WWE के 5 यादगार लम्हे, जब किसी रैसलर को अनाउंस टेबल पर पटका गया

WWE में अनाउंस टेबल का बड़ा महत्त्व है। कॉमनटेरर्स और प्रसारण टीम की मुख्य जगह होती है अनाउंस टेबल। टेबल की एक और विशेषता है, कई खिलाडियों को वहां पर पटका जा चूका है। ढेर सारे सुपरस्टार्स ने इस टेबल पर चोट खायी है और इस टेबल पर लगने वाली चोट बहुत दर्द देती है। लेकिन चोटों के कारण कभी खिलाडी को टेबल पर पटके जाने का कारनामा नहीं रुका। इससे मैच का निर्णायक क्षण निर्धारित होता आया है। इससे सभी दर्शकों का ध्यान उसी टेबल की ओर आकर्षित हुआ रहता है। कमेंटटेटर्स का काम मैच का हाल बयां करना होता है, लेकिन ऐसे मौके पर वो उठ कर किनारे हो जाते है।

Ad

#5 2001 किंग ऑफ़ द रिंग, बुकर टी ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन पर हमला किया

https://youtu.be/91dABFCBAn4 2001 WCW में दुश्मनों के बीच मुकाबला करवा के WWE की दुनिया ऊपर नीचे हो गयी। मंडे नाइट्स के रोमांचकारी मुकाबले अब खत्म हो चुके थे, क्योंकि विंस मैकमोहन ने टेड टर्नर से आगे हो कर WCW का प्रो रेसलिंग अपने नाम कर लिया था। उसी समय किंग ऑफ़ द रिंग में बुकर टी की शानदार डेब्यू देखि गयी। जब WCW बंद किया गया, उस समय बुकर टी WCW के चैंपियन थे और इसे बंद किए जाने से बेहद खफा थे। जिस तरह से वें स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन पर हमला कर रहे थे उससे यही झलक रहा था। अंत में उन्होंने WWE के मुख्य अधिकारी के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। टेबल पर पटके जाने से स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के पीठ में गहरी चोट लगी थी।

#4 2013 रेसलमेनिया 30, रैंडी ऑर्टन बनाम बतिस्ता बनाम डैनियल ब्रायन

youtube-cover
Ad

डैनियल ब्रायन का बुलंदियों पर पहुंचना, प्रेरणादायक कहानियों में से एक है। उन्हें सबसे बेहतरीन प्रो रेसलिंग कंपनी मिली और कंपनी ने उन्हें सबसे बड़ा मंच दिया। लेकिन उनका रास्ता रोकने के लिए ट्रिपल एच और द अथॉरिटी सामने खड़े हो गए। रेसलमेनिया 30 उनका करो या मारो का मुकाबला था। यह मुकाबला जीतने के बाद उन्हें बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन से भिडिवा दिया गया था। एवोलूशन के खिलाडियों ने ब्रायन को रोकने का पूरा प्रयत्न किया, लेकिन वें इसमें नाकामयाब रहे। लेकिन इस मुकाबले में ब्रायन को बहुत चोट भी लगी। उन्हें टेबल पर भी पटका गया था। बतिस्ता का बॉम्ब और रैंडी का RKO बड़ा दर्दनाक रहा होगा। इससे उनका कैरियर भी खत्म हो सकता था। ये सब देख के दर्शक भी सोचने लगे कहीं ब्रायन मैच जीत पाएंगे या नहीं।

#3 2013 स्मैकडाउन, अंडरटेकर vs डीन एम्ब्रोज़

youtube-cover
Ad

2013 में द शील्ड बहुत अच्छा खेल रही थी। उनके सामने कोई टिक नहीं पा रहा था। वो ऐसे ग्रुप की तरह काम कर रहे थे, जो ना किसी को अपने सामने बोलने देते ना किसी को अपने सामने खड़े होने देते। जॉन सीना, क्रिस जेरिको, रैंडी ऑर्टन और द रॉक को दबा कर इन्होंने अपना आतंक और फैला दिया था। लेकिन द शील्ड जब स्मैकडाउन में अंडरटेकर से मिली तब बात कुछ और थी। डीन एम्ब्रोज़ का मुकाबला करवा गया अंडरटेकर के विरुद्ध। द शील्ड को जीत चाहिए थी, लेकिन डैडमैन के खिलाफ जीतना कोई आसान काम नहीं था। जीत के लिए तीनो सदस्य एक जुट हुए और टेबल पर अंडरटेकर को पटक दिया। तीनों जूनियर रेसलर ने अंडरटेकर को पटक दिया, इसलिए यह लम्हा खास बन गया। इससे एम्ब्रोज़ सैथ रॉलिन्स और रोमन रेन्स के ढेर सारे प्रशंसक बने।

#2 2009 समरस्लैम, जेफ हार्डी vs सीएम पंक

youtube-cover
Ad

WWE के इतिहास में जेफ हार्डी और सीएम पंक जानी दुश्मन थे। दोनों में हमेशा मतभेद रहा है। इन दोनों का मुकाबला देखने में रोमांचकारी रहा है। इस दूसरे से लड़ते वक़्त दोनों अपनी जान लगा देते थे। हार्डी ने अपने मुकाबलों में टेबल और चेयर का बहुत इस्तेमाल किया है। लैडर से उनके जम्प को देख कर लोगों की साँसे थम जाती थी। 2009 के समरस्लैम में उन्होंने पंक के खिलाफ इसी का इस्तेमाल किया। इससे WWE के दर्शकों को पता चला की हार्डी WWE चैंपियनशिप के लिए किस हद्द तक जा सकते हैं। हार्डी ने इसे अपने जीत के लिए भले ही किया हो, लेकिन इसका असर उल्टा पड़ गया। पंक बच के निकल गए और इससे हार्डी को बहुत चोट भी लगी और मुकाबला भी हार गए। लेकिन उन्होंने लोगों के उम्मीद के मुताबिक मैच खेल।

#1 1998 किंग ऑफ़ द रिंग, अंडरटेकर बनाम मिक फॉली

youtube-cover
Ad

फॉली सबसे साहसी रेसलर थे, उनके खेल का कभी अनुमान नहीं लगाया जा सकता था। वें दर्शकों के मनोरंजन के लिए अपनी जान की बाज़ी भी लगाने के लिए तैयार थे। वें देखने में कुछ ज्यादा अच्छे नहीं थे, लेकिन वे बड़े हिम्मतवाले रेसलर थे। किसी भी तरह की यातना उनके लिए कठोर नहीं थी। इसका साबुत उन्होंने 1998 के हेल इन द शैल में अंडरटेकर से लड़ते हुए दिया। दोनों को शैल के ऊपर लड़ते हुए देख के लोग समझ गए थे की कुछ बड़ा ज़रूर होने वाला है। यह पल आगे WWE का भविष्य निर्धारित करने वाला था। जब फोले ऊपर से गिरे तब लोग सोच में पड़ गए, क्या ये सही में हो रहा है ? क्या अंडरटेकर ने सही में फोले को शैल से बाहर फेंक ? फोले एनाउन्स टेबल पर टकराएं तो सभी दर्शक देखते रह गए। WWE के इतिहास में ये लम्हा अबतक का सबसे खतरनाक लम्हा है। लेखक: टॉम क्लार्क, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications