5 NXT सुपरस्टार्स जो मेन रोस्टर में आने के बाद पूरी तरह असफल रहे

vaudevillains1-1494123481-800

NXT असल में ट्रिपल एच के दिमाग की उपज थी, और इसने कई ऐसे रैसलर्स के दिन सवारे हैं, जिसकी आपको उम्मीद भी नही होगी। आखिरकार ब्रे वायट, रोमन रेंस, फिन बैलर, समोआ जो और डीन एम्ब्रोज़ जैसे रैसलर्स यही से तो निकले हैं। ये तो हो गई सक्सेस स्टोरी, लेकिन उन स्टोरीज का क्या, जो इतनी सक्सेसफुल नही रही। आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही 5 कहानियों के बारे में जो सक्सेसफुल नही थी।

Ad

द वॉडविलन्स

एक अच्छी कहानी का अंत ऐसा तो नही होना चाहिए था। ये दोनों बेबीफेस की तरह अच्छा चल रहे थे कि तभी इन्हें हील बना दिया गया और इनकी कहानी की नैया डूब गई। ये सब हुआ जैसे ही इन्होंने टैग टीम टाइटल्स जीते। उनके बाद इन्हें एकाएक मेन रोस्टर पर बुला लिया गया, और वहां भी ये बेकार परफॉर्म करते रहे। आखिरकार एक दिन इनमें से एक साइमन गोच ने कम्पनी से खुद को रिलीज़ करा लिया और दूसरे एडन इंग्लिश ने एक जॉबर का काम करना शुरू कर दिया है।

एडम रोज

adam20rose-ee46bac35f1a7d3d367e5bdc0ab08819-1494123428-800

इनकी कहानी कम फिल्मी नही है। इनके जद्दोजहद की कहानी एक दिन ESPN पर दिखाई गई और लोगों की सिम्प्थी इन्हें मिलने लगी। इसके बाद इन्हें NXT पर मौका मिला, लेकिन इनका पहला गिमिक फेल रहा। दूसरा इतना अच्छा गया कि जिसका जवाब नही। लोग इनके पार्टी गिमिक के साथ झूमने लगते, लेकिन जब इन्हें मेन रोस्टर पर बुलाया गया तो वही ढाक के 3 पात। आखिरकार वो WWE वैलनेस पॉलिसी के शिकार बने और बाद में डोमेस्टिक एब्यूज के। WWE ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। खबर है कि वो जल्द ही रिटायर होने वाले हैं।

टाइलर ब्रीज

tyler_breeze-1494123403-800

NXT के दिनों में एक ज़बरदस्त रैसलर टाइलर ब्रीज ने अपने 'आई एम सो गुड लुकिंग' गिमिक से एक अच्छी पहचान बनाई थी। इसी वजह से उन्हें मेन रोस्टर में बुलाया गया। आखिरकार वो यहां फेल हो गए और बाद में एक और NXT फेल फैन्डैंगो के साथ मिलकर ब्रीजांगो नाम की टीम बनाई। शायद अभी क्रिएटिव में किसी को याद आया कि वो कितने कमाल के रैसलर थे, जिसकी वजह से उन्हें स्मैकडाउन टैग टीम टाइटल्स के लिए #1 कंटेंडर बनाया गया है। अगर स्टोरीलाइन सही रही तो हम ये बता सकते हैं कि ये एक अच्छा कदम साबित होगा।

टाइटस ओ' नील

titus-oneilbark-1461578089-800-1494123465-800

विंस को बॉडी बिल्डर जैसी बॉडी वाले लोग पसन्द है। टाइटस के पास वो है भी, लेकिन फिर भी वो इसको ठीक तरह से इस्तेमाल नही कर पा रहे है। ना तो वो प्रोमोज ही सही तरह से कट कर पाते है। उनका मेन रोस्टर में आना ही एक भूल है। उन्हें इसको सुधारना चाहिए।

बो डैलस

7-4-2013-4-25-59-pm-1494123373-800

बो NXT चैंपियन रह चुके हैं। उनके साथ तथा बाद के फिन बैलर और सैथ रॉलिन्स जहां आज एक बड़ा नाम वही बो कहीं खो से गए है। उन्हें अपने वक़्त के दौरान कुछ ऐसे गिमिक्स दिए गए जो कारगर नही सिद्ध हुए, और उससे उनके परफॉर्मेंस और करियर को नुकसान ही हुआ है। अगर WWE उन्हें मेन रोस्टर में खोना नही चाहती, तो उनको या तो वायट फैमिली का हिस्सा बना दे या फिर उन्हें डेवलपमेन्ट में दोबारा डाल दे। इससे सबको ही फायदा होगा। लेखक: आकाश चिलाँकि, अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications