एक WWE सुपरस्टार बनना बिल्कुल भी आसान बात नहीं है। प्रोफेशनल रैसलिंग कर रहे रैसलर्स का सपना होता है कि WWE जैसे बड़े ब्रांड का हिस्सा बने और दुनिया भर में अपना नाम कमाएं। एक रैसलर को WWE में एंट्री पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
एक रैसलर को WWE में आने से पहले कई सालों की मेहनत, रोज़ाना कई घंटों का वर्कआउट, डाइट प्लान समेत कई बड़ी चीजों का ध्यान रखना होता है। WWE में शामिल होने के बाद एक रैसलर के ऊपर और भी बड़ी जिम्मेदारी आ जाती है।
WWE का हिस्सा बनने के बाद एक रैसलर को कंपनी द्वारा स्टोरीलाइन और उनके द्वारा दिए गए कैरेक्टर को निभाना पड़ता है। कई बार सुपरस्टार्स को अपने कैरेक्टर को शानदार बनाने के लिए अपने शरीर में काफी बदलाव करने पड़ते हैं। उनके कैरेक्टर के हिसाब से उन्हें शरीर का वजह बढ़ाना, घटाना समेत कई चीजें शामिल हैं।
WWE में हमने अभी तक कई ऐसे सुपरस्टार्स देखे हैं जिनके शरीर में काफी बदलाव देखने को मिला है। इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनके शरीर में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला।
#ट्रिपल एच
अगर आपको याद हो जब ट्रिपल एच ने WWE में डेब्यू किया था तब वह एक अलग ही कैरेक्टर में नज़र आते थे। उनका कैरेक्टर एरोगेंट हंटर के रूप में था जिसे लगभग सभी फैंस बू करते थे। फैंस उनके लिए ऐसे कैरेक्टर का इंतजार कर रहे थे जिसे वह पसंद कर सके।
इसके बाद ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स को द सेरेब्रल एसासिन ग्रुप के रूप में टीम अप किया जहां ट्रिपल एच के शरीर में गजब का बदलाव देखने को मिला। इस बदलाव के साथ-साथ उनका हंटर नाम बदल कर ट्रिपल एच कर दिया गया जो उनपर बिल्कुल सूट करता था।
ट्रिपल एच के रूप में उन्होंने अपने शरीर में काफी सुधार किया। फैंस को WWE में जिस तरह से लंबे चौड़े सुपरस्टार देखना पसंद है ट्रिपल एच बिल्कुल वैसे ही हो गए थे।
WWE की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।