5 बड़ी गलतियांं जो WWE ने रोमन रेंस के हील टर्न के बाद की

रोमन रेंस और पॉल हेमन
रोमन रेंस और पॉल हेमन

पिछले साल समरस्लैम(SummerSlam) में रोमन रेंस(Roman Reigns) ने वापसी कर हील टर्न लिया था। ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड के ऊपर उन्होंने हमला किया था। इसके बाद रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी जीती थी। सबसे बड़ी बात ये थी की पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए।

WWE ने रोमन रेंस का हील टर्न करा कर सबसे बड़ा फैसला लिया था। फैंस ये चीज पहले देखना चाहते थे लेकिन पिछले साल ये हुआ। फैंस अब रोमन रेंस के हील टर्न का काफी मजा ले रहे हैं। रोमन रेंस ने अभी तक शानदार काम इस रोल में किया है। पॉल हेमन के उनके साथ रहने से किरदार में भी काफी प्रभाव पड़ा है। आइए जानते हैं रोमन रेंस के हील टर्न के बाद WWE ने पांच कौन सी गलतियां की।

ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

बड़े मैचों में जे उसो की वजह से रोमन रेंस की जीत

रोमन रेंस, जे उसो और पॉल हेमन
रोमन रेंस, जे उसो और पॉल हेमन

प्रो रेसलिंग में ट्रेडिशनल हील को एक कायर की तरह दिखाया जाता है लेकिन वो किसी भी हाल में मैच जीतने की कोशिश करता है। इस चीज की वजह से कई दिग्गजों का करियर बन गया। लेकिन रोमन रेसं के साथ इस चीज को लेकर फैंस को काफी दिक्कत हो रही है। हील के रूप में रोमन रेंस काफी शानदार लग रहे हैं। उनके प्रोमो भी शानदार हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में काम

केविन ओवेंस के साथ जो भी मैच रोमन रेंस के हुए है उसमें उनकी जीत जे उसो के साथ हुई है। अगर आप किसी सुपरस्टार को कंपनी का सबसे बड़ा हील बनाने जा रहे हैं तो हर बार किसी की मदद से उसे जीतना अच्छा आइडिया नहीं है। रोमन रेंस के इस समय जरूरत है कि वो अपने दम पर केविन ओवेंस जैसे सुपरस्टार्स को हरा दें। ये एक बड़ी गलती रोमन रेंस के साथ इस समय हो रही है।

रोमन रेंस के खिलाफ केविन ओवेंस जैसे सुपरस्टार का समर्पण

केविन ओवेंस
केविन ओवेंस

जब रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था तो ये बात सभी को पता थी कि उन्हें ब्लू ब्रांड में तगड़ा पुश हर बार मिलेगा। WWE Payback में द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद ब्लू ब्रांड में उन्होंने राज किया। केविन ओवेंस के साथ उनकी फ्यूड शानदार चल रही है।

केविन ओवेंस के साथ दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए केविन ओवेंस का मैच हो गया है। दोनों बार रोमन रेंस ने जीत हासिल की। कभी भी ऐसा नहीं लगा कि केविन ओवेंस टाइटल के लिए जा रहे हैं। केविन ओवेंस का माइक पर जबरदस्त काम रहा है। केविन ओवेंस के अलावा किसी और ऑप्शन को भी WWE चुन सकता था। केविन ओवेंस ने इस फ्यूड की शुरूआत खाली हाथ की और अंत भी खाली हाथ से ही हुआ।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Royal Rumble के लिए रोमन रेंस और एडम पीयर्स की स्टोरी आगे ना बढ़ाना

रोमन रेंस और एडम पीयर्स
रोमन रेंस और एडम पीयर्स

Royal Rumble में इस बार केविन ओवेंस के साथ रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। इससे पहले भी दोनों फ्यूड में शामिल थे। पहले एडम पीयर्स को रोमन रेंस का प्रतिद्वंदी घोषित किया गया था। सभी को लगा था कि करीब छह साल बाद एडम पीयर्स रिंग में रोमन रेंस के खिलाफ उतरेंगे।

फैंस केविन ओवेंस की फ्यूड अब रोमन रेंस के साथ नहीं चाहते थे। लेकिन WWE ने फिर ये कर दिया। एडम पीयर्स ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद कह दिया कि वो मेडिकली फिट नहीं है। ये चीज फैंस को पसंद नहीं आई। फैंस चाहते थे कि रोमन रेंस और एडम पीयर्स की स्टोरीलाइन आगे बढ़े।

अपोलो क्रूज के रोमन रेंस की टीम में आऩे के संकेत

रोमन रेंस और अपोलो क्रूज
रोमन रेंस और अपोलो क्रूज

WWE ने हाल ही में इस बात के संकेत दिए है कि रोमन रेंस की टीम में अपोलो क्रूज शामिल हो सकते हैं। टॉकिंग स्मैक में पॉल हेमन के साथ अपोलो क्रूज की बात हुई थी। पिछले हफ्ते बैकस्टेज में रोमन रेंस ने उन्हें कुछ सलाह भी दी। इसके बाद फिर सोशल मीडिया पर भी रोमन रेंस ने अपोलो क्रूज के साथ तस्वीर डाली थी।

रोमन रेंस के फैक्शन को लेकर तमाम बातें चल रही है। रोमन रेंस के साथ जे उसो के आने से फैंस को अच्छा लगा। फैंस अनोई फैमिली के मेंबर्स को रोमन रेंस के साथ देखना चाहते हैं। अपोलो क्रूज अगर रोमन रेंस को ज्वाइन करेंगे तो इसका मतलब ये है कि WWE ब्लू ब्रांड में कुछ अलग करना चाहता है। अनोई फैमिली का फैक्शन बन जाए तो इससे WWE को बहुत फायदा होगा। अपोलो क्रूज का अचानक रोमन रेंस के साथ आऩा किसी को अच्छा नहीं लग रहा है।

रोमन रेंस का WWE टीवी पर ज्यादा से ज्यादा रहना

टैग टीम में रोमन रेंस
टैग टीम में रोमन रेंस

ब्रॉक लैसनर हमेशा WWE के शोज में नहीं आते हैं। वो बड़े इवेंट्स में आते हैं। ब्रॉक लैसनर बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। अगर वो हर शो में आकर फाइट करेंगे तो फिर उनका राज खत्म हो सकता है। ब्रॉक लैसनर की इसी वजह से फैंस की उत्सुकता बढ़ी रहती है। रोमन रेंस ने जब से वापसी की है वो दस मैचों में हिस्सा ले चुके हैं। इसमें तीन बड़े टैग टीम मैच भी देखने को मिले हैं। कई सैगमेंट का हिस्सा भी रोमन रेंस रहे हैं।

रोमन रेंस को अब ज्यादा ही एक्सपोज किया जा रहा है। WWE के लिए ये बड़ा रिस्क हो सकता है। ब्रॉक लैसनर की तरह रोमन रेंस को टीवी से दूर नहीं रखना चाहिए लेकिन एक लिमिट के तौर पर उनके मैच और सैगमेंट होने चाहिए। ब्रॉक लैसनर को टैग टीम मैच में फैंस ने कई सालों से नहीं देखा होगा। लैसनर के साथ कई कारण है जिनकी वजह से फैंस उन्हें देखना चाहते हैं। कुछ ऐसा ही रोमन रेंस के साथ भी WWE को करना चाहिए।