हो सकता है वो इंसान कर्ट एंगल के स्तर का कोई अधिकारी हो। ये मौका किसी NXT स्टार के मुख्य रॉस्टर डेब्यू के लिए सही हो सकता है। इसमें सबसे ज्यादा डेब्यू करने के चान्सेस हील फैक्शन सांईटी के हैं।
एंजो और कैस बनाम सांईटी के बीच मुकाबला देखना दिलचस्प हो सकता है।