WWE की 5 मुश्किलें और उन्हें ठीक करने का तरीका

06-55-36-974bf-1503060939-500

WWE में हमेशा से खामियां रही हैं लेकिन साल 2017 में ये सभी को देखने मिली। साल 2016 कंपनी के लिए अच्छा साबित हुआ। ब्रैंड के विभाजन के बाद शो ने स्मैकडाउन के लिए अच्छा काम किया। इसके बाद हमे रैसलमेनिया 33 पर हाई क्वालिटी मैचेस देखने मिले। वहीं रॉ को काफी दिक्कत हुई। लेकिन "सुपरस्टार शेकअप" के बाद रॉ थोड़ा स्थिर और मोमेंटम पकड़ता दिखाई दे रहा है। अगर WWE एक आदर्श होता तो यहां पर स्मैकडाउन लाइव और रॉ दोनों बिना किसी समस्या के चलते और वहां पर हमें बेहतरीन मैचेस और फ्यूड देखने मिलते। लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा। WWE काफी कोशिश तो कर रही है लेकिन उनकी चाल नाकाम साबित हो रही है। ये रही WWE की 5 बड़ी समस्याएं और उन्हें ठीक करने के तरीके:

Ad

5. समस्या: रॉ का फीका पड़ता महिला डिवीज़न

अगर आप लगातार रॉ देखते हैं तो शायद आप इसे समझ नहीं पाएंगे। रॉ ब्रैंड पर एलेक्सा ब्लिस, साशा बैंक्स, बेली और नाया जैक्स के अलावा और भी कई महिला रैसलर हैं। रॉ अपनी एक बुरी आदत बना ली है। उनका हर शो इन्हीं चार महिलाओं के आस-पास होता है। पिछले कुछ महीनों से ऐसा लग रहा है कि इनके बीच फ्यूड खत्म ही नहीं होगा। वहीं मिकी जेम्स, एमा और समर रे जैसी रैसलर्स नदारद हैं।

उपाय: असुका को बुलाया जाए या बाकी स्टार्स का इस्तेमाल किया जाए

अगर कंपनी जल्द ही रॉ के विमेंस डिवीज़न में नए फ्यूड लाना चाहती है तो उसे करने का सबसे आसान तरीका है NXT से असुका को बुला लिया जाए। असुका कंपनी की सबसे काबिल महिला रैसलर हैं। आते ही असुका रॉ के विमेंस डिवीज़न की टॉप स्टार बन सकती है। लेकिन ये इसका सही तरीका नहीं होगा। स्मैकडाउन लाइव पर हर महिला रैसलर को शो में भाग लेने का मौका मिलता है। इसलिए दर्शक उस ब्रैंड को पसंद करते हैं। WWE को रॉ के विमेंस डिवीज़न में गहराई लाने की ज़रूरत है। इसके लिए वो एमा, मिकी जेम्स और अलीसिया फॉक्स जैसे रैसलर्स को साप्ताहिक शो का हिस्सा बनाकर कर सकते हैं। आखिर हम कबतक बेली, ब्लिस, बैंक्स और नाया के बीच फ्यूड देखते रहेंगे। अच्छी बात ये है कि रॉ एमा को नो मर्सी पर मौका दे रही है और शायद इसके बाद वो भी लगातार शो पर दिखने लगे।

4. समस्या: फीके पड़ते सुपरस्टार

06-55-48-df0f3-1503061008-500

WWE के पास सुपरस्टार्स की बड़ी लिस्ट है जो काफी लम्बे समय से वही काम लगातार किये जा रहे हैं। इस लिस्ट में रैंडी ऑर्टन, ब्रे वायट, कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज़, डॉल्फ ज़िगलर और न जाने कितने सुपरस्टार्स शामिल हैं। भले ही सभी रैसलर्स काफी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उनकी मौजूदा पोजीशन खराब है। उनके किरदार लगातार वही काम कर के उबाऊ हो गए हैं।

उपाय: किरदारों में बदलाव लाया जाए या फिर हील - फेस टर्न

किसी भी फीके पड़े स्टार में नयापन लाने के दो ही तरीके हैं। या तो उनका हील या फेस टर्न करवाया जाए या फिर उनका किरदार बदला जाए। ये हर स्टार के लिए अलग अलग हो सकता है, लेकिन ऑर्टन जैसे स्टार को हील और ब्रे वयाट फेस टर्न होना चाहिए। WWE को उनके किरदार में बड़ा बदलाव लेकर आना होगा।

3. समस्या: क्रूज़रवेट डिवीज़न की कम लोकप्रियता

06-56-05-e63da-1503085403-500

नेविल क्रूज़रवेट डिवीज़न को नहीं बचा सकते। एंजो अमोरे भी इस डिवीज़न को नहीं बचा सकते। इसे कोई नहीं बचा सकता। द क्रूज़रवेट WWE नेटवर्क का एकमात्र शो है जिसकी सबसे खराब विवरशिप रेटिंग है। इससे साफ पता चलता है कि दर्शकों के बीच ये लोकप्रिय नहीं हो पा रही है। इसकी लोकप्रियता कम इसलिए है क्योंकि रॉ और स्मैकडाउन के सभी स्टार्स यही काम कर सकते हैं।

उपाय: उन्हें बाकी रॉस्टर के साथ जोड़ दिया जाए

अगर WWE क्रूज़रवेट को रखना ही चाहती है तो उसे बाकी रॉस्टर का हिस्सा बना देना चाहिए। जिसका मतलब उन्हें अलग से 205 लाइव या फिर क्रूज़रवेट डिवीज़न दिखाने की ज़रूरत नहीं। उन्हें मुख्य रॉस्टर में किसी टैग टीम का फिर नॉन टाइटल मैच में जोड़ दिया जाए। इससे वो बड़े ब्रैंड के नाम के नीचे उन्ही क्रूज़रवेट रैसलर्स से लड़ेंगे।

2. समस्या: रॉ और स्मैकडाउन की कमज़ोर टैग टीम डिवीज़न

06-56-25-26c88-1503085486-500

रॉ और स्मैकडाउन लाइव दोनों के टैग टीम डिवीज़न में बड़े नाम वाले रैसलर्स हैं लेकिन हर हफ्ते उनके मैचेस देखकर हम कह सकते हैं कि डिवीज़न में गहराई नहीं है। जहां स्मैकडाउन के पास केवल तीन टैग टीम है तो रॉ के पास फुल टाइम टैग टीम के साथ साथ शेमस - सिजेरो और सैथ रॉलिन्स - डीन एम्ब्रोज़ है।

उपाय: नए टैग टीम बनाओ या पुराने वाले को इक्कठा करो

इस ओर शायद से WWE ने कदम बढ़ा दिया है। जहां शेल्टन बेंजामिन और चैड गैबल की जोड़ी बन रही है, वहीं शील्ड का रीयूनियन ज्यादा दूर नहीं है। लेकिन इस समस्या से उभरने के लिए दोनों ब्रैंड को अपने पुराने टैग टीम को एक करना होगा।

1. समस्या: स्मैकडाउन के पास स्टार पावर नहीं है

06-56-46-445fa-1503085587-500

रॉ की तुलना में स्मैकडाउन की स्टार पावर बहुत कम है। रेड ब्रैंड के पास जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमन आदि जैसे कई बड़े नाम हैं। तो वहीं ब्लू ब्रैंड पर एजे स्टाइल्स और रैंडी ऑर्टन के अलावा कोई बड़ा नाम नहीं है।

उपाय: कुछ Raw या NXT स्टार्स को स्मैकडाउन भेजा जाए

रॉ के पास काफी स्टार पावर हौ और इसलिए अगर उनका एक या दो स्टार स्मैकडाउन का हिस्सा बन जाए तो इसमें किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। केवल रॉ ही नहीं ये काम NXT के स्टार्स द्वारा भी करवाया जा सकता है। ऐसा करने से ही दोनों रॉस्टर का संतुलन बना रहेगा। लेखक: ब्लेक ऑस्ट्रीकेर, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications