अंडरटेकर की 5 अनसुनी कहानियां

takerrip-1484315953-800
#3 कौन है असली गैंगस्टर?
Ad
takerlook-1484315273-800

अगली कहानी स्टोन कोल्ड के पॉडकास्ट से ही शुरू होती है। एक इंटरव्यू के समय ब्रूस प्रिचर्ड उर्फ़ बद्र लव, अंडरटेकर के मैनेजर शो पर आएं थे। प्रिचर्ड ने जिक्र किया कि एक शो खत्म कर के वे और अंडरटेकर दूसरे स्थल की ओर जा रहे थे। समय की कमी के कारण दोनों में से किसी ने अपना मेक अप भी नहीं उतरा। उस रात किराए की एक गाड़ी में एक व्यक्ति लाल खोपड़ी में तो दूसरा वैम्पायर की तरह दिख रहा था, क्योंकि अंडरटेकर ने अपना काला कोट नहीं उतरा था। चैट्टानूगा की ओर बढ़ते हुए वे दोनों रास्ता भटक गए। इसलिए प्रिचर्ड ने एक लोकल आदमी से रास्ता पुछा। बाहरी आदमियों को देखकर वो लोकल रॉब झड़ने लगा। हालांकि वो लोकल इंसान उस अंधेरी रात में केवल प्रिचर्ड को देख पा रहा था क्योंकि 7 फुट के अंडरटेकर अपना सीट पीछे कर के आराम कर रहे थे। फिर उनकी बातें सुनकर टेकर सामने की ओर झुके और उस लोकल इंसान को अंडरटेकर की डरावनी शक्ल दिखी। आप सोच सकते हैं इसके बाद क्या हुआ होगा? मनो जैसे शैतान देखने के बाद किसी आदमी की जैसी हालात होती है, वैसे हालात उसकी हो गयी। उसने प्रिचर्ड से कहा, "लगता है ये किसी का खून कर के आया है।" उस आदमी ने उन्हें रास्ता बताया और कहा यहाँ से जल्दी निकल जाओ।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications