2- जॉन सीना को WWE में वापसी के तुरंत बाद चैंपियनशिप पिक्चर में शामिल करना
![रोमन रेंस vs जॉन सीना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/e493b-16225284143228-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/e493b-16225284143228-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/e493b-16225284143228-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/e493b-16225284143228-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/e493b-16225284143228-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/e493b-16225284143228-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/e493b-16225284143228-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/e493b-16225284143228-800.jpg 1920w)
जैसा कि हमने आपको बताया कि जॉन सीना WWE में वापसी के बाद SummerSlam 2021 में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर WWE यह मैच कराना भी चाहती तो सीना को वापसी के तुरंत बाद रोमन के खिलाफ फ्यूड में शामिल नहीं करना चाहिए।
ऐसा इसलिए है क्योंकि फैंस सालों से आरोप लगाते आ रहे हैं कि युवा स्टार्स को दिया जाने वाला मौका पार्ट टाइम सुपरस्टार्स को दे दिया जाता है। सीना भी वर्तमान समय में पार्ट टाइमर बन चुके हैं और अगर वापसी के तुरंत बाद उन्हें चैंपियनशिप पिक्चर में शामिल किया जाता है तो फैंस एक बार फिर सवाल उठा सकते हैं।
1- जॉन सीना का WWE में वापसी के बाद 'Sixth Move of Doom' का फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करना
![जॉन सीना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/2468a-16225291665592-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/2468a-16225291665592-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/2468a-16225291665592-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/2468a-16225291665592-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/2468a-16225291665592-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/2468a-16225291665592-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/2468a-16225291665592-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/2468a-16225291665592-800.jpg 1920w)
जॉन सीना ने अपने WWE करियर के दौरान एटीट्यूड एडजस्टमेंट मूव का इस्तेमाल करके कई बड़े स्टार्स को हराया है। हालांकि, जॉन सीना ने WWE Super ShowDown 2018 में एक नए फिनिशर Sixth Move of Doom (लाइटनिंग फिस्ट) का इलायस के खिलाफ इस्तेमाल करके सभी को हैरान कर दिया था।
देखा जाए तो एक फिनिशर के हिसाब से यह काफी साधारण मूव है इसलिए वापसी के बाद सीना को लाइटनिंग फिस्ट मूव का फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। अगर सीना नए फिनिशर का इस्तेमाल करना भी चाहते हैं तो उन्हें इससे बेहतर मूव का अपने फिनिशर के तौर पर चुनाव करना चाहिए।