WrestleMania 33 पर बने 5 नए रिकॉर्ड

003_TTTT_1206_MGLunchYouth

रैसलमेनिया 33 के हिट होने या फ्लॉप होने की बात करें तो हम निश्चित रुप से कह सकते है कि रैसलमेनिया 33 WWE की एक शानदार सफलता थी। यह शो विशेष रुप से WWE की वित्त और उनके व्यापारिक दृष्टिकोण से उनकी कॉर्पोरेट प्रतिष्ठा का मामला है। रैसलमेनिया 33 पर हुए मैच काफी शानदार थे, कुछ का स्तर इतना ऊपर था जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इस रैसलमेनिया पर हमने देखा कि एक WWE के महान रैसलर के करियर का अंत हो गया, जिन्होंने करीब तीन दशकों को इस बिजनेस को अपना समय दिया। हम बात कर रहे है द अंडरटेकर की, जिनके प्रो-रैसलिंग में दिया गया योगदान सराहनीय है। रैसलमेनिया 33 कितना सफल हुआ, इसकी चर्चा हम करने जा रहे है। कंपनी के मुताबिक रैसलमेनिया 33 सबसे बड़ा सफल इवेंट हुआ, इस रैसलमेनिया 33 पर कई नए रिकॉर्ड बने हैं।

कई कंपनियों ने की रैसलमेनिया वीकेंड पर मदद

हमें लगता है कि इस लिस्ट में यह बाकी की तरह सुर्खियों में नही रहेगा, लेकिन यह अभी भी लिस्ट में बने रहने योग्य है। WWE का संस्थाओं की सेवा की दिशा में एक सचेत प्रयास करता है, और कपंनी हमेशा अपने स्थानीय संस्थाओं की की मदद करने के लिए रैसलमेनिया में कई इवेंट का आयोजन करवाती है। आमतौर पर वह लगभग 10-12 इवेंट करते है लेकिन इस साल रैसलमेनिया 33 पर विंस मैकमैहन और उनके सहकारी ने ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में इस समय लगभग रिकॉर्ड 24 इवेंट कराकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने यह एक बहुत शानदार काम किया है, लेकिन यह ऐसा है कि WWE इसकी प्रंशसा का हकदार है, और यह रिकॉर्ड इसी का उदाहरण है।

वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा रैसलमेनिया

Rusev

पुराने दिनों में केवल अमेरिका में रहने वाले लोग ही रैसलमेनिया में शामिल हो पाते थे, लेकिन अब आज के दिनों में ऐसा नहीं है। वर्तमान में WWE के पास रैसलमेनिया को देखने के लिए पूरे विश्व में रहने वाले लोग देखनें आते है। इस साल रैसलमेनिया 33 को देखने के लिए लगभग 60 देशों के लोग आए। उन्होंने अपने देश से ऑरलैंडो का सफर तय किया, और रैसलमेनिया 33 में शामिल हुए। स्टैफनी मैकमैहन के अनुसार इस साल का रैसलमेनिया का शो सबसे बड़ा वैश्विक स्तर पर होने वाला शो है। इस रैसलमेनिया में अमेरिका के 50 में राज्यों से भी लोगों ने ऑरलैंडो का सफर तय कर रैसलमेनिया 33 का हिस्सा बने। यह वाकई प्रो-रैसलिंग के लिए एक शानदार समय है।

5 शानदार रातें लगातार

WWENXT_WEB_EventImage-Update-203e9d1516

यह रैसलमेनिया अभी तक का सबसे व्यस्त रैसलमेनिया में से एक है। रैसलमेनिया 33 से WWE ने लगातार 5 रातों पर इवेंट का आयोजन किया। 2017 हॉल ऑफ फेम और NXT टेकओवर ऑरलैंडो में वही हो रहे है जहां रैसलमेनिया 33 साइट्रस बाउल में हुआ था। इसके बाद कपंनी एम्वे सेंटर पर मंडे नाइट रॉ और स्मैकडाउन के लिए आई। सभी 5 इवेंट पूरी से बिक चुके है, और यह कंपनी के इतिहास में पहली बार है कि कंपनी ने रैसलमेनिया हफ्ते के लिए इस तरह से शानदार योजना बनाई थी। इस इवेंट के सफल होने के बाद कंपनी को निश्चित रुप से रैसलमेनिया 34 के लिए प्रेरणा मिलेगी।

साइट्रस बाउल में सर्वोच्च उपस्थिति - 75,245

wrestlemania3 (1)

रैसलमेनिया की शानदार सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि WWE के साइट्रस बाउल में हुए इस ग्रैंड इवेंट में सबसे ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही है। रैसलमेनिया 24 में यहां पर रिकॉर्ड 74,635 दर्शको की उपस्थिति थी लेकिन रैसलमेनिया 33 पर यह रिकॉर्ड टूट गया। रैसलमेनिया 33 के इस शो में 75,245 दर्शको की उपस्थिति हुई। WWE ने पूर्ण स्टेडियमों में जाने का निर्णय पूरी तरह से बंद कर दिया है, क्योंकि WWE यूनिवर्स साल भर में स्टेडियमों को भरने के लिए आता है, फिर चाहे जितनी भी क्षमता हो। हमें लगता है कि ज्यादातर लोग जॉन सीना और निकी बैला के सैगमेंट को देखने के लिए आए थे।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाला इवेंट- 14.5 मिलिन डॉलर

Vince-McMahon-Money (1)

रैसलमेनिया 33 की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इवेंट से होने वाली कमाई कितनी हुई है। हमें लगता है कि सामान्य रुप से उस इवेंट को सबसे अधिक सफल माना जाता है जो वित्तीय रुप से अच्छा होता है। WWE ने रैसलमेनिया 33 पर रिकार्ड 14.5 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो कि शो को सफल बनाने का एक महत्वपूर्ण भाग है। हम कह सकते है कि WWE ने रैसलमेनिया 33 का एक सफल आयोजन किया, शो पर बहुत सारे शानदार पल देखने को मिले, तो शो पर रिकार्ड भी बने, जिनमें से यह टॉप 5 आपके सामने है।