WWE को 5 गलतियां जो 2022 में बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए 

WWE को किसी दूसरे सुपरस्टार को यूनिवर्सल चैंपियन बनने का मौका देना चाहिए?
WWE को किसी दूसरे सुपरस्टार को यूनिवर्सल चैंपियन बनने का मौका देना चाहिए?

WWE के लिए 2021 एक अच्छा साल था। कंपनी को नए पहले वर्ल्ड चैंपियंस मिले और साथ ही में पिछले वर्षों की तुलना में पिछले साल बेहतर स्टोरीलाइन भी देखने को मिली। इसके साथ ही WWE में फैंस की भी वापसी हुई।

हालांकि इसके बावजूद WWE ने 2021 में ऐसी गलतियां की, जिससे बचा जा सकता था। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही गलतियों का जिक्र करेंगे जो 2022 में WWE को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

#5 WWE को Survivor Series के लिए ब्रांड सुप्रीमेसी की थीम नहीं रखनी चाहिए

विंस मैकमैहन जानते हैं कि कंपनी को योग्य बनाए रखने के लिए चीज़ों को विकसित करने की जरूरत है। अब Survivor Series का महत्व खत्म हो रहा है और लोगों को भी इसमें दिलचस्पी खत्म हो रही है। एक समय पर यह WWE के टॉप इवेंट में से एक था और इसमें अब बदलाव की जरूरत है।

पिछले कुछ सालों से कंपनी इंटरब्रांड वारफेयर Survivor Series थीम को वापस लाई है। इसमें दोनों ब्रांड के मुख्य चैंपियंस का मुकाबला होता है और साथ ही में दोनों ब्रांड के बीच 5 ऑन 5 एलिमिनेशन टैग टीम मुकाबले भी देखने को मिलते हैं।

अब समय आ गया है कि कंपनी Survivor Series और इसके कॉन्सेप्ट को पूरी तरह से बदल करदे। अभी तक 4 बड़े शो में अपनी जगह बनाने के लिए मनी इन द बैंक एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। 2019 का Survivor Series शो शायद आखिरी यादगार शो था, क्योंकि इसमें NXT ब्रांड भी शामिल था। निश्चित ही WWE को अब ब्रांड सुप्रीमेसी को खत्म कर देना चाहिए।

#4. बिग ई को बेबीफेस के रूप में रखना

बिग ई का WWE चैंपियनशिप खिताब जीतना उनके करियर कर मुख्य आकर्षण था। हालांकि एक वर्ल्ड चैंपियन के रूप में उनका सफर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। कई फैंस ने महसूस किया कि उनके केयरफ्री बेबीफेस किरदार ने उन्हें एक वर्ल्ड चैंपियन की तरह दिखने में मदद नहीं की। बिग ई को 2022 में हील टर्न लेना चाहिए और उन्हें कैरेक्टर में बदलाव की जरूरत है। उनके लिए एक हील टर्न नए मौकों के रास्ते खोल देगा।

#3 WWE के प्रीमियम लाइव इवेंट में आईसी चैंपियनशिप मैच नहीं कराया

WWE ने WrestleMania 37 में आखिरी बार आईसी चैंपियनशिप मैच बुक किया था, जहां बिग ई और अपोलो क्रूज के बीच मैच हुआ था। इसमें अपोलो क्रूज ने जीत हासिल करते हुए आईसी चैंपियनशिप को जीता था। इसके बाद से WWE के किसी भी प्रीमियम लाइव इवेंट में आईसी चैंपियनशिप डिफेंड नहीं हुई है। शिंस्के नाकामुरा ने SmackDown के एपिसोड में इसे जीता था और उन्होंने भी किसी इवेंट में इसे डिफेंड नहीं किया।

#2 WWE विमेंस डिवीजन को फिर से उन 4 सुपरस्टार्स के आसपास केंद्रित करना

बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और साशा बैंक्स ने 2015 में WWE मेन रोस्टर में डेब्यू कर विमेंस डिवीजन का रुख हमेशा के लिए बदल दिया था। बेली ने भी एक साल बाद एंट्री करते हुए इसी तरह की सफलता हासिल की। WWE विमेंस डिवीजन अभी सिर्फ इन चार हॉर्सविमेंस के कंधों पर चल रहीं। अभी कंपनी के पास बदलाव का समय है। बैकी लिंच Raw और शार्लेट फ्लेयर SmackDown विमेंस चैंपियन हैं। अब समय आ गया है कि नए स्टार्स को ऊपर आने का मौका दिया जाना चाहिए। बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन, शॉट्जी जैसे सुपरस्टार्स यह रोल अच्छे से निभा सकती हैं।

#1) रोमन रेंस को पूरे साल यूनिवर्सल चैंपियन बनाए रखना

रोमन रेंस ने 2021 में WWE पर अपना दबदबा बनाया था। रेंस ने ब्रॉक लैसनर के सबसे ज्यादा समय तक WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि कंपनी को 2022 में रोमन रेंस के पास टाइटल नहीं रखना चाहिए। वो WrestleMania में या किसी दूसरे इवेंट में इसे ड्रॉप कर सकते हैं। SmackDown में काफी समय से कोई नया सुपरस्टार यूनिवर्सल चैंपियन नहीं बना है और 2022 में दूसरे सुपरस्टार्स को चैंपियन बनने का मौका दिया जाना चाहिए।

Quick Links