5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें नए फिनिशिंग मूव की ज़रूरत है

इस साल के शुरुआत में हमने उन स्टार्स का जिक्र किया था जिन्हें नए फिनिशिंग मूव अपनाने की ज़रूरत थी। लेकिन वो सूची अभी खत्म नहीं हुई है। इस बार हम उन स्टार्स का जिक्र करेंगे जिनके फिनिशिंग मूव थोड़े फीके हैं या फिर दर्शकों में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है।

Ad

ये रहे ऐसे 5 सुपरस्टार्स जिन्हें उनकी फिनिशिंग मूव में बदलाव करने की ज़रूरत है।

#1 बेली

बेली का मौजूदा फिनिशिंग मूव का नाम "बेली टू बैली" है। ये पेट की मदद से दिया जाने वाला एक सुप्लेक्स है। बिग ई भी इसी तरह का मूव इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये मूव इतना असरदार दिखाई नहीं देता।

नया फिनिशर: स्टॉम्पस की मदद से सिज़र्ड आर्मबार

WWE NXT में साशा बैंक्स के खिलाफ बेली ने सिज़र्ड आर्मबार का बखूबी इस्तेमाल किया है और इसके नतीजे बेहद आकर्षक है। बेली के हील टर्न की अफवाहों को ध्यान में रखते हुए ये मूव कारगर साबित होगी।

#2 ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन इस समय लॉकर रूम से सबसे पसंदीदा स्टार हैं। उनकी फिनिशिंग मूव "रनिंग पावरस्लैम" खतरनाक दिखाई देती है, खासकर जिस तरह से स्ट्रोमैन इसे करते हैं। लेकिन वो इससे भी खतरनाक मूव अपना सकते हैं।

नया फिनिशर: चोकस्लैम

चोकस्लैम एक खतरनाक फिनिशिंग मूव है जिसका इस्तेमाल अंडरटेकर, केन और बिग शो जैसे दिग्गज स्टार्स कर चुके हैं। तीनों अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं ऐसे में उनके इस मूव के विरासत को स्ट्रोमैन आगे बढ़ा सकते हैं।

#3 बैकी लिंच

बैकी लिंच के पास कोई सबमिशन फिनिशर नहीं है। वहीं बाकी महिला रैसलर्स के पास सबमिशन फिनिशर हैं जिससे वो दमदार दिखाई देती हैं।

नया फिनिशर: पंपहैंडल सुप्लेक्स

अगर बैकी लिंच पंप हैंडल सुप्लेक्स को थोड़े और खतरनाक ढंग से करती हैं तो ये फिनिशर उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। उनकी स्टाइल पर ये फिनिशर सूट करेगी और इसमें ढेर सारे सुप्लेक्स भी हैं। टॉप रोप से करने पर ये और ज्यादा असरदार साबित हो सकती है।

#4 बॉबी रूड

बॉबी रूड ग्लोरियस हैं लेकिन ऐसा उनके फिनिशिंग मूव के बारे में नहीं कहा जा सकता है। DDT WWE में एक आम फिनिशर रहा है और रूड इसे 'ग्लोरियस DDT' के नाम से इस्तेमाल करते हैं।

नया फिनिशर: रूड बॉम्ब

साल 2014 में बॉबी रूड ने पहली बार 'रूड बॉम्ब' का इस्तेमाल किया था। इस मूव को करना थोड़ा मुश्किल था। ये एक फायरमैन कैर्री नेकब्रेकर स्लैम है जो DDT से ज्यादा तेज होता है। इसे करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इसे रूड सुपर फिनिशर के रूप में निभा सकते हैं।

#5 सैमी जेन

सैमी जेन की पर्सनैलिटी बेहद खास है। वो बेहतरीन हील बन सकते हैं तो वहीं बेबीफेस की भूमिका भी निभा सकते हैं। इससे वो WWE में काफी लम्बे समय तक बने रह सकते हैं। उनकी काबिलियत पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।

इस समय सैमी जेन को ज़रूरत है तो बस एक अच्छे और दमदार फिनिशिंग मूव की। हैलुवा किक दमदार तो है लेकिन उसमें थोड़े बदलाव की ज़रूरत है।

नया फिनिशर: द कोजी क्लच

WWE NXT में सैमी जेन ने इस मूव का इस्तेमाल किया है लेकिन वो हमेशा इसका इस्तेमाल नहीं करते थे। ये फिनिशर जेन के लिए एजे स्टाइल्स के काफ क्रशर की तरह काम कर सकता है। इसकी तीव्रता भी हैलुवा किक जैसी ही है। सैमी जेन इस समय अच्छी भूमिका में हैं और WWE को इस मूव की मदद से उनका सही इस्तेमाल करना चाहिए।

लेखक: तुषार, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications