WWE की 5 सबसे आकर्षक लेकिन अनजान विमेंस सुपरस्टार्स

wwe cover image

WWE में वीमेन रेवोल्यूशन की शुरुआत कुछ ही समय पहले हुई है और इसके पहले कंपनी हमेशा से शारीरिक रूप से आकर्षक रैसलर्स को रिक्रूट करता आया है। भले ही इन सुपरस्टार्स के पास रिंग में परफॉर्म करने की एबिलिटी न हो फिर भी आकर्षक होने के कारण उन्हें मौका मिलता आया है। WWE में मौजूदा समय में सभी वीमेन सुपरस्टार्स काफी अट्रैक्टिव हैं। शार्लेट फलिए, साशा बैंक्स, एलेक्सा ब्लिस जैसी कई सुपरस्टार्स पर WWE यूनिवर्स को क्रश है। लेकिन ज्यादातर लोग WWE की सबसे हॉट वीमेंस के बारे में नहीं जानते। आइए नज़र डालते हैं WWE के 5 सबसे आकर्षक लेकिन अनजान वीमेन सुपरस्टार्स पर:

Ad

लेसी एवंस

3d408-1505135756-800

अगर आपको 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट की जानकारी नहीं है तो आप लेसी एवंस को नहीं जानते होंगे। NXT की यह सुपरस्टार न सिर्फ टैलेंटेड और आकर्षक है बल्कि वह काफी यूनिक भी है। लेसी एवंस रैसलिंग बिज़नेस के पहल US मरीन में थी। लेसी एवंस रिंग में अपनी हार्ड हीटिंग स्टाइल के लिए जानी जाती है और उन्हें आने वाले वक्त में मेन रोस्टर में देखा जा सकता है।

मैंडी रोज़

eacba-1505136036-800

एक वीमेन रैसलर जिनपर सभी फैंस आकर्षित होते हैं वह हैं NXT की मैंडी रोज़। यह ब्लॉन्ड हेयर वाली रैसलर WWE के वीमेन रेवोल्यूशन के पहले के एरा को दर्शाती हैं। उन्हें सबसे पहले टोटल डीवाज़ में देखा गया था। शो में मैंडी रोज़, ईवा मरी के काफी क्लोज़ हो जाती हैं और रैसलिंग वर्ल्ड में साथ आने का ऑफर देती हैं। मरी अब WWE से जा चुकी हैं और NXT में अब मैंडी रोज़ नज़र आतीं हैं। उन्होंने NXT टीवी में अभी तक ज्यादा अपीयरेंस नहीं दी है और WWE अभी उनकी रिंग में एबिलिटी पर काम कर रहा है।

एबी लैथ

ef752-1505136405-800

में यंग क्लासिक की एक और सुपरस्टार एबी लैथ को पहले किम्बर ली के नाम से जाना जाता था। एबी लैथ ने अब इंडिपेंडेंट सर्किट में अपने इस नाम को बदल लिया है। एबी लैथ एक नज़र में भले उतनी आकर्षक न लगती हों लेकिन वह बेहद खूबसूरत हैं। एबी लैथ ने NXT में कुछ अपीयरेंस दिए हैं और में यंग क्लासिक टूर्नामेंट में आने के बाद उनकी डिमांड बढ़ जाएगी।

पेटन रॉयस

e5cae-1505137156-800

पेटन रॉयस NXT की एक पॉपुलर रैसलर हैं और यह ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार कंपनी के साथ ढाई साल से काम कर रही है। उन्होंने NXT में सबकुछ हासिल किया है और अब केवल चैंपियनशिप जीतना बाकी रह गया है। ऑस्ट्रेलियन रैसलर बेहद खूबसूरत हैं और साथ ही साथ वह बेहद शानदार रैसलर भी हैं और वह जल्द ही रॉ या स्मैकडाउन में नज़र आ सकती हैं।

लिव मॉर्गन

14e38-1505137481-800

पेटन रॉयस हॉट हैं लेकिन NXT की सबसे हॉटेस्ट वुमन लिव मॉर्गन हैं। लिव एक शानदार रैसलर भी हैं। विंस मैकमैहन उन्हें मेन रोस्टर में लाने का प्लान बना रहे हैं और लिव मॉर्गन ने इसके पहले भी कुछ रैसलिंग हाउस के लिए काम किया है। शायद रॉ उनके लिए बेहतर होगा क्योंकि उनका गिमिक कार्मेला से काफी मिलता जुलता है। लिव मॉर्गन फिलहाल सिंगल भी हैं और वह पहले एंज़ो अमोरे को डेट कर रही थी। लेखक: जॉश कुलसन, अनुवादक: मनु मिश्रा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications