WWE रोस्टर के 5 सबसे उम्रदराज़ रैसलर्स

big-show-1494830795-800

'ओल्ड इज़ गोल्ड' यह कहावत तो हम सबने सुनी है। लेकिन WWE जैसे खतरनाक खेल में जहाँ फैंस के मनोरंजन के लिए आए दिन रिंग में रैसलर्स को अपनी बॉडी लाइन पर लगानी पड़ती है, किसी भी रैसलर के लिए लम्बे समय तक फैंस का मनोरंजन करते रहना सराहनीय है। इतना ही नहीं अपने मूव्स से फैंस का दिल जीतना और उनके चहेते बने रहने के पीछे कड़ी मेहनत और स्किल होती है। WWE के युवा सुपरस्टार्स को भी ये वेटेरन सुपरस्टार गाइड करते हैं और रिंग के अंदर की कला सिखाते हैं। आज हम नज़र डालेंगे ऐसे ही 5 सुपरस्टार पर, जिन्होंने काफी समय से हमें रिंग में अपने मूव्स से एंटरटेन किया है और समय के साथ बेहतर होते गए हैं।

Ad

बिग शो ( उम्र-45)

7 फुट लम्बे पहाड़ जैसे बिग शो अब पूरे 45 वर्ष के हो चुके हैं। ब्रॉक लैसनर, अंडरटेकर, मार्क हैनरी के खिलाफ उन्होंने अपने करियर में हमें कई यादगार मैच दिए हैं और 45 वर्ष की उम्र में भी वे ब्रॉन स्ट्रोमैन को कड़ी टक्कर देने का दम रखते हैं। 90 के दशक में WCW से अपना करियर शुरू करने वाले बिग शो, दो दशक से रिंग में अपने मूव्स से हमें एंटरटेन करते आ रहे हैं। बिग शो के सबसे फेमस मूव्स में चोकस्लैम और नॉक-आउट पंच शामिल हैं। बिग शो ने अपने करियर में अनेक बाधाएं झेली हैं और अभी भी उनकी मौजूदगी से विरोधी थर-थर कांपते हैं। हालाँकि अब बिग शो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और आगे चलकर उन्हें WWE हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया जाना तय है।

आर-ट्रुथ (उम्र-45)

r-truth-1494835626-800

अपने एंट्री 'Wass Up' के लिए मशहूर आर-ट्रुथ एक काबिल रैसलर हैं, जिन्होंने काफी समय से WWE के फैंस को रिंग में अपने मूव्स से एंटरटेन किया है। आर-ट्रुथ बेहद लचीले हैं और उनके मूव्स को देखकर कोई भी नहीं कहेगा कि वे 45 वर्ष के हैं। आर-ट्रुथ की गिनती भले ही WWE के बड़े स्टार में नहीं होती है, लेकिन उन्होंने अपने मूव्स और मजाकिया अंदाज़ से WWE फैंस के दिल में एक स्पेशल जगह बनाई है। बिग-शो से केवल एक महीने बड़े आर-ट्रुथ WWE के लिविंग लैजेंड हैं। आर-ट्रुथ अभी भी WWE के लाइव इवेंट्स में गोल्डन-ट्रुथ टैग टीम के द्वारा फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं।

क्रिस जैरिको (उम्र- 46)

best-return-of-jericho-1494832305-800

क्रिस जैरिको एक ऐसे रेसलर हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में कई दफ़ा चोटिल होने के बावजूद शानदार वापसी की है। जैरिको बेहद ही चतुर हैं और रिंग में अभी भी युवा रैसलर्स को चुनौती देने का दमखम रखते हैं। हफ्ते दर हफ्ते जेरिको अपने शानदार मूव्स से दर्शकों का मन मोहते रहते हैं और जब भी वे रिंग में उतरते हैं, यादगार मैच खेल जाते हैं। क्रिस जैरिको की फिटनेस भी लाजवाब है और वे आने वाले कई वर्षों तक रिंग में बने रहेंगे और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।

शेन मैकमैहन (उम्र-47)

sd-worst-shane-1494834595-800

स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर शेन मेकमैहन अब केवल रैसलमेनिया और सर्वाइवर सीरीज़ जैसे स्पेशल इवेंट में नज़र आते हैं, लेकिन जब भी वे रिंग में आते हैं, अपने दिलेर अंदाज़ औरजोश से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। शेन मेकमैहन ने कई दफ़ा अपनी दिलेरी से WWE फैंस को भौचक्का किया है और बढ़ती उम्र के साथ उनके खेल पर कोई प्रभाव नहीं आया है। शेन मेकमैहन अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए MMA की ट्रेनिंग भी लेते हैं और उनका कभी न हार मानाने वाला एट्टीट्यूड उनको बाकि रेसलर्स से अलग बनाता है।

ट्रिपल एच (उम्र- 47)

triple-h-royal-rumble-1494837051-800

कुछ रैसलर्स ऐसे होते हैं, जो सदियों में एक बार आते हैं और ट्रिपल-एच ऐसे ही रैसलर्स में से एक है, जो रिंग में अपने मूव्स से हमें पिछले दो दशकों से एंटरटेन करते आ रहे हैं। हालाँकि अब वे फुल-टाइम रैसलर नहीं हैं, लेकिन मेगा इवेंट्स में अभी भी दिखाई देते रहते हैं। ट्रिपल-एच अपने फिनिशिंग मूव पेडिग्री के लिए काफी फेमस हैं और एक समय में शॉन माइकल्स के साथ उनकी DX की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर थी। ट्रिपल-एच की एंट्री भी लाजवाब हैं और वे काफी युवा रेसलर्स के आइडल हैं। हालाँकि ट्रिपल-एच अब पहले जैसे शानदार मुकाबले नहीं खेल पाते, लेकिन वे अभी भी रिंग में अपनी पूरी कमिटमेंट दिखाते हैं।

गोल्डस्ट (48)

goldust-2-1494836065-800

गोल्डन ट्रुथ टीम के दूसरे सदस्य गोल्डस्ट ने 90 के दशक में WCW से अपने करियर की शुरुआत की थी और वे रैसलिंग रिंग में पिछले 25 वर्षों से दर्शकों का मोनरंजन करते आ रहे हैं। WWE हॉल ऑफ़ फेम डस्टी रोड्स के बेटे गोल्डस्ट अपने चटकीले अंदाज़ के लिए बेहद मशहूर हैं और WWE के सबसे पॉपुलर रेसलर्स में से एक हैं। गोल्डस्ट अपने करियर में दो बार टैग टीम चैंपियन और तीन बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुके हैं। 48 वर्षीय गोल्डस्ट के शानदार फिटनेस का राज़ योग है और वे अभी भी WWE के लाइव इवेंट्स में नज़र आते रहते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications