स्टोन कोल्ड पॉडकास्ट पर द रैटलस्नेक ने अपने पहले WWE मैच का जिक्र किया जिसमें उनकी भिड़ंत द अंडरटेकर से हुई। उस समय अंडरटेकर को कंपनी में आएं दो साल हुआ था। सत्ताईस साल बाद, स्टोन कोल्ड ने रैसलिंग को अलविदा कह दिया है, वे मोटे हो गए हैं और स्कल रंच पर बैठना पसंद करते हैं। वे भविष्य के हॉल ऑफ़ फेमर हैं और आनेवाले रैसलर्स के लिए उन्होंने एक विरासत छोड़ी है। लेकिन अंडरटेकर आज भी कंपनी से जुड़े हुए हैं और WWE के प्रसंशक उनकी एक झलक के दीवाने बने रहते हैं। इस बार वे रॉयल रम्बल में शिरकत करने जा रहा हैं। रॉयल रम्बल से रैसलमेनिया का गोल्डन टिकट मिलता है। फिनम बहुत कम बात करते हैं क्योंकि उनकी ख़ामोशी ही बहुत कुछ कह जाती है। पिछले हफ्ते के रॉ पर हमने अंडरटेकर को उनके अंदाज़ में देखा। उन्होंने घोषणा करी की वे रॉयल रम्बल में शिरकत करेंगे और रैसलमेनिया का भी हिस्सा रहेंगे। अंडरटेकर के 30 साल के करियर में उन्होंने कई बार कहा है कि उनका करियर अब खत्म है, लेकिन ये कभी सच नहीं हुआ। प्रिंस ऑफ़ डार्कनेस के रॉयल रम्बल में दिखने के बात सुनकर गोल्डबर्ग, स्ट्रोमैन और लैसनर ने भी अपनी कमर कस ली होगी। अंडरटेकर रिंग में क्या कर सकते हैं, इस बात से कोई अंजान नहीं है। हम सबने अंडरटेकर द्वारा कर्ट एंगल का दम घोटने से लेकर उनके खीरे से डर को लेकर कहानियां सुनी है। यहां पर हम अंडरटेकर के ऐसी ही कई कहानियां बताएंगे: #5 एसिड मोंटोया पुराने दर्शकों को जस्टिन क्रेडिबल- एक हार्डकोर रैसलर, याद होंगे। खासकर कर के इसलिए क्योंकि सीएम पंक के डेब्यू का हिस्सा थे। वे 90 दशक के एक जाने माने चेहरे थे। खासकर कर के वे "पुर्तगाली मैन ओ'वॉर", अल्दो मोंटोया थे। एक अजीब सा किरदार (जिसपर उनके साथी भी उनका मजाक बनाते है) होने के बावजूद उन्होंने कई बड़े WWE स्टार्स के साथ काम किया। जिसमें स्कॉट हॉल और अंडरटेकर जैसे रैसलर्स शामिल हैं। वे यूरोप और भारतीय दौरे पर आई WWE टीम का हिस्सा थे। हवाईजहाज में बैठने के पहले टेकर ने रूकी को एसिड दे दिया। बाकि सब रैसलर्स इस घटना को अलग रूप से याद करते हैं, लेकिन मोंटोया को पता है कि वहां क्या हुआ था और वे इसे अगल रूप में याद रखते हैं। हवाईजहाज के उड़ान भरने के कुछ समय बाद मोंटोया पर एसिड का असर हुआ। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हो रहा है। टेकर उनके पीछे ही थे और वे हालात को भांप गए और मज़ाक को बढ़ाने की कोशिश करने लगे। अंडरटेकर पीछे मुड़े और बिल्ली की तरह शक्ल बनाने लगे। इस तरह से ये पहला एसिड ट्रिप सभी को याद है। #4 रिंग, बार - सब एक जैसे इसमें अगली कहानी का श्रेय जाता है पूर्व WWE सुपरस्टार मिडों को। पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन के रूप में (फिनेअस आई. गुडविन) रैसलर्स का एक ग्रुप बार में गया। जहां पर एक अज्ञात रैसलर की भिड़ंत एक जर्मन आदमी से हो गयी। बगल वाले रूम में उनके बीच हाथापाई शुरू हो गयी। मिडों, बोन स्ट्रीट क्रू जिसमें अंडरटेकर और योकोजुना हुआ करते थे, उसके वे भी सदस्य थे। उस घटना को याद करते हुए वे कहते हैं कि वहां, दरवाजे पर अंडरटेकर जॉन व्यन की तरह खड़े थे। आगे बढ़कर उन्होंने इस जर्मन इंसान को गले से पकड़कर दीवाल पर दबा दिया। अब समझ आया सैमुएल कॉल्ट अपनी बन्दूक को "द पीसमेकर" क्यों कहते हैं। #3 कौन है असली गैंगस्टर? अगली कहानी स्टोन कोल्ड के पॉडकास्ट से ही शुरू होती है। एक इंटरव्यू के समय ब्रूस प्रिचर्ड उर्फ़ बद्र लव, अंडरटेकर के मैनेजर शो पर आएं थे। प्रिचर्ड ने जिक्र किया कि एक शो खत्म कर के वे और अंडरटेकर दूसरे स्थल की ओर जा रहे थे। समय की कमी के कारण दोनों में से किसी ने अपना मेक अप भी नहीं उतरा। उस रात किराए की एक गाड़ी में एक व्यक्ति लाल खोपड़ी में तो दूसरा वैम्पायर की तरह दिख रहा था, क्योंकि अंडरटेकर ने अपना काला कोट नहीं उतरा था। चैट्टानूगा की ओर बढ़ते हुए वे दोनों रास्ता भटक गए। इसलिए प्रिचर्ड ने एक लोकल आदमी से रास्ता पुछा। बाहरी आदमियों को देखकर वो लोकल रॉब झड़ने लगा। हालांकि वो लोकल इंसान उस अंधेरी रात में केवल प्रिचर्ड को देख पा रहा था क्योंकि 7 फुट के अंडरटेकर अपना सीट पीछे कर के आराम कर रहे थे। फिर उनकी बातें सुनकर टेकर सामने की ओर झुके और उस लोकल इंसान को अंडरटेकर की डरावनी शक्ल दिखी। आप सोच सकते हैं इसके बाद क्या हुआ होगा? मनो जैसे शैतान देखने के बाद किसी आदमी की जैसी हालात होती है, वैसे हालात उसकी हो गयी। उसने प्रिचर्ड से कहा, "लगता है ये किसी का खून कर के आया है।" उस आदमी ने उन्हें रास्ता बताया और कहा यहाँ से जल्दी निकल जाओ। #2 जेना जेमिसन, एक पुलिस? इसमें कोई शक नहीं की हम जैसे कई दर्शक जेना जेमिसन को नहीं जानते होंगे। उन्हें "क्वीन ऑफ़ पॉर्न" कहा जाता था। वैसे लोकप्रिय होने के पहले, या बेस्टसेलर ख़िताब की लेखिका बनने के पहले वे डेडमैन के साथ दिखाई दिया करती थी। उनका एक दोस्त था जिसका टैटू पार्लर हुआ करता था, जहां से टेकर ने अपने टैटू बनवाए, उनका मानना था कि जाइंट टेकर को जेमिसन से डर लगता था। टेकर को ये गलतफहमी थी कि जेमिसन अंडरकवर पुलिस हैं। इस कहानी का आप जो निष्कर्ष निकालना चाहे निकाल सकते हैं। टेकर ने खुद अपने दोस्त से जेमिसन की सच्चाई पूछी। #1 द स्नेक साल 1991 में द अल्टीमेट वारियर का फ्यूड हुआ अंडरटेकर से। अंडरटेकर यहाँ पर हावी थे इसलिए वारियर ने जेक द स्नेक रॉबर्ट्स की मदद ली। हालांकि अंत में जेक द स्नेक रॉबर्ट्स ने द अल्टीमेट वारियर को धोखा देकर अंडरटेकर से हाथ मिलाया। रॉबर्ट्स और द डेडमैन थोड़े समय के लिए टैग टीम बने रहे और फिर उनके बीच आगे बढ़कर फ्यूड हुआ। कहानी ऐसी है कि एक बार रॉबर्ट्स और अंडरटेकर एक स्ट्रिप क्लब में गए जहां पर एक डांसर को मालूम हुआ की रॉबर्ट्स एक प्रोफेशनल रैसलर हैं। रॉबर्ट्स ने इसे उस डांसर को आकर्षित करने के लिए कहा, लेकिन उनकी ये चाल उल्टी पड़ गयी। डांसर ने रॉबर्ट्स की बुराई करनी शुरू कर दी। उस डांसर ने कहा कि रैसलिंग झूठी है और रॉबर्ट्स का सांप भी नकली है। इसपर अंडरटेकर नाराज़ हो गए और रॉबर्ट्स को गाड़ी से स्नेक लेकर आने को कहा। रॉबर्ट्स सांप को लेकर आएं और उसे डांसर को दिया। सांप को हाथ में लेकर उस महिला को पता चला की ये सांप असली है। हालांकि सांप को वो महिला पसंद नहीं आई और उसने उन्हें डंस लिया। वैसे सांप जहरीला नहीं था। लगता है अंडरटेकर की तरह ही सांप को भी उन्हें नापसंद करनेवाले लोग अच्छे नहीं लगते।