WWE Clash of Champions पे-पर-व्यू से जुड़े 5 अनसुने फैक्ट्स

19-36-58-92b0e-1513188278-500

WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस साल 2017 का आखिरी पे पर व्यू होगा। बॉस्टन के TD गार्डन में होने वाला ये शो भारत मे सोमवार को दिखाया जाएगा। स्मैकडाउन लाइव इस बेहतरीन शो से अपने साल का अंत करना चाहेगी।

Ad

क्लैश ऑफ चैंपियंस के लिए सात मैचों की घोषणा की जा चुकी है। पहला क्लैश ऑफ चैंपियंस शो साल 2016 में रॉ एक्सक्लूसिव शो था जिसका मतलब इस साल कई स्टार्स के लिए ये पहला मैच होगा। भले ही इस इवेंट के अबतक केवल दो शो हुए हों, इससे जुड़े कई तथ्य हैं जिसके बारे सभी को मालूम नहीं होगा।

यहां पर हम ऐसे ही 5 फैक्ट्स के बारे में बात करेंगे।

#5 शार्लेट का दबदबा

मुख्य रोस्टर में पिछले दो सालों में शार्लेट फ्लेयर ने काफी कुछ हासिल किया है। उन्हें अबतक की सबसे कामयाब महिला रैसलर साबित करने के लिए उनसे जुड़े फैक्ट्स ही काफी कुछ कहते हैं।

शार्लेट उन 6 महिला रैसलर्स में थीं, जो क्लैश ऑफ चैंपियंस का हिस्सा थीं और इस साल वो एकमात्र सुपरस्टार होंगी जो दूसरी बार इस मुकाबले में शिरकत करेंगी। दोनों दफा वो चैंपियन के रूप में शो में उतरेंगी।

पिछले साल शार्लेट फ्लेयर ने साशा बैंक्स के खिलाफ अपना रॉ विमेंस टाइटल बचाया और इस साल वो नटालिया के खिलाफ अपना स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप बचाएंगी। क्या इतिहास वापस दोहराया जाएगा?

#4 मोजो राउली की प्री-शो समस्या

19-37-19-156e5-1513189032-500

मोजो राउली, रैसलमेनिया 33 पर आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीत चुके हैं लेकिन इसका उन्हें ज्यादा फायदा नहीं हुआ। इसकी मदद से वो कामयाबी हासिल करने में नाकामयाब रहे।

ऐसा लगता है पिछले कुछ महीनों से मोजो रोस्टर में अपनी पहचान बनाने के काम मे जुटे हुए हैं। जैक रायडर से अलग होने के बाद उनकी समस्या शायद अब बढ़ चुकी हैं। रायडर करीब सात महीने कंपनी से दूर थे जिसकी वजह मोजो को भी ज्यादा मौके नहीं मिले और उनका आखिरी सिंगल्स पीपीवी फरवरी में एलिमिनेशन चैम्बर में था।

अब मोजो का दूसरा सिंगल्स मैच इस रविवार क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में होगा। जहां एक बार फिर वो किक ऑफ शो का हिस्सा बनेंगे।

#3 जिंदर महल का बेहतरीन साल

19-37-39-8be8d-1513189354-500

जिंदर महल पूर्व WWE चैंपियन हैं और इस हफ्ते क्लैश ऑफ चैंपियन पीपीवी में वो एजे स्टाइल्स के खिलाफ ख़िताबी भिड़ंत में अपना ख़िताब वापस हासिल करना चाहेंगे। मजेदार बात ये है कि पिछले साल क्लैश ऑफ चैंपियन पीपीवी सिंतबर में हुआ था, जहां जिंदर महल का मुकाबला डैरेन यंग के साथ हुआ।

लेकिन फिर इस एक साल में जिंदर महल ने शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। वो मंडे नाइट रॉ से स्मैकडाउन लाइव में आए और WWE चैंपियन बने। एजे स्टाइल्स के हाथों ख़िताब हारने के बाद अब उनका री-मैच होने वाला है।

कंपनी में जिंदर महल की हो रही बढ़ोतरी काफी मजेदार रही है। एक समय था जब रॉ रोस्टर में होने के बावजूद जिंदर महल को क्लैश ऑफ चैंपियंस के लिए नही चुना जा रहा था तो वहीं आज का समय है जहां वो रोस्टर के सबसे बड़े ख़िताब को चुनौती देंगे। एक साल में काफी कुछ बदल गया।

#2 लगातार दूसरे पीपीवी के मुख्य इवेंट का हिस्सा बनेंगे केविन ओवंस

19-38-09-5b561-1513188620-500

पिछले साल रॉ पर ट्रिपल एच की मदद से यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने वाले केविन ओवंस क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में उतरे थे। वहां उनकी भिड़ंत सैथ रॉलिंस से हुई थी जिन्हें हराकर केविन ओवंस ने अपना खिताब बचाया।

इस बार क्लैश ऑफ चैंपियंस में केविन ओवंस अपने पुराने साथी सैमी जेन के साथ रैंडी ऑर्टन और शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ टैग टीम मैच में लड़ने उतरेंगे। इसमें डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन विशेष रेफरी होंगे। मजेदार बात ये है की इस मैच में ओवंस और जेन का करियर दांव पर लगा है।

#1 WCW इवेंट

19-38-41-182a2-1513187990-500

भले ही क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी की शुरुआत साल 2016 में WWE में हुई हो लेकिन पुराने रैसलिंग फैंस जानते होंगे कि इसी नाम से WCW का भी एक इवेंट होता था।

साल 1988 से लेकर 1997 तक WCW में क्लैश ऑफ चैंपियंस चलता रहा और लगता है इसके लिए WWE को उसके राइट्स खरीदने पड़े जिसके चलते WWE नेटवर्क पर NWA: क्लैश ऑफ चैंपियंस के 35 एपिसोड दिखाएं जा रहे हैं। उसे देखना काफी दिलचस्प होगा।

लेखक: फिलिपा मारी, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications