5 NXT स्टार्स जो WWE RAW की रेटिंग बढ़ाने में मदद कर सकते हैं  

कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट को रेड ब्रांड में भेजकर WWE RAW की रेटिंग वापस बढ़ाई जा सकती है
कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट को रेड ब्रांड में भेजकर WWE RAW की रेटिंग वापस बढ़ाई जा सकती है

4- कैरियन क्रॉस (और स्कार्लेट) RAW की रेटिंग बढ़ा सकते हैं

कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने इस साल WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और इसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स ने अप्रैल में अपना NXT डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के बाद कैरियन क्रॉस NXT Takevover: XXX में NXT चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे, हालांकि, इसके अगले ही दिन उन्हें अपना टाइटल छोड़ना पड़ा। कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट वर्तमान समय में WWE की सबसे अनोखी जोड़ियों में से एक हैं और इन दोनों सुपरस्टार्स के रेड ब्रांड का हिस्सा बनने से निश्चय ही RAW की रेटिंग में इजाफा होगा।

3- एडम कोल (और द अनडिस्प्यूटेड एरा)

एडम कोल पिछले कुछ सालों में NXT के प्रमुख सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं और उन्होंने द अनडिस्प्यूटेड एरा के लीडर के रूप में NXT में काफी दबदबा बनाया है। एडम कोल इस ब्रांड में NXT चैंपियनशिप, NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप, NXT टैग टीम चैंपियनशिप यानि कि सभी टाइटल जीत चुके हैं और उनके लिए NXT में ज्यादा कुछ करने के लिए रह नही गया है।

एडम कोल इस वक्त NXT के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनके रेड ब्रांड में आने से निश्चय ही RAW के रेटिंग में सुधार आएगा।