डॉल्फ जिगलर ने सर्वाइवर सीरीज में अपना टाइटल दाव पर लगाया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए बस रॉ के सुपरस्टार्स को चैलेंज किया है। रोमन रेंस भी रॉ के सुपरस्टार है। अगर हमें हैरान करने वाला मैच इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप के लिए देखना है, तो वो यह हो सकता है और रेंस उनके चैलेंज को स्वीकार कर ले। अगर डॉल्फ जिगलर को किसी भी रॉ सुपरस्टार के खिलाफ लड़ना है, तो वो मैच जिगलर को ही जीतना चाहिए, क्योंकि ऐसे स्मैकडाउन के टाइटल को किसी भी सुपरस्टार को देने से दोनों ब्रैंड को कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने इंटरब्रैंड दुश्मनी को आगे बढ़ाने के लिए कोई अच्छी दुश्मनी चाहिए। हालांकि उनका सामना रोमन रेंस से हो और इन दोनों में से किसी एक को टाइटल से हाथ धोना पड़े, तो ब्रैंड स्पलिट के बाद दोनों ब्रैंड में दुश्मनी और बढ़ जाएगी। इससे WWE को यह अंदाजा भी लग जाएगा कि इन दोनों के साथ क्या किया जाए। यह दोनों चीजों को मिक्स करने के लिए अपना ब्रैंड बदल सकते है, या फिर दोनों के टाइटल शो बदल सकते है। इससे WWE फैंस को नई और रोमांचक स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है। मैं निश्चित ही WWE चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को डीन एम्ब्रोज़ के साथ लड़ता देखना चाहता हूँ, यह तभी हो सकता है जब वो स्मैकडाउन में हो। उसके लिए उन्हें पहले इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप जीतनी होगी।