WWE के टाइमलाइन में फिनिशर्स की वैल्यू खत्म होते जा रही है। आरकेओ, एटिट्यूड एडजस्टमेंट, टोम्बस्टोन जैसे बहुत से मूव्स समय के साथ बहुत प्रचलित हुए। इन्होने कई मैचों जैसे कि अंडरटेकर बनाम शॉन माइकल्स रैसलमेनिया 25 और 26 में ड्रामा उत्त्पन करने में मदद किया। हालांकि WWE इन मूव्स को बचाने के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं। तो आइए बात करते हैं ऐसे ही पांच मूव्स के बारे में।
#5 F-5
2012 में दूसरी बार वापसी करने के बाद ब्रॉक लैसनर ने एफ -5 का ट्रिपल एच, जॉन सीना, रोमन रेन्स, द अंदरटेकर और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ इस्तेमाल किया है। उन्होंने ऑर्टन के खिलाफ समरस्लैम 2016 में इसका उपयोग किया था, जिसके बाद चीज़ें बदल गईं और वह गोल्डबर्ग के साथ फिउड में शामिल हो गए। गोल्डबर्ग और ब्रॉक की प्रतिद्वंदिता के बारे में सब जानते हैं। रैसलमेनिया 33 में सिंगल एफ-5 की से ब्रॉक को इस साल का एकमात्र पिनफॉल मिला। इसके बाद उन्होंने समोआ जो , ब्रॉन स्ट्रोमैन , रोमन रेन्स और एजे स्टाइल्स के खिलाफ सिंगल एफ़-5 का इस्तेमाल किया।
#4 कूप-डे-ग्रेस
![m3](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m3.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m3.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m3.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m3.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m3.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m3.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m3.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m3.jpg 1920w)
कूप-डे-ग्रेस एक ऐसा मूव है जो जटिल दिखाई देता है लेकिन यह काफी आसान है। WWE को भी ऐसा ही लगता है और क्योंकि 2014 में आने के बाद यह केवल एक बार केविन ओवन्स द्वारा द बीस्ट के खिलाफ 2015 में इस्तेमाल हुआ है। जब इसका अंतिम बार इस्तेमाल हुआ था तब हिडियो इटामी को हराकर बैलर एनएक्सटी चैंपियन बने थे।
#3 ब्लैक मास
![m 4](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m-42.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m-42.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m-42.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m-42.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m-42.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m-42.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m-42.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m-42.jpg 1920w)
एलिस्टर ब्लैक जब भी रिंग में होते हैं एक अलग ही पहचान बनाते हैं। उनकी इन-रिंग एबिलिटी और छवी दूसरों से काफी अलग है। कई लोग उन्हे भविष्य का मेन इवेंटर भी मानते हैं तो वहीं कई लोग उन्हे अगला सीएम पंक भी कहते हैं। उनका फिनिशर ब्लैक मास एक स्विफ्ट राउंडहाउस किक है जिससे वे विरोधी के सिर पर हमला करके उसे मुकाबले से बाहर कर देते हैं। यह काफी साधारण होने के साथ -साथ काफी प्रभावशाली है। इस वजह से इसको प्रोटेक्टेड फिनिशर के श्रेणी में शामिल किया गया है ।
#2 डर्टी डीड्स
![m5](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m5.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m5.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m5.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m5.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m5.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m5.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m5.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/m5.jpg 1920w)
डीन एम्ब्रोज एक ऐसे प्लेयर हैं जिन्हें फैन्स हमेसा सबसे उपर देखना चाहते हैं। लेकिन कई फैंस यह भी कहते हैं कि एम्ब्रोज के पास “आईटी” फैक्टर की कमी है जो उन्हें कम्पनी का फेस नहीं बनने देता । 2016 में रैसलमेनिया 32 के दौरान फास्टलेन के बाद ऐसा लग रहा था मानो रेन्स की जगह कम्पनी एम्ब्रोज को तवज्जो दे रही है। लेकिन रैसलमेनिया 32 के दौरान ब्रॉक के खिलाफ मैच में उनको तवज्जो देना छोड़ दिया। हालांकि वे इसके बाद इंटर कॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने में कामयाब रहें। सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि एम्ब्रोज के प्रति फैन्स के लगाव को WWE समझता है , विवादों के बावजूद शील्ड से अलग होने बाद भी उनको कम्पनी से सबसे ज्यादा पुश मिला है। यह केवल उनके मूव डर्टी डीड्स की वजह से संभव हुआ है। अंतिम बार इसका प्रयोग उन्होने स्मैकडाउन लाइव 2016 के दौरान जॉन सीना के खिलाफ किया। हालांकि 2012 के बाद इसका प्रयोग केवल जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और रोमन रेन्स के खिलाफ किया गया है।
#1 एंड ऑफ़ डेज
बैरन कॉर्बिन के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। रॉयल रम्बल 2017 से स्ट्रोमैन को एलिमिनेट करके उन्हे बहुत बड़ा पुश प्राप्त हुआ। रैसलमेनिया से पहले इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल मैच तक यह तक वह काफी सफल साबित हुए। कॉर्बिन ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीतकर यह साबित कर दिया की वह भविष्य के सुपरस्टार हैं। हालांकि विवादों के चलते इसे कैश इन कराने में असफल रहें। इसके बाद वे यूनाइटेड स्टेट्स बनकर उभरे लेकिन इससे उन्हे कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने अपना फिनिशर एंड ऑफ़ डेज का एनएक्सटी के बाद से किसी के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया है । लेखक: रोहित नाथ, अनुवादक: तनिष्क