मर्फी
सैथ रॉलिंस के साथ मर्फी ने बहुत काम किया है। WWE ने मर्फी के ऊपर बहुत टाइम लगाया है। मर्फी पूरी तरह WWE फैंस की नजरों में इस समय आ गए है। तो मर्फी भी अब रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। रे मिस्टीरियो से पहले मर्फी ने रोमन को चैलेंज करना चाहिए। ये मर्फी के लिए सही समय है।
रोमन रेंस जब बेबीफेस थे तो मर्फी के साथ उनके काफी अच्छे मैच हुए थे। मर्फी वहीं से सभी की नजरों में आए। मर्फी अभी यंग और सॉलिड हैं। कंपनी के लिए वो आगे जाकर फ्यूचर हो सकते हैं। रोमन रेंस के खिलाफ वो यहां अपना शो दिखाकर बहुत बड़ा काम आगे के लिए कर सकते हैं।