क्या हुआ? क्या आप यहां पर गोल्डबर्ग की उम्मीद कर रहे थे? गोल्डबर्ग द्वारा लैसनर का बाहर होना की सभी उम्मीद कर रहे होंगे। लेकिन विंस मैकमैहन हमेशा दर्शकों को चौंकाने का काम करते हैं। इसलिए यहां पर हमने गोल्डबर्ग का जिक्र नहीं किया है। टाय डिलिंजर NXT के युवा रैसलर है और उनके पास रॉयल रम्बल पर 10 वें इंट्रान्ट के रूप में हिस्सा लेने की संभावना है। इसके साथ ही उनके पास लैसनर को एलिमिनेट करने का भी मौका है। मैं यहां मज़ाक नहीं कर रहा। एलिमिनेट होनेपर लैसनर पागल हो जाएंगे, जैसा साल 2002 में मवेन के हाथों एलिमिनेट होनेपर अंडरटेकर हुए थे। टाय डिलिंजर अभी मुख्य रोस्टर पर नहीं आ रहे और उनके किरदार में बहुत कमी है। लैसनर जैसे सुपरस्टार को रॉयल रम्बल से बाहर कर के उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिसका असर हमे NXT पर उनके आत्मविश्वास में दिखेगा। वैसे लैसनर को एलिमिनेट करने के बाद उन्हें लैसनर के हाथों बहुत मार पड़ेगी।