2- हाल ही में WWE NXT में कदम रखने वाली फ्रैंकी मोनेट
![फ्रैंकी मोनेट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/25456-16226909954941-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/25456-16226909954941-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/25456-16226909954941-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/25456-16226909954941-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/25456-16226909954941-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/25456-16226909954941-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/25456-16226909954941-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/25456-16226909954941-800.jpg 1920w)
हाल ही में WWE NXT में कदम रखने वाली फ्रैंकी मोनेट को इस ब्रांड में ज्यादा समय तक रहने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि फ्रैंकी मोनेट ने टाया वल्कायरी के रूप में लूचा अंडरग्राउंड, इम्पैक्ट रेसलिंग जैसे प्रमोशंस में कम्पीट करके काफी अनुभव हासिल किया है।
यही कारण है कि वह Raw या SmackDown में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं। अगर फ्रैंकी का मेन रोस्टर डेब्यू होता है तो यह बात तो पक्की है कि डेब्यू के बाद वह जिस भी ब्रांड का हिस्सा बनेंगी, उस ब्रांड के विमेंस डिवीजन को काफी फायदा होने वाला है।
1- पूर्व WWE NXT चैंपियन एडम कोल
![एडम कोल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/bb131-16226916459893-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/bb131-16226916459893-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/bb131-16226916459893-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/bb131-16226916459893-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/bb131-16226916459893-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/bb131-16226916459893-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/bb131-16226916459893-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/bb131-16226916459893-800.jpg 1920w)
कुछ समय पहले एडम कोल के WWE मेन रोस्टर में डेब्यू करने की अफवाह सामने आई थी। हालांकि, इस हफ्ते NXT में कोल के वापसी के बाद NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस को चैलेंज करने की वजह से उनके मेन रोस्टर में डेब्यू की संभावना काफी कम हो गई है।
हालांकि, यह संभव हो सकता है कि WWE ने कोल की NXT में वापसी इसलिए कराई है ताकि फैंस को उनके मेन रोस्टर डेब्यू का आभास नहीं हो। इसके बाद जब कोल मेन रोस्टर डेब्यू करेंगे तो फैंस काफी चौंक जाएंगे। देखा जाए कोल सबसे बड़े और लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं और इस वक्त Raw और SmackDown को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है।