बैकस्टेज सबसे ज्यादा नापसंद किये जाने वाले 5 रैसलर

v2tqei5y-600x400-1475626338-800

प्रोफेशनल रैसलिंग बाकी बिज़नेस की तरह ही है। यहां पर भी रैसलर्स कर्मचारी की तरह हैं। कईयों की कईयों के साथ बनती है तो वहीं कई एक दूसरे को घमंडी और मतलबी बताते हुए उनसे किनारा करते हैं। WWE ऐसा बिज़नेस है जिसमें रैलसर्स का प्रदर्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा मायने रखती है। इसलिए रैसलर्स को हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की ज़रूरत है और इस वजह से उनके बीच कई बार तनाव बन जाता है। ये तनाव आगे जाकर के समस्याओं को न्यौता दे सकती है। सालों से WWE और बाकी प्रमोशन्स ने मिलकर अपने अपने शो के वातावरण को निःस्वार्थी बनाया है। हालांकि ऐसा हासिल करना लगभग ना मुमकिन है। इस बिज़नेस में चैंपियन को चुना जाता है। टॉप तक पहुंचने के लिए महिला और पुरुष रैसलर्स अपनी अपनी बारी का इंतज़ार करते हैं। ऐसे कई सुपरस्टार्स है जो अपना स्थान खो जाने की ड़र से उस स्थान को कभी अपने से दूर नही करते। वैसे उस समय भी लोगों में स्वार्थ की भावना सालों से थी, लेकिन इस 5 स्टार्स के मुकाबले कम थी।

Ad

द मिज़

इस बिज़नेस में टीवी रियलिटी शो के स्टार का चैंपियन बनना, उसके लिए कई विरोधी तैयार कर सकता है। अच्छी लुक्स, कमाल का माइक स्किल्स और खूबसूरत पत्नी, ये सभी एक रैसलर के लिए अच्छे गुण है। WWE में काम करते हुए बैकस्टेज मिज़ की कई स्टार्स के साथ नही बनी। अल्बर्टो डेल रियो उन स्टार्स में से थे जो इस पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन से नफरत किया करते थे। स्मैकडाउन लाइव के इस सुपर स्टार का एटीट्यूड कई दूसरे स्टार्स को रास नही आता। उनमें से एक हैं डेनियल ब्रायन। मिज़ पर टिप्पणी करते हुए जिम कॉर्नेट ने कहा कि वो WWE में रहते हुए बड़े पर्दे पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

रैंडी ऑर्टन

randy_orton_bio-1490490475-800

सालों से ये अफवाहें चल रही हैं कि ऑर्टन कंपनी के चहेते स्टार हैं और वो कई निर्णायक फैसलों का भी हिस्सा रहे हैं। ऑर्टन ने WWE में कोफी किंग्स्टन की बढ़त पर रोक लगाई और कंपनी में कई स्टार्स के साथ काम करने के लिए उनके कई शर्तें हुआ करती थी। रैंडी ऑर्टन पर कई सालों से आरोप लगते आएं है कि बड़े ही अड़ियल और घमंडी है जो युवाओं की मदद नही करते। ऑर्टन को कई बार दिग्गज स्टार की भूमिका निभानी पड़ती थी जो उनके लिए आसान नही था। उनपर उमागा और कार्लितो जैसे स्टार्स पर धौंस जमाने का आरोप भी लग चुका है। रैंडी ऑर्टन पर साथी स्टार्स के साथ पोलिटक्स करने का भी आरोप है जहां उन्होंने कईयों को आगे बढ़ने से रोका।

ब्रॉक लैसनर

brock lesnar

जो स्टार बाकी सभी से बड़ा, ज्यादा ताकतवर और अच्छा हो तो उसके नफरत करने वालों की संख्या भी ज्यादा होती है। अपने शुरुआती दिनों में लैसनर के एटीट्यूड को लेकर उनसे के लोग नफरत किया करते थे। अब उनके पार्ट टाइम दिनों में भी ऐसा ही कुछ हो रहा है क्योंकि वो अपने हिसाब से काम करते हैं। इस पार्ट टाइम स्टेटस के वजह से उन्हें लेकर कई अफवाहें उड़ी है। बैकस्टेज एज और क्रिस जैरिको के साथ लैसनर के एटीट्यूड को लेकर विवाद हो चुका है। हाल ही में डीन एम्ब्रोज़ ने भी उनपर अच्छे से काम न करने का आरोप लगाया है।

सेबल

sable-1471786066-800

हालांकि अब सेबल की शादी ब्रॉक लैसनर से हो चुकी है, लेकिन ये बात तब की है जब वो शादी के पहले कंपनी में काम किया करती थी। सेबल उस समय एक लोकप्रिय और सबसे मजबूत महिला थी। सेबल बाकियों से बिल्कुल अलग थी और अक्सर अपने पूर्व पति मार्क मेरो के साथ अपना काम खुद किया करती। सेबल का मानना था कि रॉ की शानदार रेटिंग की वजह वो खुद थी और इससे कई लोग उससे लेकर नाराज़ रहने लगे। कंपनी द्वारा एक लेस्बियन स्टोरीलाइन का हिस्सा बनने की बात कहने पर वो मैकमैहन पर केस भी कर चुकी हैं।

रिक फ्लेयर

ric-flair-to-induct-sting-more-wwe-hall-of-fame-notes-1471879847-800

रिक फ्लेयर ने डिज्नी वर्ल्ड में स्पेस माउंटेन राइड को लोकप्रिय किया था। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन बिज़नेस के लिए अच्छे थे लेकिन उनके ढेर सारे आलोचक भी थे। हल्क हॉगन की तरह ही फ्लेयर भी अपने आप को उस समय में सबसे ऊंचा माना करते थे। इसपर बाकियों की अलग राय थी। अक्सर कहा जाता था कि फ्लेयर दो मुहें इंसान है। वो किसी एक रैसलर के सामने कुछ कहते थो मैनेजमेंट के सामने कुछ और। स्कॉट स्टेनर ने फ्लेयर पर धोखा देने का आरोप लगाया। वहीं ब्रूनो सममार्टिनो, होंकी टोंक मैन, शेन डगलस, सिड विशियस, मिक फॉली, केविन नैश, एरिक बिशॉफ और ब्रेट हार्ट जैसे स्टार्स ने कहा कि उन्हें रिक फ्लेयर के साथ काम करना पसंद नही है। लेखक: डी एम लेविन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications