SmackDown में 'Superstars vs. 2020' पैकेज
WWE ने अपने फैंस को प्री मैच दिखाने के लिए हमेशा से अच्छा काम किया है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में कुछ वीडियो पैकेज भी दिखाए गए थे। 'Superstars vs. 2020' इस बार दिखाया गया लेकिन ये बिल्कुल भी सही नहीं रहा। इस शो के लिए कहा जाए तो एक तरह से ये हानिकारक था। ये पैकेज बच्चों के ऊपर बेस्ड था। WWE को यहां पर उम्र का ख्याल जरूर रखना चाहिए था क्योंकि कई लोग इस तरह की चीजें देखना पसंद नहीं करते हैं। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में WWE ने ये बहुत बड़ी गलती की।