WWE की 5 रोगंटे खड़े कर देनी वाली एंट्री

roode2-1481800795-800

WWE सिर्फ एक रिंग एक्शन ही नहीं,उससे भी बहुत ज्यादा हैं। हम हमेशा से ही इस कला को प्यार करतें आए हैं क्योंकि ये मनोरंजन का अलग लेवल सेट कर देता है जिसको देखकर काफी मजा आता है। रैसलिंग में सबसे ज्यादा अहम सुपरस्टार्स की एंट्री होती है, क्योंकि एंट्री म्यूूजिक बजते ही फैंस का जोश बढ़ जाता है। ये वो म्यूजिक होता है जिसके साथ सभी सुपरस्टार रिंग तक का सफर तय करते है। वहीं कुछ ऐसी एंट्री और म्यूजिक होता है जो एक मिसाल बना जाता है। हम आपके लिए ऐसी 5 एंट्री ला रहे है जिन्होंने हर बार अपनी एंट्री से हमारें रोगंटे खड़े दिए. ऑनरेबल मेंशन बॉबी रुड बॉबी रुड ने अपने तूफान के द्वारा NXT यूनिवर्स को अपना कब्जा जमा लिया था। वो केवल रिंग में ही नहीं उनकी एंट्री भी धमाकेदार थी। उनका थीम सांग ‘ग्लोरियस’ को रुड की NXT में एंट्री ने ब्रुकलीन द्वितीय पर कब्जा जमा लिया था जो कि सही माइनों में ‘ग्लोरियस’ था। उनके थीम सांग में सिंगर्स के एक ग्रुप ने अपनी आवाज दी थी। रुड रैंप पर पूरे धूमधाम, गर्व और इठलाती चाल के साथ चलते थे।

Ad
youtube-cover
Ad

#5 द वायट फैमिली wyatt4-1481800894-800 वैसे तो WWE के इतिहास में कई सुपरनेचुरल कैरक्टर हैं, इनमें से एक द वायट फैमली ने स्पोर्टस एंटरटेनमेंट के इस नए युग में 'हॉरर' जैसी चीज का प्रतिनिधित्व किया। ब्रे व्याट जो कि एक पंथ नेता, बड़े रहस्यपूर्ण तरीके से एक डरावना और चमक लालटेन के साथ आते है, यहां ईविल वायट के कई अवतार हुए है। हर बार जब वह आते है तो एरिना मोबाइल फोन की चमक से भर जाता हैं और इस घटना में वायट जुगनू की तरह लालटेन लिए नज़र आते हैं। जिसके कारण वो इस खौफनाक रूप में एंट्री करते हैं।

youtube-cover
Ad
#4 फिन बैलर finn-balor-1481629649-800

जिन लोगों ने भी NXT देखा होगा वो बैलर के शासन के बारें में जरुर जानते होगें। बैलर का यूनिवर्सल चैंपियनशिप के दौरान चोट आई थी जिसके बाद से वो बाहर है। बैलर को उनका टैलेंट और शानदार एंट्रेंस म्यूजिक ही डिमोन किंग छवि में ज्यादा बेहतर साबित करता है। एक छोटा सा तथ्य ये भी है कि बैलर वर्तमान में जिस शहर में होते है वो अपने शरीर का रंग भी बदलते हैं। हम उनकी एक बार फिर से रोगंटे खड़े कर देने वाली एंट्री की वापसी के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं, लेकिन हमें ये कहना पड़ रहा है कि वो केवल बड़े इंवेट में ही एंट्री करते हैं।

youtube-cover
Ad
#3 शिंज़्के नाकामुरा nakamura-1481801088-800

रैसलमेनिया 32 के अगले दिन WWE यूनिवर्स ने ऐसा अनुभव किया जिसने NXT का परिदृश्य हमेशा के लिए बदल दिया। शिंज़्के नाकामुरा वो रैसलर हैं जो आपको हमेशा अपने अत्यंत उत्साहपूर्ण तरीके और अपनी अलग तरह की एंट्री से एंटरटेन करते हैं। फ्रेडी मर्करी और माइकल जैक्सन से प्रभावित शिंज़्के नाकामुरा रिंग के चारों तरफ उछल-कूद करते हैं। लेकिन अगर ये काफी नहीं होता तो उसके बाद पूरा NXT देखता है कि नाकामुरा खास संगीतकारों के साथ आते हैं और फिर फैंस की अपील कई गुना और बढ़ जाती हैं।

youtube-cover
Ad
#2 द अंडरटेकर undertakerwm29_crop_north-1481632842-800

क्या आप अंदाजा लगा सकते है कि अंडरटेकर अपने खेल के शीर्ष पर कैसे प्रदर्शन करते है! स्पोर्टस एंटरटेनमेंट के इतिहास के सबसे सम्मानित पुरुषों में से एक, समय के साथ अंडरटेकर की एंट्री एक पौराणिक स्थिति बन गई, जिसमें वो खुद होते थे। जैसे ही चर्च की घंटी बजती थी वैसे ही अंडरटेकर धीमी गति से रिंग की तरफ चलते थे। हम जानतें है कि ये बिजनेस को और ऊपर उठाने के लिए होता हैं। समय के साथ इस एंट्री के कई रुप देखने को मिले, लेकिन हर बार ये आपको और अधिक चकित करती हैं। ये कहा जाता है कि अगर आपने अंडरटेकर की एंट्री नही देखी तो आप वास्तव में आपने WWE शो में कुछ भी नहीं देखा।

youtube-cover
Ad
#1 गोल्डबर्ग goldberg-184272-1481633285-800

ये कारण है कि क्यों पॉल हेमन, गोल्डबर्ग का ‘द मिथक ’ के रुप में जिक्र करते हैं। कई अन्य सुपरस्टार के विपरीत गोल्डबर्ग की एंट्री बैकस्टेज से सुरक्षा अधिकारी के साथ दरवाजे पर दस्तक देते हुए होती हैं। उसके बाद एक सुरक्षा दस्ते के साथ, गोल्डबर्ग रिंगसाइड में अपना रास्ता धुआं और आग के माध्यम से खुद बनाते हैं, उनकी एंट्री के दौरान एक समय पर गोल्डबर्ग एक असली ड्रैगन की तरह अपनी नाक से सांस में आग लेते हैं। जब आतिशबाज़ी खत्म होती है तो गोल्डबर्ग अपने पीछे पटाखों के धमाकों के साथ वार्मअप किक्स करते हैं, और फैंस ‘गोल्डबर्ग ’चैंट करते हैं। गोल्डबर्ग की अकेले की एंट्री WCW में शीर्ष आ रही हैं और यहीं सबसे बड़ा कारण है कि WCW 90 के दशक में भी WWE की सोमवार रात को आगे ले जाने में सक्षम था। सही माइने में यह एपिक चमत्कार हैं!

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications