WWE Raw में डेब्यू कर डीन एम्ब्रोज़ को मात देने वाले EC3 से जुड़ी 5 बड़ी बातें

Enter caption

रॉ में विंस मैकमैहन ने फैंस से ये वादा किया था कि वो रॉ और स्मैकडाउन में सुधर लाएंगे और वही करेंगे जो फैंस चाहते हैं। कुछ हफ्ते पहले रॉ में ये भी पता लगा कि NXT से कई सुपरस्टार्स को WWE मेन रोस्टर में लाया जा रहा है। इसमें लार्स सुलिवन, निकी क्रॉस और यहाँ तक कि EC3 का भी नाम था।

EC3 ने डीन एम्ब्रोज़ के खिलाफ डेब्यू कर जीत हासिल की। फैंस TNA (इम्पैक्ट रैसलिंग) के अंदर काम करने के लिए जानते हैं। यहां पर इन्हें काफी सफलता मिली थी और अब वह मशहूर रैसलर्स की गिनती में आते हैं।

इस साल इन्होंने NXT के अंदर अपनी वापसी की लेकिन अबतक इन्हें कोई बड़ा पुश नहीं दिया गया। NXT को फैंस कम देखते हैं और इस कारण इस शानदार रैसलर्स के बारे में लोग ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। आइये जानें EC3 के बारे में ऐसी 5 बातें तो आप नहीं जानते होंगे।

#5 NXT के अंदर डेनियल ब्रायन इनके मेंटर थे

Related image

इन्हें फैंस TNA के अंदर काम करने के लिए जानते हैं लेकिन इस कंपनी के अंदर जाने से पहले EC3 NXT के अंदर काम करते थे।

वह इस शो के चौथे सीजन का हिस्सा थे और यहां पर इनके मेंटर कोई और नहीं बल्कि मौजूदा WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन थे। EC3 ने डेनियल ब्रायन के साथ ही NXT के अंदर इन रिंग डेब्यू किया था और उनका पहला मैच एल्बर्टो डेल रियो और कॉनर ओ'ब्रायन के खिलाफ था।

वह इस सीजन को जीतने में कामयाब तो नहीं रहे लेकिन तीसरे स्थान में जरूर आए। उसके बाद हमें EC3 की स्टोरीलाइन फैन्डैंगो, कैटलीन और मैक्सिन के साथ देखने को मिली थी जिसके बाद इन्हें अचानक WWE ने कंपनी से निकाल दिया गया। इसके बाद EC3 TNA के अंदर गए और यहां पर इन्होंने अपना नाम बनाया।

Get WWE News in Hindi Here

#4 काफी है तजुर्बा

Image result for ec3

एक रात में ही कोई रैसलर इतना बड़ा नहीं बन जाता है। EC3 ने भी अपना नाम बनाने से पहले काफी सालों तक मेहनत की है।

इन्होंने साल 2002 में रैसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। 4 सालों तक इंडिपैंडेंट सर्किट में काम करने के बाद इन्हें WWE ने साइन कर लिया था। साल 2006 से लेकर साल 2013 तक EC3 ने इस कंपनी के लिए ही काम किया था। इसके बाद इन्होंने साल 2013 से लेकर 2018 तक TNA के लिए काम किया और इससे पहले भी उन्होंने कुछ समय इंडिपैंडेंट सर्किट में बिताया था।

TNA के अंदर वह वर्ल्ड हैविवेट चैंपियन भी बने थे। अब EC3 को रैसलिंग करते हुए लगभग 17 साल हो चुके हैं। इतने सालों तक कड़ी मेहनत करने के बाद वह अपना नाम बनाने में कामयाब हो पाए हैं।

अब उम्मीद की जा सकती है कि मेन रोस्टर में आने के बाद EC3 और भी मशहूर बन जाएंगे।

#3 उनका एक अलग निकनेम भी है

Image result for ec3 vs kurt angle

EC3 का मतलब ईथन कार्टर 3 होता है। फैंस इन्हें इसी नाम से जानते हैं लेकिन इनका एक अलग निकनेम भी है। "हार्डकोर अमेरिकन आइकॉन" ये EC3 का दूसरा निकनेम है।

सुनने में ये नाम आम लगता है लेकिन इसे काफी सोच समझ कर चुना गया है। हार्डकोर शब्द इन्होंने तब चुना जब EC3 ने बब्बा रे डडली को हराया था। अमेरिकन शब्द तब शामिल किया गया जब इन्होंने कर्ट एंगल के खिलाफ जीत दर्ज की थी जो अमेरिका के सबसे शानदार रैसलर्स में से एक हैं। वहीं आइकॉन शब्द इन्होंने तब चुना जब इम्पैक्ट रैसलिंग के अंदर ईथन ने स्टिंग को हराया था।

इन तीनों रैसलर्स को हारने के बाद इस नाम को EC3 ने चुना था। लेकिन इस नाम से वह इतने मशहूर नहीं हैं। सब उन्हें EC3 कहकर ही बुलाते हैं और इस कारण इस नाम का इस्तेमाल वो ज्यादा नहीं करते हैं।

#2 पुलिस बनकर ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स को गिरफ्तार करने की कोशिश कर चुके हैं

Related image

जब चीज़ें WWE के कंट्रोल में नहीं रहती हैं तब अक्सर कंपनी स्टोरीलाइन में पुलिस अफसरों को लाती है। अक्सर ऐसे किरदारों को दूसरे रैसलर्स निभाते हैं।

साल 2006 में भी ऐसा ही हुआ था। शेन मैकमैहन के साथ EC3 एक पुलिस अफसर बनकर आए थे। ये रॉ का एक एपिसोड था और यहाँ पर उन्होंने ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी।

#1 अपने पुराने NXT किरदार को जरा भी पसंद नहीं करते थे

Related image

अपना नाम बनाने से पहले EC3 ने WWE के अंदर काम किया था। हालांकि उस समय वह EC3 नहीं बल्कि डेरिक बेटमैन का किरदार निभाते थे।

उन्होंने खुद कहा था कि वह इस किरदार को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे क्योंकि इस किरदार से वह कभी भी एक मशहूर रैसलर नहीं बनते। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस किरदार से उन्हें अपने आप को और बारीकी से समझने का मौका मिला था।