SmackDown में केविन ओवन्स के लिए 5 विरोधी

randy-orton-1493134626-800

WWE में काम करते हुए केविन ओवन्स ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। चाहे बात NXT में डेब्यू की हो जहां वो अपने खास दोस्त सैमी जेन पर टर्न हुए या फिर मुख्य रोस्टर में जॉन सीना के खिलाफ शानदार डेब्यू, ओवन्स ने हर बार दर्शकों को खुश किया है। वो हर विरोधी के खिलाफ मैच में खड़े हुए हैं। रैसलमेनिया आ कर जा चुका है और क्रिस जैरिको के खिलाफ उनका फ्यूड भी खत्म होने की कगार पर है। तो यहां पर सवाल ये है कि ओवन्स का अगला मुकाबला किस के साथ होगा? केविन ओवन्स NXT, इंटेरकॉन्टिनेंटल, US और यूनिवर्सल चैंपिनशिप भी जीत चुके हैं। वैसे केविन ओवन्स ख़िताब के साथ अच्छे लगते हैं, लेकिन ऐसे भी कई रैसलर्स हैं जिनके खिलाफ हमे उन्हें लड़ते देखना पसंद करेंगे। कई मौकों पर ओवन्स को डरपोक दिखाया गया है, लेकिन उनमें विरोधी का बुरा हाल करने की काबिलियत है। उनके किरदार में वो बात है जिसकी मदद से वो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। सवाल ये है कि उनका विरोधी कौन होगा।

रैंडी ऑर्टन

मौजूदा WWE चैंपियन और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के बीच बहुत कुछ देखने मिल सकता है। पेबैक पर वो अपना ख़िताब नहीं हारेंगे लेकिन ओवन्स बनाम ऑर्टन का मैच ज़रूर दिलचस्प होगा। रॉ में आखरी समय रहते हुए रैंडी ऑर्टन चोटिल थे और फिर उन्हें स्मैकडाउन लाइव में ड्राफ्ट कर दिया गया था। रॉ में रहते हुए ओवन्स और ऑर्टन की कभी भिड़ंत नहीं हुई। दर्शक जानते है कि ये दोनों एक साथ मिलकर बढ़िया विरोधी बनेंगे। यहां पर कौन किस पर हावी होगा इसका हमे अंदेशा नहीं है। स्मैकडाउन लाइव पर ओवन्स नए फ्यूड के लिए आएं हैं और उनपर ये मैच अप सही बैठेगा। 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे ऑर्टन के खिलाफ फ्यूड की शुरुआत ओवन्स कर सकते हैं।

टाय डिलिंगर

tye-dillinger-1-1493134553-800

इन दोनों रैसलर्स ने कड़ी मेहनत कर के WWE में यहां तक का सफर पूरा किया है और इसलिए हमें इनके बीच जल्द ही फ्यूड देखने मिल सकती है। स्मैकडाउन रोस्टर में बुलावा मिलने के बाद टाय डिलिंगर एक अद्भुत एनर्जी के साथ आएं है। उनके ऊर्जा का स्त्रोत है: 10। उनका मानना है कि अगर आप खुद पर विश्वास करते हो तो आप परफेक्ट 10 हों, इसमें आपका साइज और शेप मायने नहीं रखती। हाल ही में टाय डिलिंगर का NXT में एरिक यंग के साथ फ्यूड खत्म हुआ जहां उन्होंने कई बाधाओं को पार करते हुए अपने दोस्तों और प्रसंशकों के सामने मैच लड़ा। स्मैकडाउन लाइव पर इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन केविन ओवन्स से बड़ा कोई हील नहीं है। दोनों मिलकर कमाल की कहानी बना सकते हैं।

ल्यूक हार्पर

luke-harper-1493134686-800

ल्यूक हार्पर स्मैकडाउन लाइव के रोस्टर के एक मुख्य रैसलर हैं। वायट फैमिली के सदस्य रह चुके ल्यूक हार्पर केवल एक चैलेंजर नहीं है वो अपने विरोधी का स्तर भी ऊंचा उठा देते हैं। ब्रे वायट अब स्मैकडाउन में नहीं है और इसलिए हार्पर को अकेले ही आगे बढ़ना है। सिंगल्स मुकाबलों में अच्छा काम करने वाले हार्पर ओवन्स को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। स्मैकडाउन लाइव में सभी को मौके मिलते हैं और हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि ये दोनों स्टार्स जल्द से जल्द आमने सामने दिखें। हालांकि उनकी पोशाख में बदलाव हुआ होगा उनकी उद्देश्य में कोई बदलाव नहीं आया। ओवन्स और हार्पर दोनों स्टार्स रिंग के अंदर और रिंग के बाहर खतरा उठा सकते हैं। हार्पर को हमेशा कम आंका गया है, इस फ्यूड से वो अपना स्तर भी ऊंचा उठा लेंगे।

शिंस्के नाकामुरा

shinsuke_nakamura-1493134433-800

ये ऐसा मैच है जिसकी उम्मीद कई दर्शकों को है। लेकिन ये दोनों स्टार्स एक दूसरे से अनजान नहीं हैं। जिस समय ओवन्स NJPW प्रमोशन के लिए रिंग ऑफ हॉनर (ROH) में काम कर रहे थे तब उनका सामना शिंस्के नाकामुरा से हुआ। नाकामुरा वहां पर दिग्गज थे और जब ओवन्स से उनका सामना हुआ तो ओवन्स की जीत हुई। इसमें कोई शक नहीं कि वापस भिड़ंत होने पर ये दोनों एक शानदार मैच देंगे। दोनों रिंग में अनगिनत किक, पंचेस और कई स्पॉट्स दे सकते हैं। पिछले साल NXT टेकओवर: डलास में हुए शिंस्के नाकामुरा बनाम सैमी जेन के मैच जैसा ये मैच हो सकता है। नाकामुरा यहां पर बेबीफेस के रूप में रहेंगे।

एजे स्टाइल्स

aj_styles_bio-1493134253-800

इन दोनों की भिड़ंत 2016 के रॉयल रम्बल में हो चुकी है और जब दोनों रॉ के ब्रैंड में साथ मे थे तब भी उनका सामना हुआ। लेकिन ब्रैंड के विभाजन के बाद दोनों का सामान नहीं हुआ। इसलिए अब उनकी भिड़ंत दिलचस्प होगी। यहां पर दर्शक किसे चीयर करेंगे, इसे लेकर समस्या हो सकती है। ओवन्स का Y2J के साथ पेबैक पर फ्यूड खत्म होने के बाद स्टाइल्स के साथ वो किसी भी जगह पर कमाल का शो देने में सक्षम है। लेखक: मैक मैडिसन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी