2019 में लगभग हर एक आदमी सोशल मीडिया पर है। यह लोगों के अलावा रैसलिंग जगत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। WWE आजकल सोशल मीडिया के द्वारा फैंस को रॉ और स्मैकडाउन से जुड़ी खबर और अपडेट देती है। इसके अलावा हर एक WWE सुपरस्टार का भी सोशल मीडिया पर अकाउंट है।रैसलर्स प्रसिद्ध सोशल साइट्स (इंस्टाग्राम और ट्विटर) पर WWE के बारे में बात करते हैं और इसके अलावा अपने निजी जीवन के बारे में भी फैंस को जानकारी देते रहते हैं। 2019 में कई सारे सुपरस्टार्स ने अपनी फ़्यूड को तैयार करने में इंस्टाग्राम का खूब उपयोग किया है।ये भी पढ़ें:- वर्तमान चैंपियन को जल्द ही मिलेगा बहुत बड़ा पुशबैकी लिंच और रोंडा राउजी की स्टोरीलाइन सोशल मीडिया पर हुई तगड़ी बहस से काफी ज्यादा गर्मा गयी थी। इसके अलावा सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के रिलेशनशिप के बारे में भी इंस्टाग्राम से ही पता चला था। कुल मिलाकर WWE में इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया साइट का बहुत ज्यादा महत्व है। WWE के लगभग हर सुपरस्टार का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसमें महिला सुपरस्टार्स भी शामिल हैं। इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोवर्स होना खुद एक सुपरस्टार के लिए बड़ी बात होती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 महिला सुपरस्टार्स के बारे में, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं।#5 एलेक्सा ब्लिस- 3.9 मिलियन View this post on Instagram “ umm yes, id like my coffee with almond milk, 2 stevia & a Smackdown women’s championship please ... thank you” #WWEStompingGrounds @WWE A post shared by Lexi Kaufman (@alexa_bliss_wwe_) on Jun 23, 2019 at 7:28am PDTएलेक्सा ब्लिस WWE रॉ ब्रांड में काम करती हैं और फिलहाल स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए नम्बर 1 कंटेंडर हैं। वह 3 बार रॉ विमेंस चैंपियन और 2 बार स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर चुकी हैं।सोशल साइट इंस्टाग्राम पर उनके 3.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वह कुल 259 लोगों को फॉलो करती हैं। एलेक्सा ब्लिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 2,560 पोस्ट डाल दी है।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं