5 मैच जो WWE WrestleMania 38 के मेन इवेंट में देखने को मिल सकते हैं

WWE WrestleMania 38 में यह मुकाबले देखने को मिल सकते हैं
WWE WrestleMania 38 में यह मुकाबले देखने को मिल सकते हैं

WWE WrestleMania सुपरस्टार्स के लिए एक सबसे बड़ा स्टेज है। इस इवेंट में जहां नए सितारों का जन्म होता है वहीं बहुत सी पुरानी दुश्मनी भी खत्म होती हैं। यह वही जगह है जहां फ़ैस प्रो रेसलिंग के इतिहास के सबसे भावुक पलों को देखते हैं।

इस साल का WWE WrestleMania 2 अप्रैल और 3 अप्रैल को होने वाला है, जहां दर्शकों को रोमन रेंस, बैकी लिंच, ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग और ऐज जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स परफ़ॉर्म करते नजर आ सकते हैं।

शो की बात करें तो WrestleMania 38 के मेन इवेंट का अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है। हालांकि WWE के पास अभी रोमन रेंस मेन इवेंट के टॉप कंटेंडर हैं। यह इवेंट 2 रात चलेगा जिसमें पहली रात में WWE सुपरस्टार्स बैकी लिंच या बियांका ब्लेयर को मेन इवेंट के लिए तैयार किया जा सकता है।

आइए जानते हैं उन 5 मैचों के बारे में जो WrestleMania 38 के मेन इवेंट में हो सकते हैं।

#5 रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर - WrestleMania 38 में यूनिवर्सल चैंपियन vs WWE चैंपियन

WWE WrestleMania 38 में इस मैच के मेन इवेंट होने की सबसे ज्यादा संभावना है। 2021 के SummerSlam में लैसनर की वापसी के बाद से दोनों के बीच दुश्मनी चल रही है। दोनों सुपरस्टार्स Day 1 में भिड़ने वाले थे लेकिन यह मैच रद्द हो गया। बाद में ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियन बन गए और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का मैच WrestleMania के मेन इवेंट में हो सकता है।

#4 एलेक्सा ब्लिस vs शार्लेट फ्लेयर: SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच

एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर दो ऐसी सुपरस्टार्स हैं जो WrestleMania 38 के मेन इवेंट का हिस्सा बन सकती हैं। 2021 में हुए Extreme Rules में शार्लेट ने ब्लिस की डॉल ‘लिली’ को तोड़ दिया था। WWE में वापसी के बाद ब्लिस को शार्लेट का वो ही वीडियो दिखाया गया था और निश्चित ही वो शार्लेट से अपना बदला लेना चाहेंगीं। फिलहाल एलेक्सा ब्लिस Raw का हिस्सा है और शार्लेट SmackDown का। Royal Rumble जीतकर शार्लेट को ब्लिस चुनौती दे सकती हैं जो WrestleMania 38 का मेन इवेंट हो सकता है।

#3 WWE WrestleMania में बैकी लिंच vs रोंडा राउजी?

WWE WrestleMania 35 के मेन इवेंट में बैकी लिंच, रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा थीं। इस मैच में बैकी ने रोंडा को पिनफॉल के जरिए हराया और वो डबल चैंपियन बनने में कामयाब हुई थीं। फैंस दोनों के बीच एक बार और मैच देखना पसंद करेंगे। मां बनने के बाद बैकी लिंच की रिंग में वापसी हो चुकी है और राउजी भी WrestleMania 38 में एक मैच के लिए वापसी कर सकती हैं। फैंस दोनों सुपरस्टार्स के बीच इस साल WrestleMania में सिंगल्स मैच देखना चाहते हैं।

#2 रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर vs बॉबी लैश्ली vs सैथ रोलिंस : फैटल 4वे मैच

WrestleMania 38 में रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, बॉबी लैश्ले और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिफाइड चैंपियनशिप के लिए मेन इवेंट के लिए सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है। WWE Royal Rumble में ब्रॉक लैसनर vs बॉबी लैश्ली और रेंस vs रोलिंस मैच होने वाले हैं। इन चारों सुपरस्टार्स के बीच स्टोरीलाइन अगर जारी रहती है, तो निश्चित ही WrestleMania 38 में फैंस को इन चारों सुपरस्टार्स के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है।

#1 रोमन रेंस vs ब्रॉक लेसनर vs जॉन सीना (WrestleMania 38 में Winner Takes All मैच)

अगर यह मैच हो जाता है तो WrestleMania 38 WWE इतिहास का सबसे बड़ा इवेंट बन जाएगा। हालांकि इस मैच के होने की संभावना बहुत ही कम है। अगर जॉन सीना वापसी करते हुए Royal Rumble जीत जाते हैं तो उन्हें WrestleMania 38 में Winner-Takes-All मैच में शामिल किया जा सकता है। इस मैच के होने की संभवना इसलिए भी है क्योंकि 2021 के SummerSlam में लैसनर ने सीना पर हमला कर दिया था। सीना के पास साथ ही में 17वीं चैंपियनशिप जीतने का मौका होगा और साथ ही में वो रोमन रेंस के टाइटल रन को खत्म भी कर सकते हैं। यह मैच अगर मेनिया के मेन इवेंट में होता है तो हर किसी की नजर इसी मैच पर होगी।