रॉ में विंस मैकमैहन ने फैंस से ये वादा किया था कि वो रॉ और स्मैकडाउन में सुधर लाएंगे और वही करेंगे जो फैंस चाहते हैं। कुछ हफ्ते पहले रॉ में ये भी पता लगा कि NXT से कई सुपरस्टार्स को WWE मेन रोस्टर में लाया जा रहा है। इसमें लार्स सुलिवन, निकी क्रॉस और यहाँ तक कि EC3 का भी नाम था।
EC3 ने डीन एम्ब्रोज़ के खिलाफ डेब्यू कर जीत हासिल की। फैंस TNA (इम्पैक्ट रैसलिंग) के अंदर काम करने के लिए जानते हैं। यहां पर इन्हें काफी सफलता मिली थी और अब वह मशहूर रैसलर्स की गिनती में आते हैं।
इस साल इन्होंने NXT के अंदर अपनी वापसी की लेकिन अबतक इन्हें कोई बड़ा पुश नहीं दिया गया। NXT को फैंस कम देखते हैं और इस कारण इस शानदार रैसलर्स के बारे में लोग ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। आइये जानें EC3 के बारे में ऐसी 5 बातें तो आप नहीं जानते होंगे।
#5 NXT के अंदर डेनियल ब्रायन इनके मेंटर थे
इन्हें फैंस TNA के अंदर काम करने के लिए जानते हैं लेकिन इस कंपनी के अंदर जाने से पहले EC3 NXT के अंदर काम करते थे।
वह इस शो के चौथे सीजन का हिस्सा थे और यहां पर इनके मेंटर कोई और नहीं बल्कि मौजूदा WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन थे। EC3 ने डेनियल ब्रायन के साथ ही NXT के अंदर इन रिंग डेब्यू किया था और उनका पहला मैच एल्बर्टो डेल रियो और कॉनर ओ'ब्रायन के खिलाफ था।
वह इस सीजन को जीतने में कामयाब तो नहीं रहे लेकिन तीसरे स्थान में जरूर आए। उसके बाद हमें EC3 की स्टोरीलाइन फैन्डैंगो, कैटलीन और मैक्सिन के साथ देखने को मिली थी जिसके बाद इन्हें अचानक WWE ने कंपनी से निकाल दिया गया। इसके बाद EC3 TNA के अंदर गए और यहां पर इन्होंने अपना नाम बनाया।
Get WWE News in Hindi Here