Hell in a Cell में शानदार वापसी करने के बाद ब्रॉक लैसनर के 5 प्रतिद्वंदी

हैल इन ए सैल में ब्रॉक लैसनर की वापसी के बाद पूरा WWE यूनिवर्स चौेंंक गया है। स्ट्रोमैन और रोमन रेंस के मैच में उन्होंने शानदार एंट्री की। अब फैंस के दिमाग में एक ही सवाल है कि ब्रॉक लैसनर के लिए अगला प्लान क्या? सभी ने सोचा था कि अब वो UFC जा रहे है। क्योंकि कोई भी उनकी वापसी पर अपडेट नहीं था। सभी को उन्होंने चौंका दिया है। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि WWE ने उनके लिए अगला क्या प्लान किया है। और किस तरह आगे रन करेंगे। ये अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि उनका अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा। लेकिन ये बात तय है कि WWE ने अपने प्लान में अब कई तरह के बदलाव किए है। आइए जानते है वो पांच प्रतिद्वंदी जो उन्हें चुनौती दे सकते हैं।

Ad

#शील्ड

ये एक फैंटेसी बुकिंग होगी। लेकिन चीजों को मजेदार बनाने के लिए लैसनर को इन तीनों से भिड़ाया जा सकता है। रोमन रेंस के साथ उनकी फ्यूड चल ही रही है। और उनका साथ सैथ और डीन दे सकते है। हालांकि स्ट्रोमैन, जिगलर और मैकइंटायर भी है। लेकिन अगर स्टोरीलाइन को आगे तक ले जाना है तो फिर शील्ड से उनका मुकाबला कराना चाहिए। ये लोग पहले भी साथ में काम कर चुके है।

#कर्ट एंगल

आपको अगर याद होगा तो समरस्लैम से पहले रॉ में लैसनर ने कर्ट एंगल को एफ 5 मारा था। इसके बाद कर्ट एंगल ने भी बयान दिया था कि वो इसका बदला जरूर लेंगे। कर्ट एंगल भी अभी बाहर चल रहे है। अगर वो वापसी करते है तो फिर से स्टोरीलाइन आगे तक जा सकती है।

#ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉक लैसनर के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन इस समय सबसे अच्छे प्रतिद्वंदी होंगे। हैल इन ए सैल में लैसनर ने इस दुश्मनी की शुरूआत भी कर दी है। पहले भी इन दोनों के बीच मुकाबला हो चुका है। स्ट्रोमैन और लैसनर अगर इसे आगे बढ़ाएंगे तो फैंस को इसका अलग ही मजा मिलेगा। खैर स्ट्रोमैन अपना बदला तो जरूर लेंगे। और ऐसा होता है तो लैसनर भी पीछे नहीं हटेंगे। लैसनर और स्ट्रोमैन की फ्यूड शानदार साबित होगी।

#रोमन रेंस

फैंस हालांकि अब इस स्टोरीलाइऩ को पसंद नहीं करेंगे। क्योंकि कई बार इनके बीच मुकाबला हो चुका है। लेकिन लैसनर को अभी रीमैच मिलना बांकि है। लैसनर और रोमन रेंस के बीच फिर से मैच हो और स्ट्रोमैन आकर कैश इऩ कर लें। तो ये चौंकाने वाला पल होगा। लेकिन अब अकेले इन दोनों की स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी। ये मुमकिन सा लग रहा है।

#ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस

ये सबसे अच्छा ऑप्शन है। और फैंस भी यहीं सोच रहे है। इन तीनों के बीच अब यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होने की उम्मीद है। इसमें फायदा स्ट्रोमैन उठा सकते है। क्योंकि उनके पास मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी है। ये अगर स्टोरीलाइन आगे बढ़े तो फिर ये शानदार होगी। इससे तीनों सुपरस्टार्स को फायदा होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications